सिनेमा जगत के दिवंगत एक्टर ओम पुरी को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपनी करियर में एक से बढ़कर फिल्मों में अभिनय किया है। आज वो भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन, उन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए याद किया जाता है। अपनी फिल्मों और एक्टिंग की वजह से वो आज भी लोगों के जहन में जीवित हैं। लेकिन, उनके लिए सफलता की सीढ़ियों को चढ़ना आसान नहीं था। उन्होंने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक समय था जब उन्होंने उनकी माली हालत कुछ ठीक नहीं थी। उनके पास अपनी शादी में मंगलसूत्र खरीदने तक के पैसे नहीं थे। इसका खुलासा खुद उनकी एक्स वाइफ नंदिनी ने किया है। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में…

ओम पुरी को एक वक्त पर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में दो बार शादी की थी और उनकी दोनों ही शादियां नाकामयाब रही थी। उन्होंने पहली शादी अन्नू कपूर की डायरेक्टर बहन सीमा कपूर (Seema Kapoor) से शादी की थी। हालांकि, उनकी रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिका था और 8 महीने में ही उनका तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति और भी बिगड़ गई थी। उनके पास फूटी-कौड़ी नहीं बची थी। ऐसे में जब वो दूसरी शादी करना चाहते थे तो उनके पास ना तो मंगलसूत्र और ना ही अंगूठी खरीदने के पैसे थे।

ना मंगलसूत्र ना अंगूठी देने के थे पैसे

दरअसल, नंदिता ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में शिरकत की थी। इस दौरान ने उन्होंने बताया कि जब ओम पुरी ने पहली शादी सीमा से की तो उनके पास एक फ्लैट के अलावा कुछ नहीं था। इसमें वो अभी रह रही हैं। इसके अलावा उनके पास राजस्थान में थोड़ी सी जमीन थी, जो सीमा कपूर से रिश्ता खत्म करने के बाद एक्टर को उन्हें देना पड़ा था। नंदिता इसी बातचीत में आगे बताती हैं कि उनसे ओम पुरी ने उस समय कहा था कि उनके पास ना तो मंगलसूत्र और ना ही अंगूठी खरीदने के लिए पैसे हैं।

लॉस एंजेलिस में मनाया हनीमून

नंदिता ने बताया कि शादी के 6-7 महीने बाद ओम पुरी ने उन्हें मंगलसूत्र और अंगूठी दी थी। ये तब दिया था जब उन्होंने हॉलीवुड फिल्म ‘वुल्फ’ में काम किया। इसके साथ ही नंदिता ने अपने हनीमून को लेकर बताया कि वो हनीमून के लिए उन्हें लॉस एंजलिस लेकर गए थे। उन्होंने फर्स्ट क्लास का टिकट लिया था और ओम पुरी ने कहा था ‘चलो तुम्हारी हनीमून लॉस एंजलिस, हॉलीवुड में होगा।’ यहां से वापस लौटते समय ओम पुरी ने उन्हें मंगलसूत्र और एक अंगूठी दिलाई थी।

क्या करती हैं नंदिता?

बहरहाल, अगर नंदिता के बारे में बात की जाए तो नंदिता और ओम पुरी का एक बेटा ईशान है। साल 2017 में 66 साल की उम्र में एक्टर का निधन हो गया था। वो दिवंगत पति के नाम पर एक फाउंडेशन चलाती हैं।