राजेश खन्ना आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन, वो अपने जमाने के हिट और पॉपुलर एक्टर्स में से एक रहे हैं। उन्हें इंडियन सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। लड़कियां उन पर मरती थीं। लोग एक्टर की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते थे। उनके साथ काम करने के लिए फिल्ममेकर्स के साथ लाइनें लगी रहती थीं। राजेश खन्ना ने अपने करियर में जितने जल्दी स्टारडम हासिल किया था, उसी तेजी से उनका स्टारडम गिर भी गया। आलम ये हो गया था कि एक्टर को बी-ग्रेड की फिल्मों में काम करना पड़ा था। ऐसे में प्रेम चोपड़ा ने उनके डाउनफॉल पर बात की थी। उनके बाद अब एक्ट्रेस मुमताज ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। वो इसके लिए अकेले उन्हें ही दोषी नहीं मानती हैं। बल्कि एक्ट्रेस इसमें उन फिल्ममेकर्स को भी बराबर का हकदार मानती हैं, जो उनकी चमचागिरी करते थे। चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है।
दरअसल, मुमताज ने हाल ही में रेडिफ से बात की है। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना के स्टारडम खत्म होने को लेकर बात की। उनका मानना है कि इस डाउनफॉल में अकेले राजेश खन्ना की गलती नहीं थी। वो कहती हैं कि स्टार्स जो कुछ भी होता हैं वो लोगों के प्यार की वजह से हैं। एक्टर्स सभी के प्यार के बिना कुछ नहीं। मुमताज ने पुराने दिनों और राजेश के स्टारडम को याद करते हुए कहा कि उन दिनों एक्टर का तगड़ा क्रेज रहा। दोनों का बंगला अगल-बगल ही था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स को उनके साथ चमचों का तरह व्यवहार करते हुए देखा था।
इतना ही नहीं, मुमताज बताती हैं कि राजेश खन्ना की गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू पूरी रात उनकी मेजबान बनी रहती थीं। वो सुबह तीन बजे तक खाना पीना परोसती रहती थीं। अंत में एक्ट्रेस ने शम्मी कपूर का जिक्र किया कि ऐसा ही सेशन उन्होंने उनके घर पर भी देखा है कि रात भर ऐसे ही सेशन वहां भी चला करते थे। वो मेहमानों की खूब खातिरदारी करते थे और पानी की तरह पैसे को बहाते थे।
11 साल में किया डेब्यू, राजेश खन्ना संग दी 10 फिल्में हिट
गौरतलब है कि राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी अपने जमाने की हिट जोड़ियों में से एक रही है। एक्ट्रेस ने 11 साल की उम्र में एक्टिंग में डेब्यू किया था। बतौर हीरोइन उन्होंने कई बेहतरीन एक्टर्स के साथ काम किया था लेकिन, राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी तो खूब पसंद किया गया और सराहा गया। इनकी जोड़ी इस कदर हिट रही थी कि राजेश और मुमताज ने करीब 10 फिल्मों में काम किया था और ये सभी की सभी फिल्में हिट रही थीं। फिल्में ही नहीं बल्कि उनकी केमिस्ट्री में लोग खो जाते थे।
राजेश खन्ना के बर्बाद करियर पर क्या बोले थे प्रेम चोपड़ा?
आपको बता दें कि मुमताज से पहले राजेश खन्ना के डाउनफॉल पर एक्टर प्रेम चोपड़ा ने भी बात की थी। उन्होंने साल 2023 में न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में बताया था कि मेकर्स उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए उनके घर के बाहर लाइनें लगाए रहते थे। लेकिन कई लोगों ने उन्हें गलत समझ लिया था। प्रेम चोपड़ा ने बताया था कि राजेश खन्ना उन दिनों कुछ दिक्कतों का सामना कर रहे थे, जिसकी वजह से अपने स्टारडम को खो बैठे थे।