70 के दशक में बॉलीवुड में कई एक्टर और एक्ट्रेस हुईं, जिन्होंने ना केवल अपने अभिनय से इंडस्ट्री में राज किया बल्कि खूबसूरती से भी लोगों को कायल बनाया। इसी में से एक विनोद खन्ना भी रहे, जिसे लोग पर्दे पर तो पसंद करते ही थे साथ ही रियल लाइफ में भी लड़कियां उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करती थीं। वहीं, बॉलीवुड में भी कुछ ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं, जो उन्हें दिलों जान से चाहती थीं। इसी में से एक एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिनका मानना है कि उस समय उनके जितना हैंडसम इंडस्ट्री में कोई था ही नहीं। चलिए बताते हैं उनके बारे में…
दरअसल, विनोद खन्ना पर जान छिड़कने वाली एक्ट्रेस वो कोई और नहीं बल्कि 70 के दशक की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार मौसमी चटर्जी हैं। उन्होंने अपने दौर में कई हिट फिल्में दी है। वो एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के दम पर भी राज करती थीं। उनकी इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी कि जब वो पर्दे पर रोती थीं तो लोग रोने लग जाते थे और जब हंसती थीं तो थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठती थी। भोली सी सूरत और प्यारी सी मुस्कान वाली एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने अपने जमाने में जितेंद्र, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना जैसे सितारों के साथ काम किया था।
विनोद खन्ना की दीवानी हैं मौसमी चटर्जी
मौसमी चटर्जी ने एक बार बताया था कि वो 70-80 के दशक के पॉपुलर एक्टर विनोद खन्ना की दीवानी थीं। दरअसल, एक बार मौसमी कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं। इस दौरान उनसे कपिल ने सवाल किया था कि उस दौर में सबसे हैंडसम एक्टर कौन हुआ करते थे। एक्ट्रेस ने इस पर जवाब दिया था कि उन दिनों विनोद खन्ना के जैसा हैंडसम कोई था ही नहीं। उनका लुक असल में हीरो के जैसा था। वो उस दौर के सबसे हैंडसम एक्टर थे।
छोटी उम्र में हो गई थी शादी
गौरतलब है कि मौसमी चटर्जी अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस ने कम उम्र में ही शादी कर ली थी। मौसमी की 15 साल की उम्र में ही शादी हो गई थी और 18 साल की उम्र में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। शादी और बच्चे के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों में कदम रखा था। इंडस्ट्री में वो देवानंद की बहुत बड़ी फैन हैं। आज भले ही एक्टर दुनिया में नहीं हैं लेकिन, वो आज भी उन पर फिदा हैं।
बेबाकी के लिए जानी जाती हैं मौसमी
इसके अलावा, मौसमी चटर्जी अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने हमेशा से ही अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी जी है। एक्ट्रेस ने एक बार रेखा पर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर तंज कस दिया था। ये बात साल 1978 की है जब फिल्म ‘भोला भाला’ को रिलीज किया गया था। फिल्म के नेम टाइटल में रेखा का नाम मौसमी के नाम से पहले रखा गया था। अब इसी बात पर वो काफी नाराज हुई थीं, जिसके बाद उन्होंने उनकी पर्सनल लाइफ पर तंज कर दिया था। यहां तक कि वो जया बच्चन तक पर निशाना साध चुकी हैं।