80-90 के दशक की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि एक बार फिर से हेडलाइन्स में हैं। वो 27 साल के बाद स्क्रीन पर अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने 1980 के दशक में हिंदी फिल्म में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, सनी देओल, विनोद खन्ना और शत्रुघन सिन्हा जैसे स्टार्स के साथ काम किया है। अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया है। हर एक्टर के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। उनकी बेहतरीन फिल्मों में ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी हैं। इनमें सनी देओल के साथ उनकी केमिस्ट्री खूब जमी थी। ऐसे में अब हाल ही में एक्ट्रेस ने विनोद खन्ना के साथ उन्होंने अपने रिश्ते पर बात की और बताया कि वो उनके साथ डर्टी जोक्स किया करती थीं।

दरअसल, मीनाक्षी शेषाद्रि ने हाल ही में लहरें रेट्रो से अपने करियर और अनुभव के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने एक्टर्स के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में दिलचस्प बातें बताई। एक्ट्रेस ने बताया कि विनोद खन्ना और उनके बीच काफी अच्छे संबंध थे। उन्होंने उनसे जुड़े किस्सों का भी जिक्र किया। मीनाक्षी ने बताया कि उनके पिता को शूटिंग सेट पर जाना काफी पसंद करते थे। जब वो विनोद खन्ना के साथ शूटिंग कर रही थीं तो अक्सर उनके पिता सेट पर आ जाया करते थे।

विनोद खन्ना संग करती थीं डर्टी जोक्स

अब मीनाक्षी ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि वो और उनके पिता अक्सर विनोद खन्ना से दोपहर के खाने के समय मजाक किया करते थे। इस दौरान कई बार तो वो और उनके पिता एक्टर से डर्टी जोक्स भी करते थे। एक्ट्रेस ने विनोद खन्ना के नेचर के बारे में बताया कि वो काफी शांत स्वभाव के आदमी थे और वो अपने करियर के टॉप पर थे तब आश्रम भी जाया करते थे। वहां से वापस आकर शूटिंग करते थे। एक्टर ओशो से प्रेरित थे तो वो ओशो रजनीश के टेप सुनते थे। इस दौरान उन्होंने कभी किसी को ये सुनने के लिए मजबूर नहीं किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि वो अपने पिता के साथ काफी क्लोज थीं तो वो विनोद खन्ना के साथ शरारती चुटकुले शेयर कर लिया करती थीं। उनके पिता भी इसमें साथ देते थे। वहीं, विनोद भी उनकी कंपनी से खुश रहते थे। हालांकि, मीनाक्षी ने ये भी क्लियर किया कि वो अपनी इस पर्सनैलिटी को किसी और को नहीं दिखाती थीं।

13 सालों तक फिल्मों में किया काम

बहरहाल, अगर मीनाक्षी शेषाद्रि की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो इंडस्ट्री में करीब 13 सालों तक ही एक्टिव रहीं। उन्होंने 1996 के बाद केवल दो फिल्मों में काम किया था, जिसमें उनका गेस्ट अपीयरेंस था। इसमें साल 1998 में ‘स्वामी विवेकानंद’ और 2016 में ‘घायल: वन्स अगेन’ थी। अब फिल्मों से दूर उन्हें करीब 27 साल हो चुके हैं। अब वो स्क्रीन पर एक बार फिर से वापसी करना चाहती हैं और अच्छे किरदार की तलाश में हैं।