CineGram: कपूर खानदान हिंदी सिनेमा जगत में वो परिवार है जो पीढ़ी दर पीढ़ी इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बनाए हुए है। पृथ्वी राज कपूर के समय से ये फैमिली इंडस्ट्री में पैर जमाए हुए है, क्योंकि इनके दादा पड़दादा भी महान अभिनेता और फिल्ममेकर थे। मगर कुछ दिग्गज ऐसे भी रहे जिनका फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, फिर भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
ऐसे ही थे किशोर कुमार और अशोक कुमार, जिन्होंने खूब नाम कमाया, लेकिन बात उनके खानदान की करें तो उनका एक्टिंग से कोई लेना-देना नहीं था। उनके पूर्वज डकैत हुआ करते थे।
सुरों के बादशाह किशोर कुमार का पूरा नाम किशोर कुमार गांगुली था और वह अशोक कुमार के भाई थे। जिन्हें दादा मुनि अशोक कुमार के नाम से जाना जाता था। 1934 से 1997 तक अशोक कुमार ने ढेर सारी फिल्में दी। जबकि किशोर कुमार ने 1987 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। दोनों के भाई अनूप कुमार भी फिल्म एक्टर थे। अशोक कुमार बतौर हीरो काम किया करते थे लेकिन जब उनकी उम्र बढ़ने लगी तो वह कैरेक्टर रोल में आने लगे।
आज भी लोग इन भाइयों के हुनर की बात करते हैं। ये परिवार बंगाल से ताल्लुक रखता था और अपने एक इंटरव्यू में अशोक कुमार ने अपने पूर्वजों की सच्चाई बताई थी। उन्होंने जो बताया था उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
डकैत थे पूर्वज
अशोक कुमार ने बताया था कि उनके जो पूर्वज थे वो डकैत हुआ करते थे। उनसे सवाल किया गया था कि जो उनके पूर्वज थे वो क्या करते थे, इसके जवाब में अशोक कुमार ने कहा था ‘पूर्वज डकैती करते थे।’ उन्होंने कहा था, “जहां तक हमारे पुरखों की बात है तो हमको बताया गया था कि वो बंगाल में डकैती करते थे। ये बात उनके पिता ने उनसे कही थी कि डेढ़ सौ साल पहले उनके पूर्वज डकैती करते थे।