फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन राज कपूर अपनी तरह-तरह के हुनर के लिए जाने जाते थे, चाहें वो फिल्म मेकिंग हो या एक्टिंग हो, वह हर एक काम में माहिर थे। उनकी फिल्मों में बोल्ड सीन की भरमार होती थी। उनकी ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्मों में बोल्डनेस की कमी नहीं थी। इससे उनकी फिल्में तो हिट हो जाती थी, लेकिन एक्ट्रेसेस की छवि पर इसका गहरा असर पड़ता था। मगर वो ऐसे सीन अपनी फिल्मों में क्यों लेते थे इसके बारे में राज कपूर की ऑटोबायोग्राफी में बताया गया है।

राज कपूर की कई फिल्मों में हीरोइन को नहाते हुए दिखाया गया और इसके पीछे का कारण उनकी किताब Biography of Raj Kapoor: The Great Showman में उन्होंने अपनी फिल्म में नहाने वाले सीन को लेकर बताया। राज कपूर ने बताया था कि जब वो छोटे थे वो अपनी मां के साथ नहाते थे और उन कुछ पलों ने उनके मन पर गहरी छाप छोड़ी।

उन्होंने लिखा, “मैं बहुत जल्दी बड़ा हो रहा था और न्यूडिटी का पुजारी था। मुझे लगता है कि ये मेरी मां के साथ मेरे करीब होने के कारण शुरू हुआ। वो जवान, सुंदर और एक पठान महिला थी, जिसके तीखे नैन-नक्श थे। ज्यादातर साथ नहाया करते थे और उन्हें उस अवस्था में देखने से मेरे मन पर एक कामुक छाप पड़ी होगी।”

इन फिल्मों में थे नहाने वाले सीन

राज कपूर की फिल्मों में अक्सर नहाते हुए या कपड़े बदलते हुए सीन होते थे। ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी को सफेद साड़ी में भीगते हुए दिखाया था और ये सीन काफी विवादों में भी रहा था। उनकी ट्रांसपेरेंट साड़ी के कारण आज भी लोग उन्हें इस फिल्म के लिए ही जानते हैं। इसके अलावा ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ फिल्म भी खूब चर्चा में रही थी।

इस फिल्म के लिए जीनत अमान को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा था। क्योंकि उनके किरदार को ट्रांसपेरेंट साड़ी में भीगे हुए शिवलिंग की पूजा करते हुए दिखाया था। इसके अलावा उनके शशि कपूर के साथ भी इंटिमेट सीन थे।

इनके अलावा फिल्म ‘संगम’ में भी राज कपूर ने वैजयंती माला के बिकनी सीन दिखाए थे। ‘मेरा नाम जोकर’ में भी सिमी गरेवाल के कपड़े बदलते हुए सीन दिखाए थे। राज कपूर ने अपनी फिल्मों में कामुखता को खूब बढ़ावा दिया।