सिनेमा जगत हो या फिर टीवी इंडस्ट्री, हर जगह कुछ ऐसे मुद्दे रहे हैं, जो बरसों पुराने रहे हैं। इस पर विवाद कभी खत्म ही नहीं हुआ। इसमें फिर चाहे बात नेपोटिज्म की हो या फिर बॉडी शेमिंग और कास्टिंग काउच की हो। एक्ट्रेसेस कई बार इस पर खुलकर बात कर चुकी हैं और कई शॉकिंग खुलासे कर चुकी हैं। ऐसे में आपको आज हम टीवी के पॉपुलर शो ‘बालिक वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर के बारे में बता रहे हैं कि वो भी बॉडी शेमिंग जैसा ही कुछ झेल चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार उनके लुक की वजह से उनसे प्रोजेक्ट छीन लिया गया था। चलिए बताते हैं उनसे जुड़े इस किस्से के बारे में…
दरअसल, अविका गौर से जुड़ा ये किस्सा काफी पुराना है। एक्ट्रेस ने छोटी उम्र में ही काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी। इसके बाद उन्होंने कुछ समय का ब्रेक लिया और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया। बाद में उन्होंने पर्दे पर वापसी की और साउथ फिल्मों में काम किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भी काम किया। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘1920’ थी, जिसके जरिए वो पहली बार राहुल देव के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई थीं।
लुक की वजह से छिना प्रोजेक्ट
इसी बीच अविका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें लुक की वजह से रिजेक्शन पर बात करते हुए देखा जा सकता है। अविका बताती हैं कि एक ऐसी मीटिंग थी, जिसमें सब कुछ फाइनल हो गया था। प्रोजेक्ट भी साइन कर लिया था। सबकुछ सही था। एक्ट्रेस बताती हैं कि उनसे सामने से कहा गया कि वो उतनी खूबसूरत नहीं हैं, जितना उन्हें होना चाहिए। वो लोग किसी ऐसी हीरोइन को चाहते थे, जो गॉर्जियस हो। इस पर एंकर ने पूछा कि क्या ये सारी बातें उनके सामने कही गईं।
इस पर अविका ने जवाब दिया कि हां, ये सबकुछ उनसे और उनके सामने कहा गया। इस पर एक्ट्रेस का मानना था कि वो लोग ईमानदार बनने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, हर किसी को अच्छा चुनने का अधिकार है और उन्होंने भी चूज किया। अविका आगे बताती हैं कि उस मीटिंग में वो काफी थकी हुई महसूस करने लगी थीं। इसके साथ ही उन्होंने एक और किस्सा इसी ऑफिस का बताया जब उनकी हिम्मत सफाई करने वाली एक महिला ने बढ़ाया।
सफाई करने वाली महिला ने बढ़ाई थी हिम्मत
अविका ने उस किस्से को याद करते हुए कहा था कि उसी ऑफिस में हाउसकीपिंग स्टाफ में एक महिला था, जो उन्हें देखते ही उनके पास दौड़ते हुए आती है और वो एक्ट्रेस से कहती है कि वो चाहती है कि उसकी बेटी भी अविका के जैसी हो। इसे सुनने के बाद ‘बालिकु वधू’ एक्ट्रेस की हिम्मत बढ़ जाती है। वो ये कहते हुए रो रही होती है। उन्होंने कहा कि महिला के मुंह से इतना सुनने के बाद उनके लिए ये मायने नहीं रखता था कि उन लोगों ने क्या कहा। बल्कि महिला की बात उनके लिए मायने रखती थी। एक्ट्रेस बताती हैं कि ऐसी सिचुएशन को हैंडल करने के लिए वो अब केवल 10 मिनट ही रोती हैं और उसके बारे में सोचती हैं। फिर इसके बाद वो उठती हैं वो काम करती हैं, जो उन्हें करना होता है।
इस फिल्म में नजर आई थीं अविका गौर
इसके अलावा अगर अविका गौर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘1920’ में देखा गया था। उनकी ये बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। इसे महेश भट्ट द्वारा निर्मित किया गया था। इसके जरिए एक्ट्रेस पहली बार राहुल देव के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई थीं। ये एक हॉरर ड्रामा फिल्म थी। सिनेमाघरों में खास रिस्पांस तो नहीं मिला मगर ओटीटी पर इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।