कहते हैं कि प्यार इंसान से कुछ भी करवा सकता है। ये कहावत तब तक ठीक है जब तक प्यार में पड़ा इंसान अपनी जान का दुश्मन न बन जाए। टीवी की आनंदी यानी ‘बालिका वधु’ एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। उनका प्यार उन्हीं पर भारी पड़ गया था। वो इसे झेल नहीं पाईं और मौत को गले लगा लिया। उनकी मौत को 8 साल बीत चुके हैं, लेकिन फैंस आज भी एक्ट्रेस का वो चेहरा भूल नहीं पाए।
प्रत्युषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को आत्महत्या कर ली थी और इसका जिम्मेदार उनके प्रेमी व लिव-इन पार्टनर राहुल राज सिंह को ठहराया था। राहुल पर आरोप था कि उसने प्रत्युषा की जिंदगी को नरक बना दिया था और उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। राहुल ने कोर्ट में अर्जी भी लगाई थी लेकिन उसे खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा था राहुल के कारण ही प्रत्युषा ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया है।
राहुल ने बताया था एक्सीडेंट
राहुल ने एक्ट्रेस की मौत के 7 साल बाद दावा किया था कि प्रत्युषा की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि एक्सीडेंट था। राहुल का कहना था कि प्रत्युषा उसे डराने के लिए फांसी लगाकर वीडियो बना रही थी तभी शायद उनका पैर फिसला और ये हादसा हुआ। राहुल ने दावा किया था कि प्रत्युषा ने अपनी मौत से एक दिन पहले पार्टी की थी, ऐसे में अगले ही दिन वो आत्महत्या कैसे कर सकती है।
प्रेमी ने खुद को बताया था निर्दोश
राहुल राज का कहना था कि उन्होंने प्रत्युषा के साथ कुछ नहीं किया, लेकिन लोग उन्हें दोषी ठहरा रहे हैं। इसके कारण कई सालों तक उसे कोई काम भी नहीं मिला। हालांकि बाद में राहुल म्यूजिक वीडियो में नजर आया।
बता दें कि राहुल को महीने भर तक इस मामले में जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा था। प्रत्युषा के परिवार ने राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
ये एक्टर्स हो गए थे खिलाफ
प्रत्युषा की मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। जो सबसे उनकी मौत से प्रभावित हुआ था वो थीं काम्या पंजाबी। काम्या ने प्रत्युषा के साथ ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लिया था और उनकी मौत के बाद वो उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग भी करती रहीं। इनके अलावा विकास गुप्ता ने भी प्रत्युषा की मौत का इंसाफ मांगा था। इतना ही नहीं राहुल का दावा था कि विकास के कारण उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था।