बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल 9 जून को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। अमीषा पटेल आज भी सिंगल हैं और उन्होंने शादी नहीं की है। इसके बारे में सालों पहले उन्होंने सिमी गरेवाल को दिए इंटरव्यू में इसके बारे में बताया था। उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उतार चढ़ाव आए, इतना ही नहीं अमीषा कानूनी पचड़ों में भी फंस चुकी हैं। उनके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लग चुके हैं।
अमीषा पटेल पर साल 2018 में उनके खिलाफ ढाई करोड़ की ढगी का आरोप लगा था और अरेस्ट वारेंट तक जारी हुआ था। अरगोड़ा के एक शख्स ने जिसका नाम अजय कुमार सिंह था, उसने अमीषा के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज कराया था।
जिसके बाद एक्ट्रेस के खिलाफ समन जारी हुआ, लेकिन अमीषा पटेल सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं, जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी तक की नौबत आ गई थी। कोर्ट ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी किया था।
क्या था मामला?
अमीषा पर आरोप था कि उन्होंने शिकायतकर्ता को कुछ चेक दिए थे वो बाउंस हो गए थे। हालांकि इसके बाद अमीषा उसके पैसे देने को तैयार हो गई थीं। इस मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची थीं, लेकिन मीडिया से बचने के लिए वह मुंह पर कपड़ा लपेटकर गई थीं। मुंह छिपाए हुए अमीषा की तस्वीर खूब वायरल हुई थी।
क्यों हैं सिंगल?
अपने इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उनका एक बॉयफ्रेंड हुआ करता था और दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन किसी कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी। लड़का चाहता था कि अमीषा अपना फिल्मी करियर छोड़ दे और अमीषा ये नहीं कर सकती थीं। ये रिश्ता 5 साल तक चला था। एक्ट्रेस की मां ने बताया था कि उनके एक्टिंग करियर के कारण उनके लिए जो भी रिश्ते आए कहीं बात नहीं बन पाई।