बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) की मंगलवार को हालत बिगड़ गई। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सरोज खान को सांस लेने में आ रही दिक्कत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले भी सांस लेने की समस्या की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

रिपोर्ट में सरोज खान के करीबी सूत्रों के हवाले ले लिखा गया है कि बार बार सांस लेने में आ रही दिक्कत के बाद कोरोना होने का संदेह जताया गया था। हालांकि कोरोना टेस्ट के बाद उनकी कोविड-19 जांच की गई जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले भी सरोज खान को सांस लेने की समस्या आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि अब वह बेहतर महसूस कर रही हैं और कल छुट्टी होने की संभावना है।

गौरतलब है कि सरोज खान ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने के लिए बॉलीवुड कलाकारों को कोरियोग्राफ किया है। अब तक 2000 से अधिक बॉलीवुड गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। उनके सिखाए गए डांस के चलते बॉलीवुड में कई अदाकाराओं के करियर बन गए। माधुरी दीक्षित की कई सुपरहिट गानों को सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किया है। साल 1983 में ‘हीरो’ फिल्म में कोरियोग्राफी की थी। जबकि बतौर कोरियोग्राफर उनकी आखिरी फिल्म ‘कलंक’ थी।

बता दें सरोज खान का असल नाम निर्मला किशनचंद्र संधु सिंह नागपाल था। उन्होंने डांस मास्टर बी सोहनलाल से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल कर लिया था। सोहन लाल तब शादीशुदा थे और चार बच्चों के पिता थे। सरोज खान ने तीन साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट श्‍यामा नाम से डेब्यू किया था।