Mudassar Khan-Riya kishanchandani Wedding: वेडिंग सीजन चल रहा है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बंधे। अब इसी बीच इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर मुदस्सर खान (Mudassar Khan) भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग की तस्वीरों को शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है। फोटोज के सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और उन्हें जिंदगी की नई शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में चलिए जान लेते हैं उनकी दुल्हनिया के बारे में…

फेमस कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने रियलिटी शो फेम रिया किशनचंदानी से शादी की है। उन्होंने नई-नवेली दुल्हनिया के साथ फोटोज भी शेयर की है। इसमें वो उन्हें Kiss कर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देख सकते हैं कोरियोग्राफर दुल्हनिया का हाथ थामे तो कभी प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच कमाल केमिस्ट्री और बॉन्ड देखने के लिए मिल रही है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रिया और मुदस्सर ने शादी करके अपने जीवन का नया सफर शुरू किया है।

मैचिंग कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखा कपल

मुदस्सर ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग की फोटोज को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘आप दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान हैं। हमारी दोनों फैमिलीज को शुक्रिया। परिवार के आशीर्वाद से हम एक हो पाए। दुआ में याद रखना।’ इसके साथ ही अगर फोटोज में मुदस्सर और रिया के आउटफिट की बात की जाए तो तस्वीरों में देख सकते हैं कि मुदस्सर क्रीम कलर की शेरवानी में बेहद ही हैंडसम दिखे। वहीं, रिया को भी उनसे मैचिंग कलर की ड्रेस में देखा गया। रिया ने शादी में क्रीम कलर का शरारा और रेड चुनरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। दोनों सेम कलर की मैचिंग ड्रेस में जंच रहे थे।

कौन हैं रिया किशनचंदानी?

इसके साथ ही अगर रिया किशनचंदानी की बात की जाए तो वो एक सेलिब्रिटी इंफ्लुएंसर हैं। इसके अलावा वो छोटे पर्दे पर एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती हैं। रिया एक सिंधी फैमिली से आती हैं। वो ‘मीका दी वोटी’ में नजर आ चुकी हैं और यहां उन्होंने बताया था कि उन्हें एक पंजाबी पार्टनर की तलाश थी लेकिन अब उन्होंने मुदस्सर खान से शादी रचाई है। रिया ‘मीका दी वोटी’ के अलावा ‘स्पिलिट्सविला’ जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं।