Chiranjeevi Surja Died At 39: साउथ इंडियन एक्टर चिरंजीवी सर्जा (Chiranjeevi Sarja) ने 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिल का दौरा पड़ने से चिरंजीवी का निधन हो गया। अब उनके पीछे उनकी गर्भवती पत्नी मेघना राज हैं। जी हां, चिरंजीवी जल्द ही पापा बनने वाले थे। लेकिन अपने पहले बच्चे का मुंह देखने से पहले ही वह दुनिया छोड़ कर चले गए। खबरों के मुताबिक चिरंजीवी की पत्नी मेघना राज की प्रेग्नेंसी का दूसरा महीना चल रहा है। दोनों को अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार था।
मेघना राज से चिरंजीवी ने साल 2018 में शादी रचाई थी। कुछ वक्त पहले ही मेघना राज ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की कुछ वीडियो क्लिप्स भी फैंस के साथ शेयर की थीं। चिरंजीवी औऱ मेघना राज लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे। 10 साल से दोनों एक दूसरे को जानते थे। पहले चिंरजीवी और मेघना के बीच दोस्ती हुई थी फिर ये दोस्ती इतनी गहरी हो गई औऱ प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद दोनों ने 2 मई 2018 में धूमधाम से क्रिश्चन रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली थी।
बताते चलें चिरंजीवी को शनिवार (6 जून) को अचानक सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई। बात करें अगर उनके करियर और काम की, तो एक्टर अब तक 20 फिल्मों में काम कर चुके थे। साल 2009 में उन्होंने फिल्म ‘वायपुत्र’ में काम किया था।
वहीं चिरंजीवी की पत्नी मेघना राज भी पेशे से एक्ट्रेस हैं। उन्होंने मलयालम और कन्नड़ फिल्में में काफी काम किया। वहीं मेघना ने तेलुगू औऱ तमिल फिल्मों में भी काम किया। साल 2009 में मेघना ने तेलुगू फिल्म Bendu Apparao R.M.P से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
