Chhichhore Movie, Box Office Collection Updates: इस हफ्ते यानी 6 सितंबर को सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर अपनी ‘छिछोर’ लेकर सिनेमाघरों में पहुंच चुके हैं। एडल्ट कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों की तरफ रुख कर रहे हैं। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के अलावा और भी कई सारे कलाकार हैं। वरुण शर्मा, तुषार पांडे, नवीन पॉलिशेट्टी, ताहिर भसीन, प्रतीक बब्बर फिल्म में कमाल के एक्सप्रेशन देते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले श्रद्धा कपूर की एक और बड़ी फिल्म रिलीज हुई थी-साहो।

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म Saaho इस फिल्म के आगे एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है। फिल्म साहो की कहानी से लोग बेशक रिलेट न कर पाएं हों लेकिन ये भी सच है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है, क्योंकि लोग सिर्फ प्रभास को देखने जा रहे हैं। अब ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म क्या कमाल दिखा पाएगी ये तो कुछ समय के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल देखते हैं कि इस फिल्म को पब्लिक का कैसा रिएक्शन मिल रहा है तो दूसरी तरफ फिल्म छिछोरे के लिए क्या कह रहे हैं सेलेब्स, आइए जानते हैं:-

Live Blog

13:21 (IST)06 Sep 2019
छिछोरे को मिल रहा जबरदस्त रिएक्शन..

छिछोरेको अच्छे रिव्यूज और रटिंग्स मिल रहे हैं। ऐसे में लोग कुछ ऐसे रिएक्शन दे रहे हैं...

12:48 (IST)06 Sep 2019
क्या बोल रहे क्रिटिक्स

फिल्म छिछोरे को लेकर जानें क्रिटिक्स की राय और पब्लिक के रिएक्शन..

11:49 (IST)06 Sep 2019
क्या टिक पाएगी सुशांत-श्रद्धा की एडल्ट कॉमेडी फिल्म...?

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म के आगे पिछली दो बड़े स्टार्स की फिल्में भी खड़ी हैं। प्रभास की साहो और अक्षय कुमार की मिशन मंगल। ऐसे में क्या बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी सुशांत और श्रद्धा की ये एडल्ट कॉमेडी फिल्म?

11:15 (IST)06 Sep 2019
मिशन मंगल, साहो से है छिछोरे का कड़ा मुकाबला..

फैंस कह रहे हैं कि इस फिल्म में सभी कलाकारों बराबर का काम मिला है। ये बढ़िया फिल्म है.. फिल्म को साहो और मिशन मंगल से कड़ी टक्कर मिल रही है।

11:01 (IST)06 Sep 2019
सिनेमाघरों में लोगों को पसंद आ रही छिछोरे..

छिछोरे फिल्म के रिव्यूज पॉजिटिव आ रहे हैं। लोग फिल्म देखना पसंद कर रहे हैं..

10:59 (IST)06 Sep 2019
फिल्म में सुशांत के दोस्त के साथ आखिर कौन-सा हादसा होता है?

क्या छोड़ती है सवाल- सुशांत सिंह और श्रद्धा की लव स्टोरी की कैसे होती है शुरूआत? सुशांत के दोस्त के साथ आखिर कौन-सा हादसा होता है? क्या अपने कॉलेज की शान बढ़ाने में कामयाब हो पाता है यह छिछोरा ग्रुप? फिल्म युथ को टारगेट करते हुए बनाई गई है। हालांकि फिल्म के गाने लोगों की जुबां पर नहीं चढ़ सके हैं। लेकिन फिल्म के ट्रेलर मिले रिस्पॉन्स से लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर सकती है।

10:58 (IST)06 Sep 2019
कैसी है कलाकारों की एक्टिंग...

छिछोरे फिल्म में एक्टिंग- सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर ने फिल्म में अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करने की कोशिश की है। फिल्म में सुशांत और श्रद्धा के बीच की केमेस्ट्री भी शानदार दिख रही है।

10:29 (IST)06 Sep 2019
ट्रेलर में कॉलेज बॉय बने नजर आ रहे सुशांत सिंह राजपूत..


ट्रेलर में क्या दिखाया गया है- ‘छिछोरे’ फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कॉलेज बॉय सुशांत सिंह राजपूत दोस्तों संग हॉस्टल लाइफ को भरपूर एन्जॉय कर रहे होते हैं। तभी उनकी लाइफ में श्रद्धा कपूर की एंट्री हो जाती है। श्रद्धा कॉलेज की ऐसी लड़की होती हैं जिनके पीछे पूरे कॉलेज के लड़के दीवाने होते हैं। ऐसे में सुशांत के दोस्त उन्हें सलाह देते हैं कि वह उससे दूर रहे। बीच-बीच में हॉस्टल में बैचलर्स के बीच की मस्ती को दिखाया गया है।

10:28 (IST)06 Sep 2019
छिछोरे देख कर आ जाएंगे कॉलेज दिन याद...

एडल्ट कॉमेडी से भरपूर फिल्म कॉलेज लाइफ के दिनों की याद दिलाती है। हॉस्टल में दोस्तों संग मस्ती भरे पल, कॉलेज की किसी लड़की पर क्रश होने पर दोस्तों का रिएक्शन जैसे सीन आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कॉलेज में मिलने वाले कुछ दोस्त ऐसे होते हैं, जो जिंदगी भर के लिए अपने हो जाते हैं।

10:22 (IST)06 Sep 2019
श्रद्धा की बैक टु बैक फिल्में...

श्रद्धा कपूर ने बैक टु बैक दो फिल्मों में काम किया है। ऐसे में इस वक्त हर किसी की जुबान पर श्रद्धा कपूर का ही नाम है। श्रद्धा कपूर और सुशांत की फिल्म छिछोरे सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इससे पहले श्रद्धा ने बाहुबली सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म साहो में काम किया।