Chhapaak Box Office Collection Day 7: फिल्म छपाक बेशक दर्शकों को पसंद आई। दीपिका की फिल्म ने दर्शकों को काफी इमोशनल भी किया। फिर भी कमाई के मामले में ये फिल्म 7वें दिन भी पीछे रही। फिल्म छपाक का कुल बजट 23 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। वहीं फिल्म के प्रमोशन आदि में भी 12 करोड़ के करीब खर्च किया गया है। ऐसे में फिल्म पर 35 से 40 करोड़ रुपए खर्च किए गए। लेकिन 7 दिन के भीतर फिल्म Chhapaak 28 करोड़ से ज्यादा का ही बिजनेस कर पाई है। दूसरे हफ्ते में एंटर करते हुए फिल्म छपाक ने 28 करोड़ 38 लाख रुपए कमाए हैं।

ओपनिंग डे पर दीपिका पादुकोण की फिल्म ने 4 करोड़ 77 लाख रुपए का बिजनेस किया था। शनिवार को फिल्म ने कमाए थे- 6 करोड़ 90 लाख रुपए।  रविवार को फिल्म ने कलेक्ट किए- 7 करोड़ 35 लाख रुपए। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन रहा- 2 करोड़ 35 लाख रुपए। मंगलवार को छपाक का कलेक्शन रहा- 2 करो़ड़ 55 लाख रुपए। गुरुवार को 1 करोड़ 85 लाख रुपए। ऐसे में फिल्म की टोटल कमाई हुई 28 करोड़ रुपए 38 लाख रुपए।

ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘फिल्म छपाक डिसअपॉइंटेड रही है। पहले वीक में फिल्म ट्रेंड पर थी। बिच में मंगलवार और बुधवार को हॉलिडे भी थे। अब दूसरे हफ्ते में दीपिका की छपाक का क्या होता है ये आगे पता चलेगा।’

छपाक को लेकर ट्रेड एनेलिस्ट सुमित ने फिल्म को साफ साफ फ्लॉप करार दिया। सुमित ने ट्वीट कर बताया- टगुरुवार को फिल्म छपाक ने 1 करोड़ 25 लाख रुपए कमाए। फर्स्ट वीक का टोटल है 25 करोड़ 5 लाख रुपए नेट। वर्डिक्ट फ्लॉप।’

दीपिका की फिल्म को साफतौर पर फ्लॉप कह दिया गया। इस ट्वीट के विरोध में दीपिकाके फैंस उतरे। दीपिका लवर्स छपाक की साइड लेते हुए बोले – अच्छा ऐसे कैसे फ्लॉप। फिल्म ने जितना कमाया है वह भी बढ़िया है। तो किसी ने कहा-इस फिल्म ने बेशक पैसे कम कमाए लेकिन लोगों का दिल जीता है इस फिल्म ने।