टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने सुष्मिता सेन के भाई राजीव संग साल 2019 में शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आने लगी थी। दोनों की एक बेटी है और चारू उसके साथ अलग घर में रहती हैं। ये तो रही उनके पति संग रिश्ते की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस अपने ऑनस्क्रीन भाई से प्यार किया करती थीं। जी हां! हम बात कर रहे हैं उनके को-एक्टर नीरज मालवीय के साथ रिलेशनशिप में थीं।
दोनों ने टीवी सीरियल ‘मेरे अंगने में’ में एक साथ काम किया था। एक्टर्स ने इस सीरियल में भाई-बहन का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए वह एक दूसरे से मिले थे, लेकिन उनका रिश्ता शो में साथ करने के बाद ही शुरू हुआ था। नीरज ने चारू से अपने प्यार का इजहार किया था और कहा जाता है कि साल 2016 में दोनों ने सगाई भी कर ली थी।
हालांकि इनका ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। दोनों को लगने लगा था कि उनके रिश्ते का कोई फ्यूचर नहीं है इसलिए वह अलग हो गए। खबरों के मुताबिक चारू और नीरज साल 2017 में एक दूसरे से शादी करने वाले थे।
नीरज के अलग होने के कुछ साल बाद ही चारू की मुलाकात राजीव से हुई और दोनों ने जल्द ही शादी कर ली। वहीं नीरज की बात करें तो वह अब भी सिंगल हैं और दगल के सीरियल ‘जनम जनम का साथ’ में काम कर रहे हैं।
चारू असोपा अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस को हर एक अपडेट देती रहती हैं। उनके जीवन में आए तूफान के बाद फिलहाल वह अपनी बेटी के साथ खुश हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी का फैसला लेने में उन्होंने जल्दबाजी की, जिसका हर्जाना उन्हें चुकाना पड़ रहा है। हालांकि अब वह अपनी बेटी की खातिर पति के साथ एक दोस्त की तरह रहती हैं। वह अक्सर अपनी बेटी को राजीव से मिलवाने ले जाती हैं, जहां दोनों साथ में व्लॉगिंग भी करते हैं।