Chandan Yadav Bhojpuri Song New: होली आने में अभी एक महीने से ज्यादा का वक्त शेष है लेकिन यू-ट्यूब पर भोजपुरी फागुन गानों की बहार आने लगी है। भोजपुरी सिंगर चंदन यादव का एक गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। 27 जनवरी को अपलोड किये गए इस गाने को अबतक 1 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खास बात यह है कि गाने को लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। जिसके कारण गाने के व्यूज का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। आलम यह है कि यह गाना यू-ट्यूब पर 34 वें नंबर पर ट्रेंड भी कर रहा है।

भोजपुरी गाने के बोल हैं- फागुन फागुन में हितवा आईल। गाने में आवाज गायक चंदन यादव ने दी है जबकि गाने के बोल मनोज मोहित ने लिखे हैं। मंच पर शूट किये गए कलाकारों का बेहतरीन डांस दिखाई दे रहा है। 16 मिनट 15 सेकेंड के इस गाने में दो लेडी डांसर्स ने भी अपने डांस का जलवा दिखाया है। गाने को यू-ट्यूब चैनल तरंग म्यूजिक ने शेयर किया है। गाने को देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन भी कमेंट बॉक्स में दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह गाना इस साल के हिट गानों में से एक है। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि वाह मजा आ गया चंदन यादव, आपकी आवाज में जादू है।


बता दें कि भोजपुरी सिनेमा अब बिहार से निकलकर पूरे देश के लोगों के बीच अपनी जगह बना रहा है। भोजपुरी फिल्मों को दर्शकों में भी काफी इजाफा हुआ है। भोजपुरी स्टार्स की भी पॉपुलैरिटी बॉलीवुड स्टार्स की तरह होती जा रही है। यही कारण है कि भोजपुरी स्टार्स पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह समेत अन्य कलाकारों के भी वीडियोज कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। भोजपुरी स्टार्स की इंस्टाग्राम पर फैन-फॉलोइंग लाखों में है।

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेट मोनालिसा ने शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें, लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स