Entertainment News Highlights 25th May: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। अनुराग कश्यप कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में पहुंचे। इवेंट में उनकी फिल्म ‘कैनेडी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। इस फिल्म को पूरी दुनिया के कलाकारों ने सम्मान दिया है। इसे फेस्ट में स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। रेणुका शहाणे ने वेडिंग एनिवर्सरी पर आशुतोष राणा संग तस्वीर शेयर करके खूबसूरत पोस्ट लिखा है। उनकी शादी को 22 साल पूरे हो गए हैं। वहीं, करण जौहर ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। उन्होंने अपने बर्थडे के मौके पर फिल्म से लीड एक्टर्स का फर्स्ट लुक जारी किया है। रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट का भी लुक शेयर किया जा चुका है। धर्मा प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है। कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर अदिति राव हैदरी और मौनी रॉय ने भी एंट्री की है। इससे उनका ग्लैमरस लुक सामने आया है, जिसमें वो स्टाइलिश आउटफिट में पोज देते हुए नजर आई हैं।

Live Updates
07:25 (IST) 25 May 2023
‘पुष्पा 2’ में हुई रणवीर सिंह की एंट्री!

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि इसमें एक्टर रणवीर सिंह भी धांसू एंट्री होने वाली हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक्टर फिल्म में एक पुलिस वाले की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, अभी इसका कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।