Entertainment News Highlights 25th May: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। अनुराग कश्यप कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में पहुंचे। इवेंट में उनकी फिल्म ‘कैनेडी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। इस फिल्म को पूरी दुनिया के कलाकारों ने सम्मान दिया है। इसे फेस्ट में स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। रेणुका शहाणे ने वेडिंग एनिवर्सरी पर आशुतोष राणा संग तस्वीर शेयर करके खूबसूरत पोस्ट लिखा है। उनकी शादी को 22 साल पूरे हो गए हैं। वहीं, करण जौहर ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। उन्होंने अपने बर्थडे के मौके पर फिल्म से लीड एक्टर्स का फर्स्ट लुक जारी किया है। रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट का भी लुक शेयर किया जा चुका है। धर्मा प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है। कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर अदिति राव हैदरी और मौनी रॉय ने भी एंट्री की है। इससे उनका ग्लैमरस लुक सामने आया है, जिसमें वो स्टाइलिश आउटफिट में पोज देते हुए नजर आई हैं।

Live Updates
17:16 (IST) 25 May 2023
मां का ख्याल रखना है, पिता की मृत्यू के बाद आयुष्मान खुराना का छलका दर्द

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने हाल ही में पिता को याद करते हुए एक पोस्ट किया है।

17:12 (IST) 25 May 2023
60 की उम्र में आशीष विद्यार्थी ने रुपाली बरुआ से रचाई दूसरी शादी

आशीष ने 60 की उम्र में शादी कर ली है। अशीष ने असम में रहने वाली रुपाली बरुआ (Rupali Barua) से शादी की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

16:33 (IST) 25 May 2023
आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की शादी को 22 साल पूरे

रेणुका शहाणे ने वेडिंग एनिवर्सरी पर आशुतोष राणा संग तस्वीर शेयर करके खूबसूरत पोस्ट लिखा है।

16:30 (IST) 25 May 2023
'जापान मेड इन इंडिया' का टीजर हुआ रिलीज

साउथ एक्टर कार्थी और एक्ट्रेस अनु इमैनुएल की अपकमिंग फिल्म 'जापान मेड इन इंडिया' का टीजर वीडियो जारी कर दिया गया है। इसे तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में जारी किया गया है।

16:28 (IST) 25 May 2023
G 20 पहुंची हिना खान, शेयर की फोटो

हिना खान श्रीनगर में हो रही G20 समिट के लिए पहुंच चुकी हैं। उन्होंने फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इससे पहले एक्ट्रेस को उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। जहां रॉकी उन्हें ड्रॉप करने के लिए गए थे।

15:40 (IST) 25 May 2023
R.Madhavan ने नितेश पांडे के लिए शेयर किया भावुक पोस्ट

आर.माधवन ने नितेश पांडे के निधन के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

14:47 (IST) 25 May 2023
सिद्धिविनायक पहुंचे 'नदिया के पार' एक्टर सचिन

'नदिया के पार' एक्टर सचिन को सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया। उनके साथ एक्ट्रेस प्रिया बापत और एक्टर एजाज खान भी दिखे हैं। इनकी तिकड़ी सिटी ऑफ ड्रीम्स के सीजन 3 में देखने के लिए मिलने वाली है। इसे 26 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार से रिलीज किया जाएगा।

14:44 (IST) 25 May 2023
टीवी एक्टर शालिन भनोट संग मोनालिसा ने पवन सिंह के गाने पर लगाए ठुमके

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो टीवी एक्टर शालिन भनोट के साथ पवन सिंह के हिट गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर जबरदस्त ठुमके लगाए हैं। इसमें दोनों कमाल के डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

14:40 (IST) 25 May 2023
एयरपोर्ट पर दिखा जैकलीन फर्नांडिस का कूल लुक

जैकलीन फर्नांडिस का एयरपोर्ट से नया लुक सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस कूल लुक में दिखाई दे रही हैं। वो एयरपोर्ट पर ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं।

12:55 (IST) 25 May 2023
कड़ी धूप में Panchayat 3 की शूटिंग कर रहीं नीना गुप्ता

नीना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट दी है, वह और उनकी टीम कड़ी धूप में 'पंचायत' के तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:05 (IST) 25 May 2023
मशहूर शायर मुनव्वर राणा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:37 (IST) 25 May 2023
कान्स में सनी लियोनी की ड्रेस संभालते दिखे अनुराग कश्यप

कान्स में अनुराग कश्यप, सनी लियोनी की ड्रेस संभालते दिखे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:53 (IST) 25 May 2023
G 20 के लिए रवाना हुईं हिना खान, बॉयफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर आईं नजर

हिना खान श्रीनगर में हो रही G20 समिट के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल उन्हें ड्रॉप करने एयरपोर्ट आए थे। इस दौरान वह उन्हें गले लगाती दिखीं।

10:27 (IST) 25 May 2023
'आदिपुरुष' का दूसरा गाना 'राम सिया राम' इस दिन होगा रिलीज

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' का दूसरा गाना 'राम सिया राम' 29 मई को रिलीज किया जाएगा। इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

10:25 (IST) 25 May 2023
दिलों को धड़कानें आ रही हैं आलिया भट्ट

करण जौहर ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। उन्होंने अपने बर्थडे के मौके पर फिल्म से लीड एक्टर्स का फर्स्ट लुक जारी किया है। रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट का भी लुक शेयर किया जा चुका है। धर्मा प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा गया है, 'दिलों को धड़कानें आ रही हैं 'रानी'।' देखिए...

10:21 (IST) 25 May 2023
सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ इस दिन हो रही हैं ओटीटी पर रिलीज

सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म किसी का भाई किसी की जान जी5 पर रिलीज होने जा रही है। यहां पढ़े पूरी खबर...

10:16 (IST) 25 May 2023
The Kerala Story पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आया रिएक्शन

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने फिल्म के बैन और विवादों पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? पढ़िए पूरी खबर...

10:14 (IST) 25 May 2023
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani का पहला लुक आउट

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani का पहला लुक आउट हो चुका है। धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फर्स्ट लुक जारी किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:14 (IST) 25 May 2023
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक आउट

करण जौहर ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर उन्होंने खास तरीके से अपनी बहुचर्चित फिल्म का लुक आउट किया है। पढ़िए पूरी खबर...

08:56 (IST) 25 May 2023
Bloody Daddy का ट्रेलर देख एक्टर ने की शाहिद कपूर की खिंचाई

शाहिद कपूर की फिल्म Bloody Daddy का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये फिल्म 9 जून को जिया सिनेमा पर रिलीज होगी। इसे लेकर केआरके ने शाहिद कपूर की खिंचाई की है।

08:54 (IST) 25 May 2023
भोजपुरी डायरेक्टर की संदिग्ध हालत में मौत

भोजपुरी डायरेक्टर सुभाष चंद्र तिवारी का शव सोनभद्र में होटल के कमरे में मिला है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

07:52 (IST) 25 May 2023
सिंगर टीना टर्नर का हुआ निधन

दिग्गज गायक टीना टर्नर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है।

07:50 (IST) 25 May 2023
अपने लिटिल फैन को सलमान खान ने लगाया गले

सलमान खान का एक वीडियो एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने लिटिल फैन को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस व्यवहार को काफी पसंद कर रहे हैं। देखिए वीडियो...

07:47 (IST) 25 May 2023
प्रिंसेस सोफिया दिलीप सिंह बनेंगी अदिती राव हैदरी

कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर अदिती राव हैदरी की अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया गया है। वो प्रिंसेस सोफिया दिलीप सिंह बन रही फिल्म में बतौर लीड रोल नजर आने वाले हैं। कजरी बब्बर द्वारा इसका निर्देशन किया जाएगा। इसे विवेक रंगचारी और अन्य द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।

07:41 (IST) 25 May 2023
'पुष्पा 2' की रिलीज डेट आई सामने!

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को मेकर्स 2024 में रिलीज करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि वो इसे मई से जुलाई 2024 के बीच में ही रिलीज करना चाहते हैं।

07:39 (IST) 25 May 2023
भाई के साथ दुबई में इन्जॉय कर रहीं शनाया कपूर

शनाया कपूर की कुछ तस्वीरें दुबई से सामने आई है। वो इन दिनों भाई जहान के साथ दुबई में चिल कर रही हैं। दोनों की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है। देखिए...

07:36 (IST) 25 May 2023
टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन

टीवी सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस कार से बाहर निकल रही थीं और तभी उनके सिर में चोट लगी और उनकी मौत हो गई।

07:33 (IST) 25 May 2023
भोजपुरी निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी की मौत

भोजपुरी निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि उनकी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वो एक फिल्म की शूटिंग के लिए 12 दिन से होटल में रुके थे और कमरे के अंदर मृत मिले हैं। पुलिस की ओर से आशंका जताई जा रही है कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है।

07:29 (IST) 25 May 2023
'सत्यप्रेम की कथा' से लीक हुआ कार्तिक आर्यन का वीडियो

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग शुरू हो गई है। ऐसे में अब उनका इसके सेट एक वीडियो लीक हुआ है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें वो किसी गाने की शूटिंग कर रहे हैं।

07:26 (IST) 25 May 2023
कान्स 2023 में छाया अदिति राव हैदरी का स्टाइलिश लुक

कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी एंट्री की है। इवेंट में एक्ट्रेस का स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला है। वो स्काई ब्लू कलर के गाउन में दिखी हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।