Cannes 2023 Day 3: कान्स फेस्टिवल में इस बार भी बॉलीवुड की हसीनाओं का दबदबा बना हुआ है। पहले दिन से लेकर तीसरे दिन भी भारत की खूबसूरत एक्ट्रेसेस रेड कार्पेट पर जलवे बिखेर रही हैं। ऐश्वर्या राय ने दूसरे दिन से कान्स में शिरकत की, दोनों ही दिन उनका लुक काफी यूनीक रहा। इनके अलावा उर्वशी रौतेला ने भी सबसे अलग दिखने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वहीं सारा अली खान भारत की सभ्यता को दर्शाती नजर आईं।
ऐश्वर्या राय के दूसरे दिन के लुक को देख हैरान हुए लोग
ऐश्वर्या राय ने पहले दिन ग्रीन कलर की शिमरी ड्रेस पहनी थी। जिसमें एक्ट्रेस ने काफी सिंपल लुक रखा था। लेकिन दूसरे दिन ऐश्वर्या का आउटफिट देखते ही बन रहा था। उन्होंने सिल्वर और ब्लैक कॉम्बिनेशन में अतरंगी ड्रेस पहनी थी। जिसमें उनके सिर के ऊपर हुडी थी।
उनकी सिल्वर लॉन्ग ड्रेस के ऊपर बड़ा सा बो लगा हुआ है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सिर के ऊपर हुडी जैसा कुछ पहना है, जिसके कारण वह काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं।
उर्वशी रौतेला की नीली लिप्स्टिक है काफी यूनीक
उर्वशी रौतेला का लुक पहले दिन से ही काफी हटके है। पहले दिन एक्ट्रेस ने पिंक ड्रेस के साथ गले में मगरमच्छ वाला नेकलेस पहना था। दूसरे दिन ऑरेंज रंग की रफल्ड गाउन पहना था। इसके बाद तीसरे दिन उर्वशी की ड्रेस के साथ उनकी लिप्स्टिक चर्चा का विष्य बनी हुई है। उर्वशी ने ऑफ व्हाइट और नीले रंग की सिक्वेंस वाली ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है और इसी से मैचिंग लिप्स्टिक लगाई है। उर्वशी इस लुक में काफी ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं।
मृणाल ठाकुर का लुक है काफी अलग
मृणाल ठाकुर ने कान्स में डेब्यू किया है। पहले दिन से लेकर तीसरे दिन तक उनका आउटफिट काफी यूनीक रहा है। पहले दिन एक्ट्रेस ने ब्लैक क्रॉसेट के ऊपर ब्लेजर और फ्लोरल नेट वाली ट्राउसर पहनी थी।
दूसरे दिन मृणाल पर्पल रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी में दिखीं। इसके अलावा तीसरे दिन मृणाल ने हुडी स्टाइल ऑफ व्हाइट ड्रेस पहनी थी। मृणाल का लेटेस्ट लुक भी सामने आ चुका है। जिसमें वह व्हाइट रंग के रिवीलंग आउटफिट में नजर आ रही हैं।