हाल ही में दीपिका पादुकोण की स्कूल के दिनों की फोटो सामने आई है। इसमें कोई शक नहीं कि दीपिका के पास एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। पर इस फोटो में दीपिका को पहचान पाना आसान नहीं है। इस फोटो में दीपिका स्कूल ड्रेस में नजर आ रही हैं। इन दिनों दीपिका अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली करेंगे। इस फिल्म शाहिद कपूर इनके पति राजा रतन सेन की भूमिका में होंगे। खबर यह भी है कि रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली के साथ दीपिका पहले भी फिल्में कर चुकी हैं। पद्मावती से पहले राम लीला और बाजीराव मस्तानी में काम कर चुकी हैं। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं थी। पद्मावती संजय लीला भंसाली के साथ दीपिका की तीसरी फिल्म है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं पिछली दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह दीपिका के साथ मुख्य भूमिका में थे। खबर है कि पद्मावती में भी रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में नजर आएंगे। दीपिका ने बताया कि अनीता श्रॉफ उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं और जब वह डिप्रेशनके बुरे दौर से गुजर रहीं थीं तब उन्होंने सबसे पहले अनीता से ही इस बारे में बात की थी।

दीपिका से जब पूछा गया कि उनका सेलेब्रटी क्रश कौन है तो दीपिका ने हॉलीवुड स्टार बैडली कूपर को अपना सेलेब्रटी क्रश बताया। दीपिका इस वक्त बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। दीपिका कुछ समय पहले हॉलीवुड फिल्म XXX में भी नजर आईं थीं। इस फिल्म में विन डिजल उनके साथ मुख्य भूमिका में थे। दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ओम शांति ओम से की थी। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा अर्जुन रामपाल ने इस फिल्म में निगेटिव किरदार निभाया था।