दिवंगत बलदेव राज चोपड़ा उर्फ बी.आर. चोपड़ा अपने जमाने के मशहूर निर्माता और निर्देशक थे। हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था। लेकिन नामी सिंगर और एक्टर किशोर कुमार ने उनकी फिल्म में गाना गाने के लिए बी.आर चोपड़ा से बहुत मेहनत करवाई थी। इतना ही नहीं किशोर को गाने के लिए राजी करने के लिए चोपड़ा को धोती पहनकर नाचना भी पड़ा था। आज हम आपको बी.आर.चोपड़ा से जुड़े कुछ किस्से बताने जा रहे हैं।

नहीं दिया था काम तो नाराज हो गए थे किशोर कुमार: हर बड़े आर्टिस्ट की तरह किशोर कुमार को भी शुरुआती दिनों में बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था। हालांकि वो दिग्गज एक्टर अशोक कुमार के भाई थे, लेकिन उनको काम पाने की लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। एक बार किशोर कुमार बी.आर.चोपड़ा के पास काम मांगने के लिए गए थे, चोपड़ा ने उनको काम देने के बदले कुछ शर्ते रखी। ये बात किशोर को पंद नहीं आई और उन्होंने शर्त मानने से मना कर दिया। इसी के साथ किशोर कुमार ने चोपड़ा से कहा कि जब मेरा समय आएगा और तब आपको मेरी जरूरत पड़ी तो मैं भी शर्त मनवाकर ही काम करूंगा।

बी.आर.चोपड़ा को पड़ी किशोर की जरूरत: जब किशोर कुमार गायक बन गए और बी.आर.चोपड़ा ने उनसे अपनी फिल्म में गाना गवाना चाहा तो उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े। दरअसल चोपड़ा भूल चुके थे, लेकिन किशोर को वो वक्त और शर्त याद थी। किशोर ने उनकी फिल्म में गाना गाने के लिए शर्त रखी, जिसे सुनकर वो हैरान रह गए।

अजीब थी किशोर की शर्त: बदला लेने के लिए जो शर्त किशोर ने रखी वो ये थी कि बी.आर.चोपड़ा को धोती पहनकर, पान खाते हुए मुंह से धूक निकालते हुए टेबल पर खड़े होकर डांस करना है और किशोर से विनती करनी थी। चोपड़ा के संबन्ध किशोर के भाई अशोक कुमार से अच्छे थे तो उन्होंने कहा कि अपने छोटे भाई को समझाओ। लेकिन जिद्दी किशोर कुमार अपने भाई की बात भी नहीं माने।

धोती पहनकर डांस किया तो राजी हुए किशोर कुमार: अपनी जिद्द पर अड़े किशोर कुमार बी.आर.चोपड़ा की बात मानने को तैयार नहीं थे। वो पुराने वक्त का बदला लेने के लिए चोपड़ा से अपनी शर्त मनवाना चाहते थे। आखिरकार चोपड़ा को उनकी शर्त माननी पड़ी और उन्होंने धोती पहनकर, पान खाकर नाचते हुए किशोर कुमार को गाने के लिए मनाया।