Race 3 Box Office Collection Day 4: सलमान खान स्टारर फिल्म रेस 3 दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने तीन दिन के अंदर 100 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। जी हां, इसी के साथ ही फिल्म पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली चौथी फिल्म बन गई है। इससे पहले सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ ने भी 3 तीन में 100 करोड़ रुपए कमा लिए थे।
अब इस लिस्ट में सलमान खान की रेस 3 का नाम भी शामिल हो गया है। फिल्म ने अपने पहले दिन यानी कि ओपनिंग डे पर 29 करोड़ 17 लाख रुपए की कमाई की। शनिवार को फिल्म ने कमाए 38 करोड़ 16 लाख रुपए, रविवार को फिल्म ने 39 करोड़ 16 लाख रुपए की कमाई की। वहीं सोमवार को फिल्म ने कमाए 14.24 करोड़ रुपए। इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हो गया है-120 करोड़ 71 लाख रुपए। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किए हैं। साथ ही तरण कहते हैं कि फिल्म कमाई के मामले में बहुत तेज है। रेस 3 ने शतक जड़ दिया है। 3 दिन में सलमान की फिल्म ने 100 करोड़ कमा लिए हैं। सलमान अपने फैन्स के लिए हर ईद पर कुछ न कुछ खास पेशकश जरूर लाते हैं। इस ईद रेस 3 से फैन्स अपना दिल बहला रहे हैं।
#Race3 puts up a STRONG TOTAL on Mon… Decline on Mon [vis-à-vis Fri: 51.18%]… Mass circuits/single screens are holding very well, while plexes have started sliding downwards… Fri 29.17 cr, Sat 38.14 cr, Sun 39.16 cr, Mon 14.24 cr. Total: ₹ 120.71 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 19, 2018
बता दें, सलमान ने ये फिल्म अपने फैन्स के लिए खास तौर पर ईद के मौके पर रिलीज की। भाईजान की ये ईदी उनके फैन्स को बहुत पसंद आई। इसके चलते सलमान के चाहने वाले ये फिल्म पहले दिन में ही सुबह सुबह ही थिएटर्स में देखने पहुंच गए। आपको बताते चलें फिल्म काइट्स के बाद सलमान की रेस 3 ऐसी फिल्म रही जिसका पहला शो सुबह के 7 बजे से शुरू हुआ। कई जगहों पर तो सलमान की फिल्म का शो सुबह 4 बजे भी लगा।
And #Race3 scores a CENTURY… Crosses cr… Fourth Salman starrer to collect ₹ 100 cr mark in 3 days[#BajrangiBhaijaan, #Sultan, #TigerZindaHai]… Fri 29.17 cr, Sat 38.14 cr, Sun 39.16 cr. Total: ₹ 106.47 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 18, 2018
