बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर चर्चा की और मोना शौरी से शादी के दौरान श्रीदेवी से प्यार करने के अपराध बोध को स्वीकार किया। हाल ही में एक इंटरव्यू में, निर्माता ने स्वीकार किया कि वह अपनी पहली पत्नी के साथ श्रीदेवी के प्रति अपनी भावनाओं के बारे में वो ‘बहुत ईमानदार’ थे। श्रीदेवी के प्रति प्यार महसूस होने के बाद बोनी की मां रिएक्शन कैसा था वो भी बोनी ने शेयर किया।

बोनी ने जूम टीवी से घटना शेयर करते हुए कहा, ‘मेरी मां (श्रीदेवी के लिए मेरी भावनाएं) देख सकती थीं। रक्षाबंधन के दिन उन्होंने राखी वाली एक थाली (पूजा की थाली) श्रीदेवी को दी और कहा कि बोनी को राखी बांध देना। श्रीदेवी बस कमरे में चली गईं और मैंने उनसे कहा, ‘चिंता मत करो, परेशान मत हो, इस थाली को यहीं रखो।’

बोनी ने कहा कि श्रीदेवी के प्रति उनका जो प्यार था वो मोना से छिपा नहीं था। उन्होंने बताया, “मुझे दोषी महसूस होता है लेकिन मैं अपनी पत्नी और अर्जुन की मां मोना के प्रति बहुत ईमानदार था। वह अच्छी तरह जानती थी कि श्रीदेवी के लिए मेरी भावनाएं क्या हैं।’ दरअसल, हमारी शादी से काफी पहले ही श्रीदेवी इस घर में रह चुकी थीं। जहां तक उसका संबंध है, मैं कई चीजों के लिए अपने रास्ते से हट गया था। इसलिए (मोना) इसे देख सकती थी।”

फ्लश बंद किया, हाथ-पैर को चेन से बांधा, ‘सरबजीत’ के लिए रणदीप हुड्डा को करनी पड़ी इतनी मशक्कत

मोना से बोनी की शादी 1983 से 1996 तक चली, जिसके बाद उसी साल उन्होंने श्रीदेवी से शादी कर ली। मोना से बोनी के दो बच्चे हैं- अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। श्रीदेवी के साथ, उन्होंने 1997 में अपनी बेटियों जान्हवी कपूर और 2000 में ख़ुशी कपूर का स्वागत किया।

बोनी कपूर के दामाद बनने का टेस्ट शिखर पहाड़िया ने किया पास? जान्हवी कपूर के पापा ने की तारीफ- वो किसी का एक्स…

बोनी कपूर ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। बोनी ने कहा कि अर्जुन कपूर उनसे बहुत नाराज था लेकिन अब दोनों के बीच रिश्ते सही हैं। बोनी ने कहा कि अर्जुन का गुस्सा मैं समझ सकता हूं उसकी मां के साथ मैंने जो किया उसका गुस्सा जायज था, लेकिन हमारे बीच अब सब ठीक है।