Malaika Arora and Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट करने के कारण चर्चा में हैं। अक्सर लंच और डिनर डेट में स्पॉट किये जाने वाले मलाइका और अर्जुन ने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साध रखी है। अर्जुन संग रिलेशनशिप होने के कारण मलाइका को सोशल मीडिया पर भी ट्रोल होना पड़ता है। अर्जुन संग शादी की अफवाहों के बीच मलाइका ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। खास बात यह है कि मलाइका की पोस्ट पर ‘बोनी कपूर’ ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।

मलाइका अरोड़ा ने येलो कलर के गाउन में तस्वीरों को इंस्टाग्राम में शेयर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनने से पहले मलाइका ने फोटोशूट करवाया था। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन जाहिर कर रहे हैं। @Boneykapoorofficial इंस्टा हैंडल ने लिखा- मैं अपने जायदाद से एक फूटी कौड़ी नहीं दूंगा अर्जुन को। एक अन्य यूजर लिखता है- बोनी अंकल इस आंटी को पैसे मत देना इसके पास बहुत हैं। एक यूजर ने लिखा- अर्जुन भइया भाभी क्या लग रही हैं, बोले तो एकदम झक्कास। आपको बता दें कि यह बोनी कपूर का ऑफिशियल अकाउंट नहीं है, यह उनका पैरोडी अकाउंट है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते से बोनी कपूर और सलमान खान नाखुश हैं। इसके अलावा कहीं न कहीं सोनम कपूर को भी इन दोनों का रिश्ता रास नहीं आ रहा है। कहा जा रहा है कि सलमान खान के कारण ही मलाइका और अर्जुन कपूर अपना रिश्ता छिपा रहे हैं। हालांकि बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि मलाइका और अर्जुन मालदीव में एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दोनों ने मालदीव की तस्वीरों को भी शेयर किया था। बी-टाउन में ऐसी अफवाह है कि दोनों 2019 के अंत तक शादी कर सकते हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)