Bollywood Entertainment News Highlights: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस वृशिका मेहता बीतों दिनों ही शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया संग फेरे लिए हैं। उन्होंने शादी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कपल ने शाही अंदाज में शादी की है। सचिन तेंदुलकर ने बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले से मुलाकात की। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आशा भोसले के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। फोटोज को शेयर करने के साथ ही क्रिकेटर ने लिखा, ‘आशा ताई को सुनना हमेशा अच्छा लगता है फिर चाहे वो कोई गाना हो या फिर कोई बातचीत। आशा ताई में अविश्वसनीय समझ है। आप जहां भी जाएं हमेशा खुशियां बाटती हैं।’ इसके साथ ही ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पीठ पर घास का गठ्ठर बांधे देखा जा सकता है। इसमें उन्हें देसी अंदाज में देखा गया है।
मनोरंजन की खबरें
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी का तीसरा गाना 'ओ माही' रिलीज हो चुका है। गाने में किंग खान और तापसी पन्नू की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है।
https://youtu.be/Zlqf9cuaOBw
मानुषी छिल्लर अब जल्द ही वरुण तेज के साथ फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' में नजर आएंगी। अब हाल ही में मोशन टीजर के साथ मेकर्स ने 16 फरवरी 2024 को फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब उन्होंने इसे लेकर कहा कि इस मूवी के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। उनकी रातों की नींद हराम हो गई है। वो रात-रात भर जाकर मैसेज पढ़ती रहती हैं। पढ़िए पूरी खबर...
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस रणबीर कपूर संग इंटीमेट सीन करने के बाद अब विक्की कौशल के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।
साल 2023 साउथ के कुछ स्टार्स के लिए काफी बेहतरीन रहा। इस साल उन्होंने ना केवल दक्षिण फिल्मों में बल्कि बॉलीवुड में भी जमकर बवाल काटा। इस लिस्ट में नयनतारा, अमाला पॉल, विजय सेतुपति जैसे कई बड़े स्टार्स के नाम शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर...
टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें ITA Awards 2023 में रेड कार्पेट पर ग्लैमरस अदाएं दिखाते हुए देखा जा सकता है।
जान्हवी कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करते हुए नजर आ रही हैं। उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं।
श्वेता शारदा ने बीते दिन ITA Awards 2023 में शिरकत की। उन्होंने रेड कार्पेट पर अपना ग्लैमरस अवतार दिखाकर बिजलियां गिराई। इस दौरान उनके लुक्स से नजरें हटा पाना भी काफी मुश्किल हो रहा था।
'एनिमल' फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें ट्रांसपेरेंट ड्रेस में कहर बरपाते हुए देखा जा सकता है। उनके अंदाज और लुक्स को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब उन्होंने इस मूवी के नाम का मतलब बताया है। उन्होंने फिल्म का नया गाना 'माही ओ माही' का वीडियो शेयर कर लिखा, 'डंकी का मतलब अपनो से दूर रहना होता है।'
रणबीर कपूर की 'एनिमल' का एक पिता और बेटे पर पॉजिटिव असर पड़ा है। दोनों में डेढ़ साल से बातचीत नहीं थी लेकिन, फिल्म को देखने के बाद पिता ने बेटे के साथ इस नाराजगी को अब खत्म कर दिया है। उनका भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है।
कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती को ITA Awards 2023 मिला है। उन्हें बेस्ट एक्टर फीमेल कॉमेडी (जूरी) के अवॉर्ड से नवाजा गया है। एक्ट्रेस ये सम्मान 'द कपिल शर्मा' के लिए मिला है।
बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की आज 101वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर धर्मेंद्र भावुक दिखे हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर दोस्त को याद किया है। पढ़िए पूरी खबर...
रणबीर कपूर की 'एनिमल' (Animal) का तूफान बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म ने 'टाइगर 3' के बाद अब 'गदर 2' (Gadar 2) को पछाड़ दिया है। इसने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के साथ अनबन की अफवाहों के बीच एक अजीब पोस्ट शेयर की है, जिसे एक्ट्रेस के साथ रिश्ते पर जोड़ा जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर...
ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें स्टेज पर गाना गाने के साथ ही डांस मूव्स दिखाते हुए देखा जा सकता है। उनके इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
23rd ITA Awards 2023 का आयोजन बीते दिन किया गया। रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने शिरकत कर इवेंट की रौनक बढ़ाई। इस दौरान भूमि पेडनेकर, स्मृति ईरानी, शोभिता धूलिपाला और रोहित शेट्टी जैसे सितारों ने शिरकत की।
टीवी एक्ट्रेस हिना खान की फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' को लेकर खबर सामने आ रही है कि ये ऑस्कर 2024 के नॉमिनेशन की दौड़ में है। इसे राहत काज्मी द्वारा निर्देशित किया गया था।
'बिग बॉस 17' फेम सोनिया बंसल ने बीते दिन एक इवेंट में शिरकत की। इस दौरान उन्हें रेड कलर के आउटफिट में स्पॉट किया गया। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाओं से इवेंट में सारी लाइमलाइट ही चुरा ली।
बॉलीवुड की प्लेकबैक सिंगर पलक मुच्छल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें ITA Awards 2023 में शिरकत करते हुए देखा जा सकता है। वो इस दौरान बेहद ही ग्लैमरस नजर आईं।
‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पीठ पर घास का गठ्ठर बांधे देखा जा सकता है। इसमें उन्हें देसी अंदाज में देखा गया है।
सचिन तेंदुलकर ने बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले से मुलाकात की। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आशा भोसले के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। फोटोज को शेयर करने के साथ ही क्रिकेटर ने लिखा, ‘आशा ताई को सुनना हमेशा अच्छा लगता है फिर चाहे वो कोई गाना हो या फिर कोई बातचीत। आशा ताई में अविश्वसनीय समझ है। आप जहां भी जाएं हमेशा खुशियां बाटती हैं।’
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस वृशिका मेहता बीतों दिनों ही शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया संग फेरे लिए हैं। उन्होंने शादी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कपल ने शाही अंदाज में शादी की है।
मनोरंजन की खबरें
