Trending Bollywood Celebrity News Updates:नमस्कार आप जनसत्ता. कॉम पढ़ रहे हैं। कन्रड़ फिल्म प्रोड्यूसर सौंदर्य जगदीश की मौत हो गई है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। रणदीप हुड्डा ने साल 2016 में रिलीज हुई सरबजीत की बायोपिक में काम किया था। सरबजीत के हत्यारे अमीर तनबा को अज्ञातों ने गोलियों से भून दिया है। अब इस पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा रणवीर सिंह, कृति सेनन और बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा रविवार को वाराणसी पहुंचे। जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद लिया। वहीं ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने सलमान खान के घर पर गोली चलने वाली घटना के बाद पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेटर लिखकर अपील की है कि वह एक्टर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। वहीं अजय देवगन की हालिया रिलीज मैदान बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मैदान’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले संडे को 6.25 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 21.85 करोड़ रुपये हो गया है। मनोरंजन जगत की तमाम खबरों के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
19:19 (IST) 15 Apr 2024
सलमान के घर फायरिंग कांड पर बोले राजपाल यादव

सलमान खान के घर पर बीते दिन फायरिंग की गई। इस कांड के बाद बदमाशों के चेहरे की भी पहचान कर ली गई है। इसी बीच अब राजपाल यादव ने गोली कांड पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं बस यही दुआ करना चाहता हूं कि सभी सुखी-सुखी जियो।'

19:15 (IST) 15 Apr 2024
फायरिंग के बाद पहली बार घर से बाहर आए सलमान खान

फायरिंग कांड के बाद सलमान खान अपने घर से बाहर आए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो कार से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। फायरिंग कांड के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

16:53 (IST) 15 Apr 2024
परिणीति चोपड़ा ने गाना गाकर किया फैंस का शुक्रिया

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म अमर सिंह चमकीला को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। अब हाल ही में परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को शुक्रिया कहा है।

15:53 (IST) 15 Apr 2024
इस दिन रिलीज होगी ‘कल्कि 2898 एडी’

प्रभास-दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के फैंस ‘कल्कि 2898 एडी’ की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म 12 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

15:51 (IST) 15 Apr 2024
सलमान खान ने फायरिंग के बाद किया पहला पोस्ट

सलमान खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फायरिंग की घटना से बिल्कुल भी परेशान नजर नहीं आ रहे हैं। वीडियो में वह अपने ब्रांड 'बीइंग स्ट्रॉन्ग' का प्रचार कर रहे हैं।

13:02 (IST) 15 Apr 2024
नयनतारा ने पति विग्नेश और दोनों बच्चों के साथ मनाया तमिल न्यू ईयर

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने पति विग्नेश शिवन और अपने दोनों जुड़वा बच्चों के साथ तमिल नव वर्ष मनाया। इसकी कुछ तस्वीरें अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

13:00 (IST) 15 Apr 2024
बांद्रा में दिखे सलीम खान

14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बार गोलीबारी की गई। जिसके बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं अब एक्टर के पिता सलीम खान को बांद्रा में देखा गया है।

12:58 (IST) 15 Apr 2024
मैच खत्म होने के बाद शाहरुख खान ने 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के झंडे संभालकर रखे

शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेठने वाली जगह पर 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के झंडे नीचे पड़े देखकर उन्हें खुद ही समेटते नजर आ रहे हैं।

11:02 (IST) 15 Apr 2024
सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी पर आया शिव ठाकरे का रिएक्शन

बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाईजान को कुछ नहीं होगा।

11:00 (IST) 15 Apr 2024
कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर सौंदर्या जगदीश की मौत

कन्रड़ फिल्म प्रोड्यूसर सौंदर्य जगदीश की मौत हो गई है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है।

09:58 (IST) 15 Apr 2024
‘मैदान’ ने रविवार को किया हाइएस्ट कलेक्शन

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मैदान’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले संडे को 6.25 करोड़ की कमाई की है।

09:32 (IST) 15 Apr 2024
रणवीर सिंह, कृति सेनन और मनीषा मल्होत्रा पहुंचे बनारस

रणवीर सिंह, कृति सेनन और बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा रविवार को वाराणसी पहुंचे।जहां तीनों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद लिया।

09:30 (IST) 15 Apr 2024
सरबजीत सिंह को याद कर भावुक हुए रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा ने साल 2016 में रिलीज हुई सरबजीत की बायोपिक में काम किया था। सरबजीत के हत्यारे अमीर तनबा को अज्ञातों ने गोलियों से भून दिया है। अब इस पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रणदीप ने कहा कि वह कर्म सामने आता है, भले ही वह अज्ञात लोगों के माध्यम से ही क्यों न किया गया हो।

09:28 (IST) 15 Apr 2024
'बड़े मियां छोटे मियां' ने रविवार को की कितनी कमाई

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को 9.00 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 40.75 करोड़ रुपये हो गया है।