Trending Bollywood Celebrity News updates: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल को लेकर खबरें हैं कि दोनों पेरेंट बनने वाले हैं। इसी बीच रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने’ का सीजन 4 जज कर रहे सुनील शेट्टी ने इस पर रिएक्शन दिया है। शो में भारती सिंह एक्टर से नाना बनने को लेकर बात करते हुए नजर आईं। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें उन्हें बातों-बातों में हिंट देते हुए देखा जा सकता है। इसमें वो भारती सिंह की बात पर कहते हैं कि अगले सीजन में जब वो आएंगे तो वो नाना की तरह स्टेज पर चल रहे होंगे। अब फैंस उनके इस स्टेटमेंट के बाद ये कयास लगा रहे हैं कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसके साथ ही अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की रियल लाइफ जोड़ी जल्द ही एक बार फिर से पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आने वाली है। दोनों जल्द ही म्यूजिक वीडियो ‘ला पिला दे शराब’ में नजर आने वाले हैं। इसका पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इसमें एक्ट्रेस पारो तो विक्की देवदास बने दिखाई दे रहे हैं। ‘बिग बॉस 17’ के बाद रियल लाइफ जोड़ी को इस गाने के जरिए स्क्रीन पर देखा जाएगा।
वहीं, करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 20 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। अब दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। पहले शनिवार को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म ने इंडिया में करीब 9.6 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि फिल्म दो दिनों में वर्ल्डवाइड 30 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है। बहरहाल, अभी ये शुरुआती आंकड़े हैं, जिसमें बदलाव हो सकते हैं।
‘दीया और बाती हम’ एक्ट्रेस पूजा सिंह ने ‘ससुराल सिमर का 2’ फेम करण शर्मा संग शादी की।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की चर्चा एक बार फिर से जोरों पर शुरू हो गई है। एक्टर को मलाइका की मम्मी के घर पर स्पॉट किया गया है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि दोनों की शादी की बात चल रही है। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि अर्जुन उनकी मम्मी के घर क्यों गए थे।
रवि किशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इसे IMDB की ओर से सबसे ज्यादा रेटिंग 9.2 दी गई है और बुक माय शो पर 8.6 रेटिंग मिली है।
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ की दूसरे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है। ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दो दिन में 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मूवी ने दुनियाभर में 41.13 करोड़ का बिजनेस किया है।
इमरान हाशमी और शाद रधावा की सोशल मीडिया पर फोटो सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों एक्टर साथ में इफ्तार पार्टी का लुत्फ उठा रहे हैं।
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि इसके प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने फिल्म से हाथ खींच लिए हैं। हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आए हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं मधु के बारे में…
भोजपुरी सिनेमा का कद दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यहां ना केवल यूपी-बिहार के एक्टर्स काम कर रहे हैं बल्कि साउथ की भी कुछ एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपनी किस्मत आजमाई है। चलिए बताते हैं उनके बारे में…
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अभी सांप के जहर का मामला शांत नहीं हुआ कि उन पर एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनके साथ हरियाणवी सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया का नाम भी शामिल है। अदालत के आदेश पर गुरुग्राम पुलिस ने दोनों पर पशु क्रूरता अधिनियम का मामला दर्ज किया है। एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया का कुछ महीने पहले 32 बोर गाना रिलीज हुआ था। आरोप है कि गाने की शूटिंग के दौरान अवैध रूप से सांपों का प्रयोग किया गया है।
’12वीं फेल’ एक्टर विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्हें हाथ पर बेटे के नाम का टैटू बनाए हुए देखा जा सकता है। उनकी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
चुनावी चर्चा के बीच पवन सिंह (Pawan Singh) अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने राजनीति और संगीत दोनों से सन्यास लेने की बात कही है। एक्टर ने टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो पर गुस्सा निकाला है। चलिए बताते हैं मामला क्या है। पढ़िए पूरी खबर…
रवि किशन ने फैमिली के साथ एक फोटो शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही एक्टर ने लिखा, ‘गोरखपुर’। आपको बता दें कि वो एक्टर होने के साथ-साथ गोरखपुर से सांसद भी हैं।
इमरान खान पिछले काफी समय से लेखा वाशिंगटन को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि वो करण जौहर के घर में किराए पर रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो इसके लिए 9 लाख रुपए महीना चुकाती हैं।
टीवी रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ की विनर मनीषा रानी (Manisha Rani) ने एल्विश यादव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। ऐसे में अब उन्होंने इसके पीछे की वजह के बारे में बताया है। पढ़िए पूरी खबर…
प्रियंका चोपड़ा को बीती रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ पति निक जोनस और बेटी मालती भी नजर आईं। एयरपोर्ट लुक में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है देखिए…
‘केजीएफ’ स्टार यश इन दिनों फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें लेकर खबरें हैं कि वो जल्द ही ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग शुरू करेंगे।इसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं। हालांकि, अभी शूटिंग को लेकर कोई ऑफिशिल ऐलान नहीं किया गया है।
सारा अली खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, वो गरीबों को खाना बांट रही थीं और इस दौरान पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक और वीडियोज बना रहे थे। इस पर सारा भड़कते हुए नजर आईं। उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि वो वीडियोज ना बनाएं और ना ही फोटोज क्लिक करें।
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 20 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। अब दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। पहले शनिवार को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म ने इंडिया में करीब 9.6 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि फिल्म दो दिनों में वर्ल्डवाइड 30 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है। बहरहाल, अभी ये शुरुआती आंकड़े हैं, जिसमें बदलाव हो सकते हैं।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की रियल लाइफ जोड़ी जल्द ही एक बार फिर से पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आने वाली है। दोनों जल्द ही म्यूजिक वीडियो ‘ला पिला दे शराब’ में नजर आने वाले हैं। इसका पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इसमें एक्ट्रेस पारो तो विक्की देवदास बने दिखाई दे रहे हैं। ‘बिग बॉस 17’ के बाद रियल लाइफ जोड़ी को इस गाने के जरिए स्क्रीन पर देखा जाएगा।
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल को लेकर खबरें हैं कि दोनों पेरेंट बनने वाले हैं। इसी बीच रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने’ का सीजन 4 जज कर रहे सुनील शेट्टी ने इस पर रिएक्शन दिया है। शो में भारती सिंह एक्टर से नाना बनने को लेकर बात करते हुए नजर आईं। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें उन्हें बातों-बातों में हिंट देते हुए देखा जा सकता है। इसमें वो भारती सिंह की बात पर कहते हैं कि अगले सीजन में जब वो आएंगे तो वो नाना की तरह स्टेज पर चल रहे होंगे। अब फैंस उनके इस स्टेटमेंट के बाद ये कयास लगा रहे हैं कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।