Trending Bollywood Celebrity News updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बीते दिन ही अखंड पाठ का आयोजन भी किया गया था, जिसके बाद रस्में शुरू होने के कयास लगाए गए थे। इसी बीच अब एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ थाइलैंड ट्रिप पर दिखी हैं, जिसे उनकी बैचलर ट्रिप बताया जा रहा है। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सीबीआई की ओर से दीप्ति और उनके वकील के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। सीबीआई की ओर से आरोप लगाया गया है कि स्वघोषित जांचकर्ता दीप्ति पिन्नीति ने यूट्यूब पर एक वीडियो में अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के संबंध में अपने दावों का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित गणमान्य व्यक्तियों के फर्जी पत्र पेश किए।
मालवी ने बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक विक्रम भट्ट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस मालवी का आरोप है कि विक्रम भट्ट ने उनसे एक एल्बम में काम कराया और फिर उसका भुगतान नहीं किया।
जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ का पहला गाना रिलीज हो चुका है।
उर्फी जावेद का हाल ही में नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह तकिया पहने नजर आ रही हैं।
विक्की कौशल ने हील ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऑल इंडिया रैंक का ट्रेलर रिलीज किया है। सेक्रेड गेम्स फेम लेखक वरुण ग्रोवर की बनाई गई यह फिल्म उनके डायरेक्शन की पहली फिल्म है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों स्टार्स अनंत अंबानी और राधिका की वेडिंग में परफॉर्म करने वाले हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।
बंगाली सेंसेशन रुक्मिणी मैत्रा इन दिनों विद्युत जामवाल के साथ अपने सॉन्ग ‘सीधा सा छोरा और शहर की छोरी…’ को लेकर चर्चा में हैं। गाना फिल्म ‘क्रैक’ का है। मूवी को 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में आपको एक्ट्रेस रुक्मिणी के बारे में बता रहे हैं। चलिए बताते हैं…
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे अपनी फेक डेथ की न्यूज को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि वो इस मामले में असंवेदनशील नहीं हैं। क्योंकि उन्होंने अपनी मां को गले के कैंसर से पीड़ित देखा है। ये समय उनके लिए काफी मुश्किल रहा था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ये एक अच्छे मकसद के लिए था और वो किसी चीज को बढ़ावा दे रही थीं। एक ऐसा कैंसर जिसे रोका जा सकता है फिर भी कई महिलाएं मर जाती हैं। पूनम ने कहा कि उन्होंने पब्लिसिटी के लिए ऐसा नहीं किया क्योंकि उन्हें पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है। वह जानती थीं कि उन्हें ऐसे रिएक्शन का सामना करना पड़ेगा लेकिन उन्होंने एक अच्छे मकसद के लिए ऐसा किया।
विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की जोड़ी फिल्म ‘क्रैक’ में नजर आने वाली है। इसमें दोनों ही स्टार्स दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म से नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें दोनों ही स्टार्स का धांसू लुक देखने के लिए मिल रहा है। इसे शेयर करने के साथ ही इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी किया गया है। फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
अभिषेक बच्चन 48 साल के हो गए हैं। वो आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 5 फरवरी, 1976 को मुंबई में हुआ था। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। लेकिन एक बार उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ काम किया था, जिसके बाद बिग बी भड़क गए थे। चलिए बताते हैं किस्सा।
66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन लॉस एंजिल्स में क्रिप्टो.कॉम एरिना में किया गया। इस अवॉर्ड को संगीत के क्षेत्र में दिया जाता है। ऐसे में अब इस अवॉर्ड को पाने वालों की लिस्ट भी सामने आ गई है। पढ़िए पूरी खबर…
पंजाब की कटरीना कही जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल का एक रील चर्चा में आ गया है। एक्ट्रेस इसमें कुशा कपिला के साथ नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इसे महज एक घंटे में ही 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए थे। इसके बाद शहनाज सोशल मीडिया सेंसेशन भी बन गई हैं।
90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सीबीआई की ओर से दीप्ति और उनके वकील के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। सीबीआई की ओर से आरोप लगाया गया है कि स्वघोषित जांचकर्ता दीप्ति पिन्नीति ने यूट्यूब पर एक वीडियो में अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के संबंध में अपने दावों का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित गणमान्य व्यक्तियों के फर्जी पत्र पेश किए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बीते दिन ही अखंड पाठ का आयोजन भी किया गया था, जिसके बाद रस्में शुरू होने के कयास लगाए गए थे। इसी बीच अब एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ थाइलैंड ट्रिप पर दिखी हैं, जिसे उनकी बैचलर ट्रिप बताया जा रहा है। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो वायरल हो रही हैं।