Trending Bollywood Celebrity News Updates: 23 फरवरी को हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस भाग्यश्री का जन्मदिन था। उनकी बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व से शादी की है और उनकी शादी की तस्वीरों को देख प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। WPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर और टाइगर श्रॉफ ने दमदार परफॉर्मेंस दी। यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने पहले दिन ‘द कश्मीर फाइल्स’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं विद्युत जामवाल की Crakk ने पहले दिन 4 करोड़ का बिजनेस किया है। करीना कपूर ने Crew से अपना, कृति सेनन और तब्बू के दमदार लुक शेयर किए हैं। विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ने अपने बेटे का नाम वरदान रखा है। मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए।

Live Updates
19:11 (IST) 24 Feb 2024
‘महाभारत’ के ‘कृष्ण’ नितीश भारद्वाज की एक्स वाइफ ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में कृष्ण का रोल प्ले करने वाले नितीश भारद्वाज (Nitish Bharadwaj) की एक्स वाइफ और पूर्व आईएएस अफसर स्मिता भारद्वाज ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने एक्स हसबैंड की प्रॉपर्टी बेचने की इच्छा जाहिर की है। पढ़िए पूरी खबर…

19:10 (IST) 24 Feb 2024
रकुल प्रीत ने यूं की शादी की शॉपिंग

रकुल प्रीत 21 फरवरी को जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। इसी बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि घर में चारों ओर कपड़े फैले पड़े हैं। इसे शेयर करने के साथ ही जानकारी गई कि कैसे एक्ट्रेस ने शादी की तैयारी और शॉपिंग की है।

18:06 (IST) 24 Feb 2024
प्रज्ञा जायसवाल का ग्लैमरस लुक वायरल

साउथ फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक देखा जा सकता है। इसमें उन्होंने मोतियों का हैवी वर्क किया हुआ लहंगा पहना है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

15:33 (IST) 24 Feb 2024
दिव्या अग्रवाल ने शेयर की हल्दी की तस्वीरें

दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी की है। दोनों साथ में काफी खुश हैं। शादी की तस्वीरों के बाद दिव्या ने अब हल्दी की रस्म की तस्वीरें शेयर की हैं।

14:13 (IST) 24 Feb 2024
बेहद खास हैं रकुलप्रीत की शादी के कलीरे

रकुलप्रीत ने शादी पर जो कलीरे पहने थे, वह काफी खूबसूरत और खास हैं। उनपर रकुल के नाम का R और जैकी ने नाम का J है।

13:03 (IST) 24 Feb 2024
पत्नी शूरा के साथ मुंबई की सड़कों पर नजर आए अरबाज खान

अरबाज खान ने हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की। दोनों अकसर साथ में दिखाई देते हैं। शनिवार की सुबह दोनों मुंबई की सड़कों पर नजर आए।

10:26 (IST) 24 Feb 2024
बेबी प्लानिंग के सवाल पर भड़कीं सरगुन मेहता!

कपल ने साल 2013 में एक दूसरे से शादी की थी और दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं। लोग अकसर उनसे बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सरगुन से बच्चे के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने करारा जवाब दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:41 (IST) 24 Feb 2024
सारा अली खान ने कॉपी किया दादी का लुक

सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की हैं, जिनमें वह दादी शर्मिला टैगोर के लुक में नजर आ रही हैं।

09:39 (IST) 24 Feb 2024
पहले दिन विद्युत जामवाल ने कमाए 3 करोड़

विद्युत जामवाल की एक्शन थ्रिलर “क्रैक” 23 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म के ट्रेलर के बाद दर्शकों के बीच फिल्म का अच्छा खासा क्रेज था, लेकिन पहले दिन फिल्म उम्मीद से कम कलेक्शन कर पाई है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने लगभग 4 करोड़ कमाए हैं, जो यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ से कम है। यहां पढ़ें पूरी खबर

08:33 (IST) 24 Feb 2024
ओपनिंग डे पर यामी गौतम की फिल्म ने तोड़ा ‘द कश्मीर फाइल्स’ का रिकॉर्ड

यामी गौतम, प्रियामणि स्टारर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ शुक्रवार, 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित फिल्म जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को रद्द करने के फैसले पर आधारित है। फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर Article 370 ने 5.75 कलेक्शन किया है। फिल्म की टक्कर विद्युत जामवाली की एक्शन फिल्म ‘क्रैक’ से थी और इस फिल्म ने उस एक्शन ड्रामा को पछाड़ दिया है।

07:57 (IST) 24 Feb 2024
समांथा रुथ प्रभु ने शेयर की बेहतरीन तस्वीरें

समांथा रुथ प्रभु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “हाइएस्ट लव” जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि उनकी लाइफ में कोई आ चुका है।

07:55 (IST) 24 Feb 2024
विक्रांत मैसी और शीतल ने रिवील किया बेटे का नाम

विक्रांत मैसी और शीतल हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। दोनों के घर बेटे का जन्म हुआ है और अब कपल ने बेटे का नाम रिवील किया है। उन्होंने बेटे का नाम ‘वरदान’ रखा है।