Trending Bollywood Celebrity News updates: तृप्ति डिमरी के के सितारे बुलंदियों पर हैं। भूल भुलैया 3 के बाद तृप्ति डिमरी को अब करण जौहर की फ़िल्म बैड न्यूज़ में काम मिल गया है। इस फ़िल्म में वो विक्की कौशल संग नजर आएंगी। रणदीप हुड्डा ने अपनी अपकमिंग मूवी ‘काला पानी’ के लिए अपना ट्रांसफॉर्मेशन कर लिया है। इस फिल्म में वो वीर सावरकर के रोल में हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी सेलेब्स के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में अब एक इवेंट से उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें देखा सकता है कि वो फोटो के लिए साफ मना कर रहे हैं। ओरी कहते हैं, ‘नो मनी नो फोटो।’ विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह और फातिमा सना शेख को एक ही फ्रेम में Ul Jalool Ishq की रैपअप पार्टी में देखा गया। उनके साथ मनीष मल्होत्रा भी दिखे। एक फ्रेम में उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। पॉजिटिव रिस्पांस के बीच मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार देखने के लिए मिली। इसने दो दिनों में 10.26 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसे में तीसरे दिन इसे वीकेंड का फायदा मिला है। शुरुआत रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को 7 करोड़ रुपए कमाए हैं, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 16.5 करोड़ से ज्यादा हो गया है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं। उनके साथ बेटी मालती भी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर निक जोनस का वीडियो सामने आया है। वो पत्नी और बेटी के लिए इंडिया आ चुके हैं। उन्हें बीती रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहीं, लेक्मे फैशन वीक में बॉलीवुड एक्ट्रेस के ग्लैमर का तड़का देखने के लिए मिला है। इस दौरान जान्हवी कपूर, ओरी और तमन्ना भाटिया जैसे स्टार्स का बेहतरीन लुक देखने के लिए मिला।

Live Updates
16:57 (IST) 18 Mar 2024
'दबंग 4' में फिर चुलबुल सिंह के अवतार में नजर आएंगे सलमान खान

अरबाज खान ने कंफर्म किया है कि वह दबंग 4 बना रहे हैं और जवान के निर्देशक एटली से इसके लिए बात चल रही है।

16:03 (IST) 18 Mar 2024
'काला पानी' के लिए रणदीप हुड्डा ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

https://www.instagram.com/p/C4pvEFGSwYd/?igsh=MW4xd3I0dTdqejI4

15:25 (IST) 18 Mar 2024
शहनाज गिल ने बताया पैसा बहुत मायने रखता है

लैक्मे फैशन वीक में शहनाज गिल ने कहा कि 'पैसा बहुत मायने रखता है। अगर पैसा हो तो सब कर सकते हो।'

14:59 (IST) 18 Mar 2024
मुकेश खन्ना को आया रणवीर सिंह पर गुस्सा

https://www.instagram.com/p/C4m3J1Vovvh/

13:13 (IST) 18 Mar 2024
एल्विश यादव की गिरफ्तारी और सामने आया मुनव्वर फारूकी का बयान।

https://twitter.com/TheKhabriTweets/status/1769377183393567207

12:24 (IST) 18 Mar 2024
सूर्या शिवकुमार की फिल्म 'कंगुवा' का धमाकेदार टीज़र कल होगा रिलीज

आज सुबह, कंगुवा के मेकर्स ने फैंस और दर्शकों को खुश कर दिया, दरअसल उन्होंने कल शाम 4:03 बजे ग्रैंड टीजर को जल्द रिलीज करने की घोषणा की।

12:09 (IST) 18 Mar 2024
ऑरी बोले- 'नो मनी नो फोटो'

सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी सेलेब्स के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में अब एक इवेंट से उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें देखा सकता है कि वो फोटो के लिए साफ मना कर रहे हैं। ऑरो कहते हैं, 'नो मनी नो फोटो।'

12:06 (IST) 18 Mar 2024
32 सालों में नहीं बदला 90s की एक्ट्रेस का लुक

90 के दशक में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस रही हैं, जो पहली ही फिल्म से छा गई थीं। इसी में से एक एक्ट्रेस मधू हैं। फिल्म 'रोजा' से उन्होंने खूब नाम कमाया था। 54 साल की उम्र में आज भी वो वैसे ही दिखती हैं जैसे 32 साल पहले एक्ट्रेस को देखा गया था। पढ़िए पूरी खबर...

11:33 (IST) 18 Mar 2024
शहनाज गिल का दिखा स्टाइलिश अवतार, हुईं ट्रोल

'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपनी लेटेस्ट ड्रेस को लेकर चर्चा में हैं। रैंप वॉक से एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका स्टाइलिश अवतार देखने के लिए मिला। इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

11:26 (IST) 18 Mar 2024
Ul Jalool Ishq की हुई रैपअप पार्टी

विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह और फातिमा सना शेख को एक ही फ्रेम में Ul Jalool Ishq की रैपअप पार्टी में देखा गया। उनके साथ मनीष मल्होत्रा भी दिखे। एक फ्रेम में उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।

10:24 (IST) 18 Mar 2024
जान्हवी कपूर का हाथ थाम रैंप वॉक करते दिखे सिद्धार्थ रॉय कपूर

सिद्धार्थ रॉय कपूर और जान्हवी कपूर का एक इवेंट से वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर जान्हवी का हाथ थाम रैंप वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

10:21 (IST) 18 Mar 2024
मौनी रॉय का एयरपोर्ट लुक वायरल

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक की वजह से चर्चा में हैं। उनका एयरपोर्ट लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इसमें वो व्हाइट कलर के अटायर में नजर आ रही हैं।

10:12 (IST) 18 Mar 2024
साड़ी में ग्लैमरस दिखीं देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो साड़ी में ग्लैमरस अदाएं दिखाते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

10:06 (IST) 18 Mar 2024
ऋचा चड्ढा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

ऋचा चड्ढा और अली फजल को बीते दिन ही लेक्मी फैशन वीक में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिली है। इनका वीडियो वायरल हो रहा है।

10:01 (IST) 18 Mar 2024
एल्विश यादव ने सांपों का जहर मंगवाने की बात कबूली!

एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लेकर सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि उन्होंने सांपों के जहर मंगवाने की बात कबूली है। नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर पर शिकंजा कस लिया है। पढ़िए पूरी खबर...

08:49 (IST) 18 Mar 2024
67 साल की हुईं रत्ना पाठक

90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में राज करने वाली एक्ट्रेस रत्ना पाठक (Ratna Pathak) आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बता रहे हैं। एक्ट्रेस ने तलाकशुदा नसीरुद्दीन शाह के साथ शादी की है और इनकी लव स्टोरी काफी चर्चा में रही है। पढ़िए पूरी खबर...

07:58 (IST) 18 Mar 2024
90 के दशक की एक्ट्रेस मधु का ग्लैमरस लुक

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस मधु का एक इवेंट से वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें ग्लैमर का तड़का लगाते हुए देखा जा सकता है। उन्हें फिल्म 'रोजा' और 'फूल और कांटे' में देखा गया है। फैंस एक बार फिर से उन्हें पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

07:56 (IST) 18 Mar 2024
श्वेता बच्चन के घर स्पॉट हुए सिद्धांत चतुर्वेदी

सिद्धांत चतुर्वेदी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो श्वेता बच्चन के घर से सामने आया है। एक्टर को बीती रात श्वेता के घर पर स्पॉट किया गया। इसके बाद एक बार फिर से नव्या नंदा और सिद्धांत के रिलेशनशिप की चर्चा जोरों पर शुरू हो गई है।

07:55 (IST) 18 Mar 2024
तमन्ना और विजय वर्मा के बीच दिखी केमिस्ट्री

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच कमाल का बॉन्ड देखने के लिए मिल रहा है। वो एक्ट्रेस की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं।

07:53 (IST) 18 Mar 2024
सारा अली खान ने फ्लॉन्ट किया जला हुआ निशान

सारा अली खान का लेक्मी फैशन वीक के रैंप से वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो पेट पर जला हुआ निशान फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

07:50 (IST) 18 Mar 2024
लेक्मी फैशन वीक में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा

लेक्मी फैशन वीक में बॉलीवुड एक्ट्रेस के ग्लैमर का तड़का देखने के लिए मिला है। इस दौरान जान्हवी कपूर, ओरी और तमन्ना भाटिया जैसे स्टार्स का बेहतरीन लुक देखने के लिए मिला।

07:49 (IST) 18 Mar 2024
इंडिया आए प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं। उनके साथ बेटी मालती भी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर निक जोनस का वीडियो सामने आया है। वो पत्नी और बेटी के लिए इंडिया आ चुके हैं। उन्हें बीती रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

07:48 (IST) 18 Mar 2024
सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ को वीकेंड का मिला फायदा

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। पॉजिटिव रिस्पांस के बीच मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार देखने के लिए मिली। इसने दो दिनों में 10.26 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसे में तीसरे दिन इसे वीकेंड का फायदा मिला है। शुरुआत रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को 7 करोड़ रुपए कमाए हैं, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 16.5 करोड़ से ज्यादा हो गया है।