Bollywood News Highlights: शाहिद कपूर और कृति सेनन पिछले काफी समय से अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर चर्चा में थे। वो लगातार इसके प्रमोशन में बिजी थे। मूवी रोबोटिक बेस्ड एक लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें इमोशन, लव, रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने के लिए मिलने वाला है। ऐसे में इसकी रिलीज से पहले मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी पहुंचे थे। एक्ट्रेसेस ने ग्लैमर का तड़का लगाया। इस दौरान शाहिद के भाई मां के साथ दिखे और उनके बाद स्क्रीनिंग में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी एंट्री करते हुए दिखीं। इसके अलावा जान्हवी कपूर और नुपूर सेनन भी दिखीं। वहीं, एक्ट्रेस कुशा कपिला ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि करीना कपूर ने अपना नाम लेने की परमिशन नहीं दी है। वो बगम हैं। कुशा ने एल्विश पर निशाना साधते हुए कहा कि करीना का नाम कहीं भी लेने से पहले उनसे परमिशन लें।

Live Updates
19:08 (IST) 9 Feb 2024
मुनव्वर फारूकी की लाइफ में आई लड़की

‘बिग बॉस 17’ विनर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने शो में अपने अफेयर्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। उन्हें को-कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल ने वुमनाइजर का टैग भी दे दिया था। शो के बाद मुनव्वर की लाइफ में किसी मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चे हो ही रहे थे कि अब उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर सबको हिंट दे दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

18:25 (IST) 9 Feb 2024
Animal में नकुल मेहता ने दी है रणबीर कपूर को आवाज

फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के किरदार को नकुल मेहता ने आवाज दी है। हिंदी भाषा में डायलॉग रणबीर ने ही कहे हैं और इंग्लिश में टीवी एक्टर नकुल ने वॉयस ओवर किया है।

18:24 (IST) 9 Feb 2024
अर्जुन कपूर ने शेयर किया ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब एक्टर ने अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जो ब्लैक एंड व्हाइट है।

17:21 (IST) 9 Feb 2024
शो खत्म होने के बाद बिग बॉस के घर में आए नए मेहमान

बिग बॉस हाउस में कॉमन लोगों की एंट्री के बारे में हर किसी को पता था। वो 15 लोग घर में एंटर कर चुके हैं। देखें वीडिय

17:16 (IST) 9 Feb 2024
शाहिद कपूर को मिल फूले नहीं समाईं मनीषा रानी

‘झलक दिखला जा’ के सेट पर शाहिद कपूर पहुंचे थे और मनीषा रानी उन्हें मिलकर खुशी से पागल हो गईं। देखें तस्वीरें

16:15 (IST) 9 Feb 2024
ईशा देओल ने बताया ससुराल में होता था कैसा बर्ताव

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल की पर्सनल लाइफ इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है। लंबे समय से उनके पति संग तलाक की खबरें आ रही थी जिसपर अब कपल ने मुहर लगा दी है। दोनों जल्द एक दूसरे से अलग होने वाले हैं। लंबे समय से उनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। ईशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से प्राइवेट रही हैं, लेकिन अपनी किताब ‘अम्मा मिया’ में उन्होंने कई बातों का जिक्र किया है। जिनमें से एक उनके ससुराल में उनकी लाइफ के बारे में है। यहां पढ़ें पूरी खबर

13:42 (IST) 9 Feb 2024
मां बनने वाली हैं ऋचा चड्ढा

यामी गौतम के बाद अब ऋचा चड्ढा के मां बनने की खबर सामने आई है। अली फजल और ऋचा चड्ढा के घर भी जल्द किलकारी गूंजने वाली है। अली ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी फैंस को देते हुए बताया है कि वह दो से तीन होने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

13:13 (IST) 9 Feb 2024
अनुष्का शर्मा की सेकंड प्रेग्नेंसी का खुलासा कर एबी डी विलियर्स को हुआ पछतावा

अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने हाल ही में अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया था। ऐसे में अब उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी का खुलासा कर अब उन्हें पछतावा हो रहा है।

13:07 (IST) 9 Feb 2024
कृति सेनन नहीं, ये एक्ट्रेस हैं इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल रोबोट

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। मूवी में एक्ट्रेस ने फीमेल रोबोट का रोल प्ले किया है, जिसके बाद से उन्हें पहली फीमेल रोबोट बताया जा रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है। कृति नहीं बल्कि इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल रोबोट एमी जैक्सन हैं। चलिए बताते हैं कैसे…

12:11 (IST) 9 Feb 2024
गर्लफ्रेंड का हाथ थामे यूं दिखे ईशान खट्टर

बॉलीवुड एक्टर और शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की स्क्रीनिंग में देखा गया। इस दौरान वो गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए। पढ़िए पूरी खबर…

10:37 (IST) 9 Feb 2024
इवेंट में रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं अवनीत कौर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर अपनी सिजलिंग अवतार के लिए चर्चा में रहती हैं। पहली बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्म में किस कर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। ऐसे में अब उन्हें हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं।

09:14 (IST) 9 Feb 2024
‘सस्ती करीना कपूर’ कहने पर एल्विश यादव पर भड़कीं कुशा कपिला

एक्ट्रेस कुशा कपिला ने एल्विश यादव के स्टेटमेंट पर रिएक्शन दिया है। यूट्यूबर की ओर से एक्ट्रेस को ‘सस्ती करीना कपूर’ कहा गया था, जिसके बाद उनका रिएक्शन इस पर आया है। पढ़िए पूरी खबर…

08:23 (IST) 9 Feb 2024
मीरा राजपूत का दिखा दिलकश अंदाज

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में मीरा राजपूत का डैशिंग अवतार देखने के लिए मिला। वो व्हाइट टॉप और जीन्स में नजर आईं। फैंस उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

08:20 (IST) 9 Feb 2024
शादी की खबरों के बीच बॉयफ्रेंड संग यूं दिखीं रकुल प्रीत सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों शादी को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस 21 फरवरी को जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इसी बीच उन्हें ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में देखा गया।

08:15 (IST) 9 Feb 2024
कुशा कपिला ने एल्विश यादव को दिया जवाब

एक्ट्रेस कुशा कपिला ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि करीना कपूर ने अपना नाम लेने की परमिशन नहीं दी है। वो बगम हैं। कुशा ने एल्विश पर निशाना साधते हुए कहा कि करीना का नाम कहीं भी लेने से पहले उनसे परमिशन लें।

08:15 (IST) 9 Feb 2024
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे सेलेब्स

शाहिद कपूर और कृति सेनन पिछले काफी समय से अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर चर्चा में थे। वो लगातार इसके प्रमोशन में बिजी थे। मूवी रोबोटिक बेस्ट एक लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें इमोशन, लव, रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने के लिए मिलने वाला है। ऐसे में इसकी रिलीज से पहले मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी पहुंचे थे।