Bollywood Entertainment News Highlights: सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया। इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला। फिल्म ने ना केवल भारत में बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। सकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘भाईजान’ की फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन किया है। इसने ओपनिंग डे पर भारत में 44 करोड़ और वर्ल्डवाइड 50 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला है। इजरायली टेलीविजन सीरीज ‘फौदा’ के एक क्रू सदस्य मातन मीर की कथित तौर पर गाजा में इजरायल की कार्रवाई में मौत हो गई है। इस बात की जानकारी फौदा के सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी गई है। वहीं, दिवाली की धूम बॉलीवुड में भी जबरदस्त देखने के लिए मिली है। कटरीना कैफ-विक्की कौशल समेत सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी ने रोमांटिक अंदाज में दिवाली सेलिब्रेट की।

Live Updates
16:25 (IST) 13 Nov 2023
शाहिद कपूर ने वाइफ मीरा के साथ रोमांटिक अंदाज में मनाई दिवाली

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने रोमांटिक अंदाज में दिवाली सेलिब्रेट की है। इस खास मौके पर एक्टर ने वाइफ को Kiss करते हुए तस्वीरें शेयर की है। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, 'मेरी जान।'

15:59 (IST) 13 Nov 2023
'कॉफी विद करण 8' में करीना कपूर-आलिया भट्ट

'कॉफी विद करण' के सीजन 8 के अपकमिंग एपिसोड में करीना कपूर और आलिया भट्ट साथ में शिरकत करने वाली हैं। इसका एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें 'बेबो' को करण के मजेदार सवालों के जवाब देते हुए देखा जा सकता है। पढ़िए पूरी खबर...

14:51 (IST) 13 Nov 2023
दिवाली पार्टी में बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें दिवाली पार्टी में सजे-धजे जाते हुए देखा जा सकता है। वो इस दौरान बॉयफ्रेंड के साथ नजर आती हैं।

13:51 (IST) 13 Nov 2023
भोलेनाथ के दर्शन के लिए बद्रीनाथ पहुंचीं शहनाज गिल

'बिग बॉस 13' फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल दिवाली सेलिब्रेशन के बीच बद्रीनाथ भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचीं। वहां से उनकी तस्वीर भी सामने आई है।

13:49 (IST) 13 Nov 2023
रुबीना दिलैक के लिए खास रही ये दिवाली

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के लिए ये दिवाली खास रही। वो प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में प्रेग्नेंसी के साथ एक्ट्रेस ने अपनी दिवाली सेलिब्रेट की। इस सेलिब्रेशन की फोटोज को इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर लिखा, 'ये दिवाली कुछ खास'।

13:21 (IST) 13 Nov 2023
साउथ के सेलेब्स ने यूं मनाई दिवाली

बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ साउथ के सेलेब्स के बीच भी दिवाली की जबरदस्त धूम देखने के लिए मिली। इसी बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की दिवाली चर्चा में आ गई। देखिए साउथ स्टार्स ने कैसे मनाई दिवाली। पढ़िए पूरी खबर...

12:37 (IST) 13 Nov 2023
परिणीति चोपड़ा ने दिवाली पर राघव को Kiss कर लुटाया प्यार

परिणीति चोपड़ा ने इस साल 2023 में शादी के बाद पहली दिवाली ससुराल में मनाई है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा के साथ फोटोज शेयर की है और Kiss कर खूब प्यार लुटाया।

10:57 (IST) 13 Nov 2023
राहुल वैद्य और दिशा परमार ने बेटी के साथ मनाई दिवाली

टीवी एक्टर राहुल वैद्य और दिशा परमार ने दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें कपल बेटी के साथ दिवाली का जश्न मनाते हुए नजर आ रहा है।

10:17 (IST) 13 Nov 2023
'सैम बहादुर' का नया गाना 'बढ़ते चलो' रिलीज

विक्की कौशल इन दिनों फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर चर्चा में हैं। इसे 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में फिल्म का नया गाना 'बढ़ते चलो' रिलीज कर दिया गया है।

09:27 (IST) 13 Nov 2023
बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं मनाई दिवाली

बीते दिन देशभर में दिवाली का जश्न मनाया गया। बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी जबरदस्त धूम देखने के लिए मिली है। ऐसे में आइए देखते हैं खास सेलिब्रेशन की फोटोज। पढ़िए पूरी खबर...

08:31 (IST) 13 Nov 2023
वरुण कोनिडेला और लावन्या की शादी बाद पहली दिवाली

वरुण कोनिडेला और लावन्या हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। ऐसे में शादी के बाद ये उनकी पहली दिवाली थी। इस सेलिब्रेशन की फोटोज को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

08:30 (IST) 13 Nov 2023
भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू ने पत्नी संग मनाई पहली दिवाली

भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू ने वाइफ के साथ शादी के बाद पहली दिवाली मनाई है। उन्होंने सेलिब्रेशन की तस्वीरों को भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

08:29 (IST) 13 Nov 2023
एटली कुमार ने पत्नी के साथ यूं मनाई दिवाली

'जवान' के डायरेक्टर एटली कुमार ने पत्नी प्रिया मोहन के साथ दिवाली मनाई। इस खास मौके पर प्रिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर किया है।

08:28 (IST) 13 Nov 2023
दीपिका पादुकोण ने रणवीर को Kiss कर दी दिवाली की बधाई

दीपिका पादुकोण ने दिवाली के मौके पर पति रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक फोटोज को शेयर किया है, जिसमें कपल को कोजी होते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने पति को Kiss कर दिवाली की शुभकामनाएं दी है।

08:26 (IST) 13 Nov 2023
विक्रांत मैसी ने प्रेग्नेंट वाइफ के साथ मनाई दिवाली

'मिर्जापुर' फेम विक्रांत मैसी ने प्रेग्नेंट वाइफ शीतल ठाकुर के साथ दिवाली मनाई है। शीतल ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की फोटोज को शेयर किया है।

08:25 (IST) 13 Nov 2023
दिवाली पर फैमिली के साथ एक प्रेम में नजर आए चंकी पांडे

चंकी पांडे ने पत्नी भावना और बेटी अनन्या के अलावा परिवार के बाकी मेंबर्स के साथ दिवाली मनाई। उन्हें इस दौरान परिवार के साथ एक फ्रेम में देखा गया।

08:24 (IST) 13 Nov 2023
आम्रपाली दुबे ने फैमिली के साथ मनाई दिवाली

भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने फैमिली के साथ दिवाली मनाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की फोटोज को शेयर किया है।

08:23 (IST) 13 Nov 2023
पंकज त्रिपाठी ने फैमिली के साथ मनाई दिवाली

पंकज त्रिपाठी ने दिवाली के मौके पर परिवार के साथ फोटोज शेयर की है। उन्होंने फैमिली के साथ दिवाली को सेलिब्रेट किया है।

08:22 (IST) 13 Nov 2023
दिवाली पर मीरा-शाहिद ने दिया कपल गोल्स

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने दिवाली के मौके पर एक फोटो शेयर की और लोगों को ढेरों शुभकामनाएं देने के साथ ही कपल गोल्स भी दिया।

08:21 (IST) 13 Nov 2023
कियारा-सिद्धार्थ ने यूं मनाई पहली दिवाली

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के बाद ये पहली दिवाली थी। इस दौरान कपल को एक-दूजे की बाहों में खोए हुए देखा गया।

08:19 (IST) 13 Nov 2023
फेमस वेब सीरीज के क्रू मेंबर की गाजा में हुई मौत

इजरायली टेलीविजन सीरीज ‘फौदा’ के एक क्रू सदस्य मातन मीर की कथित तौर पर गाजा में इजरायल की कार्रवाई में मौत हो गई है। इस बात की जानकारी फौदा के सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी गई है।

08:19 (IST) 13 Nov 2023
‘टाइगर 3’ ने पहले दिन की बंपर कमाई

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया। इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला। फिल्म ने ना केवल भारत में बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। सकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘भाईजान’ की फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन किया है। इसने ओपनिंग डे पर भारत में 44 करोड़ और वर्ल्डवाइड 50 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला है।