Bollywood News Updates in Hindi: दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। उन्हें स्टॉल नहीं लगाने दिया जा रहा था, जिसकी वजह से वो लगातार सुर्खियों में थीं। उनके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। ऐसे में अब उन्हें लेकर खबर सामने आ रही है कि वो सलमान खान के शो में नजर आ सकती हैं। खबर है कि चंद्रिका ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आने वाली हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी प्रचार में राम चरण अपने चाचा पवन कल्याण को सपोर्ट करने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। वो हाल ही में एक्टर को सपोर्ट करने के लिए पिठापुरम पहुंचे थे। उनकी फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
कन्नड़ और तेलुगू टीवी सीरियल की एक्ट्रेस पवित्रा जयराम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। कार एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई है।
विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म जरा हटके जरा बचके 17 मई जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाली है।
राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' को 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा खासा रिस्पांस मिला। ऐसे में अब फिल्म को बुक माय शो से 10 में से 9.2, IMDB से 10 में से 8.4 और गूगल की ओर से 5 में से 4.6 रेटिंग दी गई है।
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म Mr And Mrs Mahi का फुल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें दोनों स्टार्स के बीच गजब की लव केमिस्ट्री और क्रिकेट के लिए प्रेम देखने के लिए मिल रहा है। ये रिलीज होते ही छा गया है।
माहिरा शर्मा ने एल्विश यादव के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसके बाद दोनों की जोड़ी चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के रिलेशनशिप को लेकर सवाल कर रहे हैं तो कोई उनके नए प्रोजेक्ट का कयास लगा रहा है। हालांकि, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने कोई खुलासा नहीं किया है।
मनोज बाजपेयी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में हंसल मेहता के साथ बिगड़े रिश्ते पर रिएक्शन दिया है। रिश्ते बिगड़ने का एक्टर का अब पछतावा हो रहा है। उन्होंने कहा कि वो बाथरूम में जाकर रोए थे। पढ़िए पूरी खबर...
जान्हवी कपूर जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। ऐसे में आज इसका फुल ट्रेलर रिलीज किया जाना है। इसी बीच एक्ट्रेस ने साड़ी में कुछ सिजलिंग तस्वीरें शेयर की है।
मदर्स डे के मौके पर मनोज बाजपेयी ने मां की अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर कर उन्होंने मदर्स डे विश किया है।
मदर्स डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने सोशल मीडिया पर मां के साथ अनसीन फोटोज शेयर की और मदर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं दी है। इस लिस्ट में दीपिका पादुिकोण, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और श्रद्धा कपूर, कटरीना कैफ जैसी कई अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।
टीवी की सीता यानी कि एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर को मदर्स डे के मौके पर साझा की है। फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपनी मां के जैसी कुछ-कुछ दिखती हैं।
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वो मुसीबत में फंस गए हैं। एक्टर दोस्त के चुनाव प्रचार के लिए गए थे जहां, उन पर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया है।
मदर्स डे के मौके पर राशा थडानी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों मां-बेटी को 'अंखियों से गोली मारे' पर जोरदार ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर राशा ने मां के मदर्स डे विश किया है।
आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' (Sarfarosh) को 25 साल का वक्त हो गया है। ऐसे में आपको उस किस्से के बारे में बता रहे हैं, जब एक्टर को इसके डायरेक्टर पर डाउट हुआ था। पढ़िए पूरी खबर...
भोजपुरी स्टार पवन सिंह बिहार के कराकाट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं। वो निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने पर्चा दाखिल किया और अपनी करोड़ों की संपत्ति का ब्यौरा दिया है। पढ़िए पूरी खबर...
'बिग बॉस 17' फेम एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें शॉर्ट ड्रेस में देखा जा सकता है। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। एक्ट्रेस ने इवेंट में लाइमलाइट ही चुरा ली है।
राजकुमार राव इन दिनों फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर चर्चा में हैं। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार ओपनिंग की, जिसके बाद दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में बंपर उछाल देखने के लिए मिली है। पढ़िए पूरी खबर...
देशभर में आज मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता शेट्टी और मां के साथ एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो वैष्णों देवी धाम में नजर आ रही हैं। इसे शेयर कर उन्होंने लिखा, 'अपनी देवी के साथ वैष्णों देवी।'
अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज 'पंचायत 3' की रिलीज का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इसे 28 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसे में अब वेब सीरीज के ट्रेलर रिलीज की भी डेट सामने आ गई है। इसे 17 मई को रिलीज किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी प्रचार में राम चरण अपने चाचा पवन कल्याण को सपोर्ट करने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। वो हाल ही में एक्टर को सपोर्ट करने के लिए पिठापुरम पहुंचे थे। उनकी फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। उन्हें स्टॉल नहीं लगाने दिया जा रहा था, जिसकी वजह से वो लगातार सुर्खियों में थीं। उनके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। ऐसे में अब उन्हें लेकर खबर सामने आ रही है कि वो सलमान खान के शो में नजर आ सकती हैं। खबर है कि चंद्रिका ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आने वाली हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।