Trending Bollywood Celebrity News Updates: रोहित शेट्टी ने शुक्रवार को ‘सिंघम 2’ से दीपिका पादुकोण का लेडी सिंघम लुक शेयर किया है। इस लुक में दीपिका पुलिस की वर्दी में बेहद दमदार लग रही हैं। सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर खबर आ रही है कि इसका दूसरा पार्ट भी आने वाला है।संदीप रेड्डी वांगा को एनिमल के लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा मगर उनका वादा है कि इसकी सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ और ज्यादा वाइल्ड होने वाली है। एल्विश यादव ने ट्विटर पर एक नेहा नाम की लड़की के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। प्रॉपर्टी अटैच होने के बाद पहली बार राज कुंद्रा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। खबरों के मुताबिक कुर्की से बचने के लिए राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को अपना 80 करोड़ का फ्लैट 38 करोड़ में बेचा है। विक्रांत मैसी की फिल्म 12th Fail को चीन में 2000 स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है। इन दिनों राजकुमार राव की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। अब एक्टर ने अपनी उस तस्वीर और प्लास्टिक सर्जरी वाली बात पर रिएक्शन दिया है। मनोरंजन की खबर के लिए बने रहिए।
संपत्ति की कुर्की से बचने के लिए राज कुंद्रा ने अपनी ही पत्नी को अपना फ्लैट बेच दिया।
आमिर खान की बेटी आइरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है।
स्टार प्लस ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से नया वीडियो पोस्ट किया है। गणगौर का मौका है और अरमान-अभीरा ट्रैडिश्नल ड्रेस में कहर ढा रहे हैं।
पॉपुलर फैशन इंफ्लुएंसर सुरभि जैन का कैंसर से निधन हो गया। सुरभि महज 30 साल की थीं।
आलिया और रणबीर ने अपनी हाउस हेल्प कैरोल का जन्मदिन मनाया।
करीना कपूर के घर पर रणधीर कपूर, बबीता और करिश्मा कपूर स्पॉट हुए।
शहनाज गिल ने अपना एक बोल्ड फोटोशूट कराया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
शमिता शेट्टी ने हाल ही में अपनी चारकोल आर्ट का वीडियो शेयर किया था, जिसके लिए पैपराजी ने एयरपोर्ट पर उनकी तारीफ की।
अरशद वारसी 56 साल के हो गए हैं और उन्होंने अपने फैंस के साथ ऐसे अपना जन्मदिन मनाया।
बिपासा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो लेबर रूम की है। करण बिपासा के साथ डिलीवरी के समय लेबर रूम में थे।
राजकुमार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उन्हें इस लुक के लिए ट्रोल भी किया जा रहा है। आखिरकार अभिनेता ने उस तस्वीर के पीछे का सच बताया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि उनकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है, न तो उनकी त्वचा इतनी अच्छी है और न ही चेहरे की बनावट।
मुनव्वर फारूकी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके हाथ पर कैनुला लगा है।
काजोल की बेटी नाइसा का आज जन्मदि है और काजोल ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए बर्थडे विश किया है।
शुक्रवार को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक कैब बुक की गई, जैसे ही ये कैब बुक हुई तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। यहां पढें पूरी खबर
उर्वशी रौतेला शुक्रवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। उनसे एक फैन ने ऑटोग्राफ मांगा तो उन्होंने उसके हाथ पर अपना ऑटोग्राफ दिया।
फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण पुलिस वाली बनी हैं। रोहित शेट्टी ने उनका लुक शेयर करते हुए उन्हें लेडी सिंघम बताया है।
कृष्णा अभिषेक ने आरती के ब्राइडल शावर में अपने बच्चों के साथ खूब डांस किया।
गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शुक्रवार को उनका ब्राइडल शावर हुआ, जिसमें आरती सिंह ब्लू ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं।
विक्रांत मैसी की फिल्म 12th Fail चीन में 2000 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है।