Trending Bollywood Celebrity News Updates: रोहित शेट्टी ने शुक्रवार को ‘सिंघम 2’ से दीपिका पादुकोण का लेडी सिंघम लुक शेयर किया है। इस लुक में दीपिका पुलिस की वर्दी में बेहद दमदार लग रही हैं। सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर खबर आ रही है कि इसका दूसरा पार्ट भी आने वाला है।संदीप रेड्डी वांगा को एनिमल के लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा मगर उनका वादा है कि इसकी सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ और ज्यादा वाइल्ड होने वाली है। एल्विश यादव ने ट्विटर पर एक नेहा नाम की लड़की के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। प्रॉपर्टी अटैच होने के बाद पहली बार राज कुंद्रा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। खबरों के मुताबिक कुर्की से बचने के लिए राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को अपना 80 करोड़ का फ्लैट 38 करोड़ में बेचा है। विक्रांत मैसी की फिल्म 12th Fail को चीन में 2000 स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है। इन दिनों राजकुमार राव की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। अब एक्टर ने अपनी उस तस्वीर और प्लास्टिक सर्जरी वाली बात पर रिएक्शन दिया है। मनोरंजन की खबर के लिए बने रहिए।

Live Updates
18:00 (IST) 20 Apr 2024
राज कुंद्रा ने 80 करोड़ रुपये का फ्लैट शिल्पा शेट्टी को 38 करोड़ रुपये में बेचा

संपत्ति की कुर्की से बचने के लिए राज कुंद्रा ने अपनी ही पत्नी को अपना फ्लैट बेच दिया।

17:55 (IST) 20 Apr 2024
अकेले होने से डर लगता है- आमिर खान की बेटी ने किया पोस्ट

आमिर खान की बेटी आइरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है।

https://www.instagram.com/p/C5-RFyVxlFn/

17:54 (IST) 20 Apr 2024
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया वीडियो आया सामने

स्टार प्लस ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से नया वीडियो पोस्ट किया है। गणगौर का मौका है और अरमान-अभीरा ट्रैडिश्नल ड्रेस में कहर ढा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/C5-1CkWgHIG/

16:38 (IST) 20 Apr 2024
फैशन इंफ्लुएंसर सुरभि जैन का निधन

पॉपुलर फैशन इंफ्लुएंसर सुरभि जैन का कैंसर से निधन हो गया। सुरभि महज 30 साल की थीं।

16:37 (IST) 20 Apr 2024
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सेलिब्रेट किया हाउस हेल्प का बर्थडे

आलिया और रणबीर ने अपनी हाउस हेल्प कैरोल का जन्मदिन मनाया।

15:27 (IST) 20 Apr 2024
करीना कपूर के घर पहुंचे रणधीर कपूर और मां बबीता

करीना कपूर के घर पर रणधीर कपूर, बबीता और करिश्मा कपूर स्पॉट हुए।

14:24 (IST) 20 Apr 2024
शहनाज गिल ने कराया बोल्ड फोटोशूट

शहनाज गिल ने अपना एक बोल्ड फोटोशूट कराया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

13:39 (IST) 20 Apr 2024
शमिता शेट्टी भी हैं आर्टिस्ट

शमिता शेट्टी ने हाल ही में अपनी चारकोल आर्ट का वीडियो शेयर किया था, जिसके लिए पैपराजी ने एयरपोर्ट पर उनकी तारीफ की।

13:38 (IST) 20 Apr 2024
अरशद वारसी ने ऐसे मनाया अपना जन्मदिन

अरशद वारसी 56 साल के हो गए हैं और उन्होंने अपने फैंस के साथ ऐसे अपना जन्मदिन मनाया।

11:37 (IST) 20 Apr 2024
बिपाशा के साथ लेबर रूम में थे पति करण

बिपासा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो लेबर रूम की है। करण बिपासा के साथ डिलीवरी के समय लेबर रूम में थे।

10:25 (IST) 20 Apr 2024
प्लास्टिक सर्जरी की खबर पर राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी

राजकुमार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उन्हें इस लुक के लिए ट्रोल भी किया जा रहा है। आखिरकार अभिनेता ने उस तस्वीर के पीछे का सच बताया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि उनकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है, न तो उनकी त्वचा इतनी अच्छी है और न ही चेहरे की बनावट।

09:37 (IST) 20 Apr 2024
अस्पताल में भर्ती हैं मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके हाथ पर कैनुला लगा है।

09:36 (IST) 20 Apr 2024
काजोल ने बेटी को किया बर्थडे विश

काजोल की बेटी नाइसा का आज जन्मदि है और काजोल ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए बर्थडे विश किया है।

09:26 (IST) 20 Apr 2024
सलमान खान के अपॉर्मेंट पहुंची गैंगस्टर के नाम पर बुक हुई कैब

शुक्रवार को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक कैब बुक की गई, जैसे ही ये कैब बुक हुई तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। यहां पढें पूरी खबर

08:07 (IST) 20 Apr 2024
एयरपोर्ट पर फैन के हाथ पर उर्वशी ने दिया ऑटोग्राफ

उर्वशी रौतेला शुक्रवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। उनसे एक फैन ने ऑटोग्राफ मांगा तो उन्होंने उसके हाथ पर अपना ऑटोग्राफ दिया।

07:58 (IST) 20 Apr 2024
रोहित शेट्टी ने शेयर किया लेडी सिंघम का लुक

फिल्म 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण पुलिस वाली बनी हैं। रोहित शेट्टी ने उनका लुक शेयर करते हुए उन्हें लेडी सिंघम बताया है।

07:56 (IST) 20 Apr 2024
बहन के ब्राइडल शावर में कृष्णा ने बच्चों संग लगाए ठुमके

कृष्णा अभिषेक ने आरती के ब्राइडल शावर में अपने बच्चों के साथ खूब डांस किया।

07:55 (IST) 20 Apr 2024
शादी से पहले हुआ आरती सिंह का ब्राइडल शावर

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शुक्रवार को उनका ब्राइडल शावर हुआ, जिसमें आरती सिंह ब्लू ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं।

07:50 (IST) 20 Apr 2024
12th Fail ने चीन में मचाया तहलका

विक्रांत मैसी की फिल्म 12th Fail चीन में 2000 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है।