Bollywood Entertainment News Updates: टीवी इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है कि ‘साथ निभाना साथिया’ फेम एक्ट्रेस अपर्ना काणेकर का निधन हो गया है। वो इस सीरियल में बा के किरदार के लिए पॉपुलर हैं। उन्होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके निधन के बाद टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इसके साथ ही रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सीजन 10 को अपना विनर मिल गया है। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी के धुरंधरों ने आइजीटी की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। इसमें ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए की रकम भी मिली है। वहीं, साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ सात फेरे ले लिए हैं। उन्होंने बिना बैंड बाजा बारात के शादी की है। जगत ने एक्ट्रेस वाइफ के साथ फोटोज शेयर कर शादी का ऐलान किया है। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Live Updates
19:08 (IST) 6 Nov 2023
कमल हासन की फिल्म 'केएच 234' का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने

मणिरत्नम की फिल्म 'केएच 234' का पहला पोस्ट जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में कमल हासन मैले-कुचैले कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

17:58 (IST) 6 Nov 2023
एक साल की हुई रणबीर-आलिया की बेटी राहा कपूर

6 नवंबर को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का पहला जन्मदिन है।  बेटी के बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर कर बेटी की पहली झलक दिखाई है।

17:56 (IST) 6 Nov 2023
द रेलवे मेन का ट्रेलर हुआ रिलीज

नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज 'द रेलवे मेन' ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज की कहानी भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित है। सीरीज में आर माधवन , बाबिल खान , के के मेनन और दिव्येंदु अहम भूमिका में हैं।

https://youtu.be/iD3TZ_Xxc14

17:54 (IST) 6 Nov 2023
रवि तेजा की फिल्म 'ईगल' का टीजर हुआ रिलीज

तेलुगु अभिनेता रवि तेजा अपनी आगामी फिल्म 'ईगल' का टीजर रिलीज हो गया है।

https://youtu.be/hOSDC605Mgg

17:52 (IST) 6 Nov 2023
20 नवंबर से शुरू होगा 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इस महीने की 20 तारीख से गोवा में आयोजित किया जाएगा। यह 28 नवंबर तक चलेगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी है।

17:51 (IST) 6 Nov 2023
इस दिन रिलीज होगा प्रभास की 'सालार' का ट्रेलर

साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सालार' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सालार का ट्रेलर दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज किया जाएगा।

17:50 (IST) 6 Nov 2023
रश्मिका मंदाना ने अपने वायरल डीपफेक वीडियो पर तोड़ी चुप्पी

रश्मिका मंदाना का एक फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। असली वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि "भारत में डीपफेक से निपटने के लिए एक कानून की बहुत ज्यादा आवश्यकता है।"

17:47 (IST) 6 Nov 2023
राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' का गाना हुआ लीक

राम चरण अपनी आगामी फिल्म 'गेमचेंजर' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। 5 सितंबर को फिल्म का एक गाना ऑनलाइन लीक हो गया था। 30 सेकंड की क्लिपिंग तेलुगु ऑडियो था जो तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, मेकर्स ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है।

16:32 (IST) 6 Nov 2023
सलमान खान का दिवाली रिपोर्ट कार्ड, जानिए हिट रहा या फ्लॉप

इस दिवाली सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) रिलीज होने वाली है। इसके बॉक्स ऑफिस पर तमाम तरह के कयास लग रहे हैं। ऐसे में आपको 'भाईजान' का दिवाली रिकॉर्ड बता रहे हैं कि कैसा रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

15:01 (IST) 6 Nov 2023
रवि तेजा की फिल्म 'Eagle' का टीजर रिलीज, दमदार दिखा लुक

रवि तेजा की अपकमिंग फिल्म 'Eagle' से उनका लुक वायरल हो रहा है, जिसमें वो दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही एक्टर ने टीडर रिलीज का ऐलान किया है।

14:45 (IST) 6 Nov 2023
नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के बीच हुई तू तू मैं मैं

'बिग बॉस 17' में दो कपल के बीच जबरदस्त घमासान देखने के लिए मिली है। नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के बीच बड़ी तीखी बहस देखने के लिए मिली। इस दौरान दोनों एक्ट्रेस ने एक-दूसरे को पागल और चुड़ैल तक कह दिया। उन्होंने जमकर बवाल काटा।

13:22 (IST) 6 Nov 2023
Bigg Boss 17 में इस कपल ने पार की सारी हदें

'बिग बॉस 17' से ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद शो के होस्ट सलमान खान और मेकर्स की लोगों ने क्लास लगा दी। पढ़िए पूरी खबर...

12:59 (IST) 6 Nov 2023
'टाइगर 3' में फाइट सीन के लिए कटरीना कैफ ने खूब बहाया पसीना

कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर अपने कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उन्हें 'टाइगर 3' के लिए फाइट सीन्स की प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कई वीडियोज शेयर किए हैं, जिसे देखने के बाद एक बात तो साफ है कि उन्होंने टॉवल फाइट के लिए कड़ी मेहनत की है।

12:57 (IST) 6 Nov 2023
पहले दिन ‘टाइगर 3’ के बिके इतने टिकट

सलमान खान इन दिनों फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग धड़ा-धड़ की जा रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसके एक दिन में 63 हजार टिकट बिक चुके हैं। पढ़िए पूरी खबर...

10:32 (IST) 6 Nov 2023
7 नवंबर को रिलीज होगा 'सैम बहादुर' का ट्रेलर

विक्की कौशल इन दिनों फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर चर्चा में हैं। इसे 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणबीर कपूर की 'एनिमल' से देखने के लिए मिलने वाली है। इसका ट्रेलर वीडियो 7 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

09:44 (IST) 6 Nov 2023
दूसरे बच्चे के जन्म के चार महीने बाद फिट दिखीं अर्जुन रामपाल की लिव इन पार्टनर

अर्जुन रामपाल की लिव इन पार्टनर ग्रैबिएला चार महीने पहले ही दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। अब चार महीने बाद ही उन्होंने अपनी प्री-दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्हें कमाल की फिटनेस के साथ देखा जा सकता है। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।

09:40 (IST) 6 Nov 2023
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की बायोपिक करना चाहते हैं विक्की कौशल

विक्की कौशल को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्टर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की बायोपिक में काम करना चाहते हैं। दरअसल, एक्टर को बीते दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स में बैठे देखा गया। इस दौरान कमेंट्रेटर ने उनसे पूछा कि वो किस क्रिकेटर की बायोपिक में काम करना चाहेंगे? तो विक्की ने गौतम गंभीर का नाम लिया। इस दौरान गौतम गंभीर बगल में ही बैठे थे।

08:27 (IST) 6 Nov 2023
रेड आउटफिट में एलनाज नौरोजी ने ढाया कहर

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में एलनाज नौरोजी ने भी शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस को रेड कलर के आउटफिट में देखा गया। वो इसमें बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं।

08:26 (IST) 6 Nov 2023
नोरा फतेही ने बढ़ाया टेंपरेचर

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में एक्ट्रेस नोरा फतेही ने टेंपरेचर बढ़ा दिया। इस दौरान वो लॉन्ग गाउन में बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं।

08:21 (IST) 6 Nov 2023
खूबसूरत गोल्डन एब्राइंड्री के साथ रेड कलर का शरारा सूट पहने नजर आईं ऐश्वर्या राय

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय ने भी शिरकत की। इस दौरान वो गोल्डन एब्राइंड्री के साथ रेड कलर का शरारा सूट पहने नजर आईं और इसमें बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

07:51 (IST) 6 Nov 2023
विजय वर्मा ने दिवाली पार्टी में तमन्ना भाटिया संग की शिरकत

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में विजय वर्मा ने गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया के साथ शिरकत की। इस दौरान दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में जंच रहे थे।

07:50 (IST) 6 Nov 2023
पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अपनी खूबसूरती से चार चांद लगा दिए। इस दौरान उन्हें पिंक कलर के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत देखा गया है।

07:48 (IST) 6 Nov 2023
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में राशा थडानी और रवीना टंडन का दिखा ग्लैमरस लुक

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ शिरकत की। इस दौरान मां-बेटी का कमाल लुक और ग्लैमरस अंदाज देखने के लिए मिला है।

07:46 (IST) 6 Nov 2023
‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सीजन 10 को मिला विनर

रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सीजन 10 को अपना विनर मिल गया है। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी के धुरंधरों ने आइजीटी की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। इसमें ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए की रकम भी मिली है।

07:44 (IST) 6 Nov 2023
अमाला पॉल ने गुपचुप रचाई बॉयफ्रेंड से दूसरी शादी

साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ सात फेरे ले लिए हैं। उन्होंने बिना बैंड बाजा बारात के शादी की है। जगत ने एक्ट्रेस वाइफ के साथ फोटोज शेयर कर शादी का ऐलान किया है।

07:43 (IST) 6 Nov 2023
‘साथ निभाना साथिया’ फेम अपर्ना काणेकर का हुआ निधन

टीवी इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है कि ‘साथ निभाना साथिया’ फेम एक्ट्रेस अपर्ना काणेकर का निधन हो गया है। वो इस सीरियल में बा के किरदार के लिए पॉपुलर हैं। उन्होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके निधन के बाद टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।