Trending Bollywood Celebrity News Updates: आरती सिंह आज अपने मंगेतर दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह एक के बाद एक हर फंक्शन की खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैडल पर शेयर कर रही है। बिग बॉस में बनी जोड़ी ऐजाज खान और पवित्रा पुनिया का कई महीनों पहले ब्रेकअप हो गया था, अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि बिग बॉस में उन्होंने किसी खास को जीता था। रणबीर कपूर के ट्रेनर ने खुलासा किया है कि वह ‘रामायण’ के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं और अपने शरीर को पूरी तरह बदल लिया है। अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के कारण स्टार्स को 250 करोड़ का नुकसान हुआ है।

Live Updates
19:30 (IST) 25 Apr 2024
अधूरी रह गई फरीदा जलाल की ख्वाहिश

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस रही हैं। इसमें से कुछ थोड़े समय में ही पर्दे से गायब हो गईं तो कुछ का करियर लंबा चला। इसी में से एक्ट्रेस फरीदा जलाल हैं, जिन्होंने पर्दे पर मां बनकर 6 दशकों तक राज किया है। पढ़िए पूरी खबर…

18:40 (IST) 25 Apr 2024
ओटीटी पर देखें साउथ की ये फिल्में

अगर बॉलीवुड की फिल्मों से बोर हो चुके हैं तो साउथ की एक्शन पैक्ड फिल्मों के साथ फ्री टाइम को इन्जॉय कर सकते हैं, जो कि ओटीटी पर हिंदी में उपलब्ध हैं। पढ़िए पूरी खबर…

18:09 (IST) 25 Apr 2024
सलमान खान के घर फायरिंग केस में खुलासा

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। गुरुवार को दोनों की कोर्ट में पेशी थी। 29 अप्रैल तक पुलिस की कस्टडी में हैं। क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने अपने कपड़े 3 बार बदले थे और अपना हुलिया भी बदलने की कोशिश की थी ताकि उन्हें पहचाना ना जा सके। खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपियों के पास 40 गोलियां थीं, जिसमें से 5 फायरिंग में इस्तेमाल हो चुकी थीं और 17 बरामद की गई हैं। बाकि 18 गोलियों की तलाश जारी है।

17:54 (IST) 25 Apr 2024
लारा दत्ता ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) पीएम मोदी के स्टेटमेंट पर रिएक्शन देने को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने ट्रोल्स को भी जवाब दिया है। एक्ट्रेस के लुक्स और उम्र को लेकर यूजर्स कमेंट करते थे। पढ़िए पूरी खबर…

17:08 (IST) 25 Apr 2024
हार्ट ब्रेकिंग था विद्या बालन का फर्स्ट ब्रेकअप, बॉयफ्रेंड ने किया था चीट

विद्या बालन ने अपनी लव लाइफ को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है। उन्होंने अपने पहले ब्रेकअप को लेकर बताया कि ये काफी हार्ट ब्रेकिंग था। उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें चीट किया था। पढ़िए पूरी खबर…

15:22 (IST) 25 Apr 2024
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया प्रोमो रिलीज

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया प्रोमो आया है, जिसमें सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की मजेदार बातचीत देखने को मिल रही है।

12:46 (IST) 25 Apr 2024
आरती सिंह के प्रीवेडिंग फंक्शन के इनसाइड वीडियो

कश्मीरा शाह ने आरती सिंह के प्री-वेडिंग फंक्शन के कुछ वीडियो शेयर किए। जिसमें मेहंदी और संगीत की झलक देखने को मिली है।

12:02 (IST) 25 Apr 2024
मृणाल ठाकुर फ्रीज कराएंगी एग्स?

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने कहा है कि वह अपने एग्स फ्रीज कराने के बारे में विचार कर रही हैं।

09:58 (IST) 25 Apr 2024
नागा चैतन्य के साथ छुट्टियां मना रहीं शोभिता धुलिपाला

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनके लिए दावा किया जा रहा है कि वह दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं।

09:22 (IST) 25 Apr 2024
महाराष्ट्र साइबर ने तमन्ना भाटिया को भेजा समन

महाराष्ट्र साइबर ने तमन्ना भाटिया को फेयरप्ले ऐप पर आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया, जिससे वायाकॉम को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। उन्हें 29 अप्रैल को महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

09:08 (IST) 25 Apr 2024
करण सिंह ग्रोवर ने शेयर किया आरती सिंह के संगीत का वीडियो

एक्टर करण सिंह ग्रोवर और आरती सिंह काफी अच्छे दोस्त हैं और करण आरती के संगीत फंक्शन में पहुंचे थे। एक्टर ने आरती के खास पल का एक वीडियो शेयर किया है।

09:06 (IST) 25 Apr 2024
हाथों में हाथ डाले नजर आए कृति खरबंदा और पुलकिस सम्राट

हीरामंडी के इवेंट में कृति खरबंदा अपने पति पुलकित सम्राट के साथ पहुंची थीं। दोनों एक साथ बेहद क्यूट लग रहे थे।

09:04 (IST) 25 Apr 2024
ऐजाज खान ने पवित्रा पुनिया को किया याद

हाल ही में एजाज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बिग बॉस के सफर के बारे में बात की। जहां उन्होंने बताया कि भले ही वह ये शो न जीते हों, लेकिन उन्होंने किसी खास को जीत लिया। बता दें कि इस शो में ही एजाज और पवित्रा पुनिया की लव स्टोरी शुरू हुई थी और कुछ समय पहले ही दोनों अलग हुए हैं।

09:03 (IST) 25 Apr 2024
हीरामंडी के रेड कार्पेट इवेंट में सलमान खान समेत पहुंचे कई स्टार्स

सलमान खान बुधवार को हुए ‘हीरामंडी’ के रेड कार्पेट इवेट में पहुंचे। सलमान के अलावा कई स्टार्स इस इवेंट में शामिल हुए।

09:02 (IST) 25 Apr 2024
हीरामंडी का रेड कार्पेट इवेंट, 1 मई को होगा प्रीमियर

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ का बुधवार को रेड कार्पेट इवेंट था, जिसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के तमाम लोग शामिल हुए।

09:00 (IST) 25 Apr 2024
रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ के लिए बदला खुद का लुक

रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ के लिए खुद का लुक बदल लिया है। उनके ट्रेनर शिवोहम ने इसका खुलासा किया है।