Bollywood Entertainment News Highlights: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और इसने ओपनिंग डे पर ही गई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। ऐसे में मूवी की रिलीज का पहला वीकेंड भी खत्म हो गया और इसने धुआंधार कमाई की है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने रविवार को इंडिया में करीब 72 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसकी कमाई 200 करोड़ के पार पहुंच गई है। वहीं, हाल ही में बोनी कपूर को टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में देखा गया। वो इस शो में बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचे थे। इस दौरान उनके बेटे अर्जुन कपूर ने एक स्पेशल मैसेज दिया, जिसे सुनकर बोनी कपूर इमोशनल हो गए। एक्टर अपने पिता के लिए कहते हैं, ‘हैलो पापा, उम्मीद करता हूं शो में आप एंजॉय कर रहे होंगे। आप इस दुनिया के सबसे अच्छे पापा हो और बहुत सेल्फलेस इंसान हैं। मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि उनके इमोशन्स खुद से ज्यादा बाकियों के लिए होते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार और इज्जत करता हूं।’ ये सब सुन बोनी भावुक हो जाते हैं।
नीना गुप्त और जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘मस्त में रहने का’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर काफी मनोरंजक है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
unfold the chaos, unlock the friendship!#MMRKonPrime, Dec 8@bindasbhidu @Neenagupta001 @AbhishekChauhan @_Monikapanwar @urfvijaymaurya @payalarora @madeinmaurya #SanjeevKumarNair #ReverieEntertainment pic.twitter.com/34tHiYlaHd
— prime video IN (@PrimeVideoIN) December 4, 2023
बॉलीवुड खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर गणतंत्र दिवस के दौरान रिलीज किया जाएगा।
फिल्म ‘फाइटर’ से ऋतिक रोशन का पहला लुक सामने आ गया है। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
Squadron Leader Shamsher Pathania
— Hrithik Roshan (@iHrithik) December 4, 2023
Call Sign: Patty
Designation: Squadron Pilot
Unit: Air Dragons
Fighter Forever ??#Fighter #FighterOn25thJan #FighterMovie pic.twitter.com/os5XkTD3hS
खेसारी लाल और सपना चौधरी एक बार फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इनकी जोड़ी नए म्यूजिक वीडियो ‘बालम’ (Balam) में नजर आने वाली है। इसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इसे शेयर करने के साथ ही ऐलान किया गया है कि 5 दिसंबर को गाने का टीजर रिलीज किया जाएगा।
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ वर्ल्डवाइड नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। इसने Napoleon और Hunger Games तक को पीछे छोड़ दिया है। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ने पहले वीकेंड महज तीन दिन में दुनियाभर में 356 करोड़ का बिजनेस किया है।
‘बिग बॉस 17’ में नजर आईं एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) पर पति नील भट्ट को कंट्रोल करने का आरोप लगा है। वीकेंड का वार एपिसोड में सोहेल खान और अरबाज खान ने उन्हें डोमिनेटिंग कहा। पढ़िए पूरी खबर…
करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 8’ में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी ने साथ में शिरकत की। इस दौरान करण ने एक्ट्रेस कहा कि आखिरी बार विक्की और सिद्धार्थ साथ में आए थे। इस पर कियारा शरमाईं और कहा कि जब सिद्धार्थ इस शो में विक्की के साथ आए थे तो वो सिद्धार्थ रोम से लौटे थे। जहां उन्होंने एक्ट्रेस को प्रपोज किया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में बताया है। उनका कहना है कि रहमान के स्टूडियो में 6 महीने बिताए और खूब जंक फूड खाए, जिसके बाद उनका 15 किलो वजन बढ़ गया था। उन्होंने ये वजन फिल्म ‘चमकीला’ के लिए बढ़ाया था और अब इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। अब वो जिम में घंटों पसीना बहाकर वापस से वैसी ही फिटनेसे पाने के लिए मेहनत कर रही हैं।
अंकिता लोखंडे ने ‘बिग बॉस’ के घर में खुलासा किया है कि उन्हें ‘झलक दिखला जा’ के दौरान उनके पार्टनर से जलन होने लगी थी। उन दिनों वो एक्टर को डेट कर रही थीं और शो में उनकी डांस पार्टनर कोरियोग्राफर शाम्पा बनी थीं। एक्ट्रेस बताती हैं कि वो उन दिनों सुशांत के लिए पजेसिव थीं।
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का डंका देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बज रहा है। फिल्म ने तीन दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 356 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, इंडिया में फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
सिनेमाघरों के बाद अब सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाली है। फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। चलिए बताते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
दीपिका पादुकोण इंडिया की पहली एक्टर बन गई हैं, जिन्हें Academy Museum Gala में इनवाइट किया गया है।
साउथ एक्टर यश जल्द ही नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। वो 8 दिसंबर को अपने नए प्रोजेक्ट और उसके टाइटल का ऐलान करेंगे। एक्टर को आखिरी बार फिल्म ‘केजीएफ 2’ में देखा गया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। इसे अब दिवाली 2024 पर नहीं रिलीज किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
‘CID’ के इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स दिनेश फड़नीस को लेकर बीते दिन खबर सामने आई थी कि उन्हें हार्ट अटैक आया है और वो वेंटिलेटर पर अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन, अब इसे लेकर खबर आ रही है कि ये खबर फेक निकली है। शो के ‘दया’ ने इसकी जानकारी दी है। पढ़िए पूरी खबर…
कोरियोग्राफर मुदस्सर खान बीते दिन शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने ‘मीका सिंह दी वोटी’ फेम रिया किशनचंदानी के साथ शादी की है। ऐसे में उनकी वेडिंग में सलमान खान पहुंचे।
नोरा फतेही का एक वीडियो एयरपोर्य से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका एयरपोर्ट लुक चर्चा में है। इसमें उन्हें कैजुअल लुक में देखा जा सकता है।
‘बिग बॉस’ फेम अभिषेक फुकरा की मिस्ट्री गर्ल संग तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। ये कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर चितरंशी धयानी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने ‘धड़क’ से डेब्यू किया था। ऐसे में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फिल्म के टाइटल ट्रैक ‘जिंगाट’ पर शानदार स्टेप दिखा रही हैं। इसमें उन्हें प्रिंटेड येलो कलर की साड़ी में देखा जा सकता है। इसमें वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं।
तारा सुतारिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्हें बीती रात मुंबई में कैजुअल आउटफिट में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद ही प्यारी लगीं। उन्होंने अपने लुक और खूबसूरती से फैंस का दिल ही चुरा लिया।
विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ को रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के साथ रिलीज किया गया। दोनों ही मूवीज को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला। ऐसे में दोनों की रिलीज का पहला वीकेंड खत्म हो गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो विक्की की फिल्म ने पहले वीकेंड 25.55 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन यानी कि रविवार को इसने 10.30 करोड़ का बिजनेस किया है।
हाल ही में बोनी कपूर को टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में देखा गया। वो इस शो में बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचे थे। इस दौरान उनके बेटे अर्जुन कपूर ने एक स्पेशल मैसेज दिया, जिसे सुनकर बोनी कपूर इमोशनल हो गए। एक्टर अपने पिता के लिए कहते हैं, ‘हैलो पापा, उम्मीद करता हूं शो में आप एंजॉय कर रहे होंगे। आप इस दुनिया के सबसे अच्छे पापा हो और बहुत सेल्फलेस इंसान हैं। मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि उनके इमोशन्स खुद से ज्यादा बाकियों के लिए होते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार और इज्जत करता हूं।’ ये सब सुन बोनी भावुक हो जाते हैं।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और इसने ओपनिंग डे पर ही गई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। ऐसे में मूवी की रिलीज का पहला वीकेंड भी खत्म हो गया और इसने धुआंधार कमाई की है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने रविवार को इंडिया में करीब 72 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसकी कमाई 200 करोड़ के पार पहुंच गई है।