Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। भारत और इंडियन सिनेमा के मशहूर गायक मुकेश की इस साल 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उन्हें लोगों ने सोशल मीडिया पर याद किया है और इस लिस्ट में पीएम मोदी का नाम भी शामिल है। उन्होंने दिवंगत गायक को याद किया है और पोस्ट लिखा है। पीएम ने उनके गानों की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट में लिखा कि ‘सुर के उस्ताद मुकेश को उनकी 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर याद कर रहा हूं। महान गायक की आवाज सदियों तक लोगों को याद रहेंगी। उन्होंने भारतीय संगीत पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी सुनहरी आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करती रहेगी।’ उनकी पोस्ट पर लोग खूब कमेंट्स और लाइक कर रहे हैं। वहीं, मेगास्टार सूर्या की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘कंगूवा’ की पहली झलक मेकर्स ने दिखाई है। इसका ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जो कि काफी धांसू है। ये काफी जबरदस्त है और एक्टर का लुक भी काफी एक्साइटेड कर देने वाला है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
17:38 (IST) 23 Jul 2023
फिल्म डायरेक्टर बी सुभाष की बेटी का हुआ निधन

फिल्म डायरेक्टर बी सुभाष पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिछले साल ही उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उन्होंने अपनी जवान बिटिया को खो दिया है।

17:37 (IST) 23 Jul 2023
अमीषा पटेल और सनी लियोनी को इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने भेजा नोटिस

अमीषा पटेल पर फिल्‍ममेकर हरीश पटेल से 65 लाख रुपये उधार लेकर नहीं चुकाने का आरोप है। वहीं सनी लियोनी ने विनोद बच्चन की फिल्‍म में काम करने से इनकार कर दिया लेकिन फीस की रकम नहीं लौटाई है।

16:38 (IST) 23 Jul 2023
डेटिंग की खबरों के बीच फिर साथ दिखे अनन्या और आदित्य

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की डेटिंग की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं। वेकेशन से लौटे दोनों एक्टर्स को एक बार फिर से साथ में एक ही कार में स्पॉट किया गया है। उनकी सोशल मीडिया पर फोटोज भी सामने आई है।

16:37 (IST) 23 Jul 2023
शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म VRUSHABHA की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें वो एक्टर मोहनलाल के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। वो साउथ फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं।

16:35 (IST) 23 Jul 2023
मुंबई लौटीं दिव्या खोसला कुमार

दिव्या खोसला कुमार मुंबई लौट चुकी हैं। मां का अंतिम संस्कार कर और श्रद्धांजलि देने के बाद एक्ट्रेस मुंबई लौटी हैं। वो बेहद ही मायूस नजर आई हैं।

13:04 (IST) 23 Jul 2023
’जवान’ से सामने आई नए किरदार की झलक

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' काफी चर्चा में है। लोगों के इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब इससे एक नई झलक शेयर की गई है, जिसमें उस किरदार को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है।

12:32 (IST) 23 Jul 2023
टाइगर श्रॉफ ने दिखाए ऐब्स

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं और अपने ऐब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

12:28 (IST) 23 Jul 2023
फिल्म के प्रमोशन के बरेली पहुंचे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। ऐसे में वो इसका जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच दोनों बीते दिन ही बरेली पहुंचे। देखिए…

12:25 (IST) 23 Jul 2023
बेटी के साथ त्रयंबकेश्वर मंदिर पहुंचे शरद केलकर

बॉलीवुड एक्टर शरद केलकर की कुछ तस्वीरें त्रयंबकेश्वर मंदिर से सामने आई है, जिसमें वो पूजा-पाठ करते हुए और महादेव की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ उनकी बेटी भी दिखाई दे रही है।

12:23 (IST) 23 Jul 2023
रणबीर कपूर-अर्जुन कपूर साथ में आए नजर

रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को साथ में बीती रात पार्टी में देखा गया। पैपराजी को देख दोनों अपना मुंह छुपाते नजर आए हैं।

11:40 (IST) 23 Jul 2023
सारा अली खान ने शेयर की अमरनाथ यात्रा से फोटो

सारा अली खान इन दिनों अमरनाथ यात्रा का आनंद ले रही हैं। अब उनकी एक फोटो वहां से सामने आई है, जिसमें उन्हें महादेव की त्रिशूल लिए हुए देखा जा सकता है।

09:51 (IST) 23 Jul 2023
विवेक ओबेरॉय के साथ हुई करोड़ों की ठगी

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के साथ डेढ़ करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर्स पर केस दर्ज कराया है। इसमें तीन नाम शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर…

09:44 (IST) 23 Jul 2023
मेगास्टार सूर्या ने दिखाई ‘कंगूवा’ की पहली झलक

मेगास्टार सूर्या की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘कंगूवा’ की पहली झलक मेकर्स ने दिखाई है। इसका ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जो कि काफी धांसू है। ये काफी जबरदस्त है और एक्टर का लुक भी काफी एक्साइटेड कर देने वाला है। देखिए…

09:43 (IST) 23 Jul 2023
बिग बॉस 11 के एक्स कपल का हुआ ब्रेकअप

बिग बॉस 11 के एक्स कपल बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है।

09:41 (IST) 23 Jul 2023
पीएम नरेंद्र मोदी ने गायक मुकेश को किया याद

भारत और इंडियन सिनेमा के मशहूर गायक मुकेश की इस साल 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उन्हें लोगों ने सोशल मीडिया पर याद किया है और इस लिस्ट में पीएम मोदी का नाम भी शामिल है। उन्होंने दिवंगत गायक को याद किया है और पोस्ट लिखा है। पीएम ने उनके गानों की जमकर तारीफ की।