Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। भारत और इंडियन सिनेमा के मशहूर गायक मुकेश की इस साल 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उन्हें लोगों ने सोशल मीडिया पर याद किया है और इस लिस्ट में पीएम मोदी का नाम भी शामिल है। उन्होंने दिवंगत गायक को याद किया है और पोस्ट लिखा है। पीएम ने उनके गानों की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट में लिखा कि ‘सुर के उस्ताद मुकेश को उनकी 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर याद कर रहा हूं। महान गायक की आवाज सदियों तक लोगों को याद रहेंगी। उन्होंने भारतीय संगीत पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी सुनहरी आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करती रहेगी।’ उनकी पोस्ट पर लोग खूब कमेंट्स और लाइक कर रहे हैं। वहीं, मेगास्टार सूर्या की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘कंगूवा’ की पहली झलक मेकर्स ने दिखाई है। इसका ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जो कि काफी धांसू है। ये काफी जबरदस्त है और एक्टर का लुक भी काफी एक्साइटेड कर देने वाला है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
फिल्म डायरेक्टर बी सुभाष पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिछले साल ही उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उन्होंने अपनी जवान बिटिया को खो दिया है।
अमीषा पटेल पर फिल्ममेकर हरीश पटेल से 65 लाख रुपये उधार लेकर नहीं चुकाने का आरोप है। वहीं सनी लियोनी ने विनोद बच्चन की फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया लेकिन फीस की रकम नहीं लौटाई है।
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की डेटिंग की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं। वेकेशन से लौटे दोनों एक्टर्स को एक बार फिर से साथ में एक ही कार में स्पॉट किया गया है। उनकी सोशल मीडिया पर फोटोज भी सामने आई है।
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म VRUSHABHA की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें वो एक्टर मोहनलाल के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। वो साउथ फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं।
दिव्या खोसला कुमार मुंबई लौट चुकी हैं। मां का अंतिम संस्कार कर और श्रद्धांजलि देने के बाद एक्ट्रेस मुंबई लौटी हैं। वो बेहद ही मायूस नजर आई हैं।
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' काफी चर्चा में है। लोगों के इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब इससे एक नई झलक शेयर की गई है, जिसमें उस किरदार को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है।
टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं और अपने ऐब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। ऐसे में वो इसका जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच दोनों बीते दिन ही बरेली पहुंचे। देखिए...
बॉलीवुड एक्टर शरद केलकर की कुछ तस्वीरें त्रयंबकेश्वर मंदिर से सामने आई है, जिसमें वो पूजा-पाठ करते हुए और महादेव की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ उनकी बेटी भी दिखाई दे रही है।

रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को साथ में बीती रात पार्टी में देखा गया। पैपराजी को देख दोनों अपना मुंह छुपाते नजर आए हैं।
सारा अली खान इन दिनों अमरनाथ यात्रा का आनंद ले रही हैं। अब उनकी एक फोटो वहां से सामने आई है, जिसमें उन्हें महादेव की त्रिशूल लिए हुए देखा जा सकता है।
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के साथ डेढ़ करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर्स पर केस दर्ज कराया है। इसमें तीन नाम शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर...
मेगास्टार सूर्या की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘कंगूवा’ की पहली झलक मेकर्स ने दिखाई है। इसका ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जो कि काफी धांसू है। ये काफी जबरदस्त है और एक्टर का लुक भी काफी एक्साइटेड कर देने वाला है। देखिए...
बिग बॉस 11 के एक्स कपल बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है।
भारत और इंडियन सिनेमा के मशहूर गायक मुकेश की इस साल 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उन्हें लोगों ने सोशल मीडिया पर याद किया है और इस लिस्ट में पीएम मोदी का नाम भी शामिल है। उन्होंने दिवंगत गायक को याद किया है और पोस्ट लिखा है। पीएम ने उनके गानों की जमकर तारीफ की।