Trending Bollywood Celebrity News Updates: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है और फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और लोग तेजी से अपनी टिकट खरीद रहे हैं। ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ परिणीति चोपड़ा ने भी गाया है। एक्ट्रेस की सिंगिंग को लेकर दिलजीत ने कहा है कि उन्हें इसे लेकर कोई उम्मीद नहीं थी। जैकी श्रॉफ जो फैंस के बीच अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फैन को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। हालांकि वो थप्पड़ मजाक में था। अजीत कुमार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी कार को पलटते हुए दिखाया गया है। इसे लेकर लोग अलग-अलग बातें कर रहे हैं। मनोज तिवारा का कहना है कि भोजपुरी इंडस्ट्री को प्रकाश राज और सत्यजीत रे जैसे फिल्ममेकर्स की जरूरत है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates
19:34 (IST) 6 Apr 2024
नुसरत भरुचा ने शेयर किया जूतों का कलेक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने इंस्टाग्राम पर अपने जूतों का कलेक्शन दिखाया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। देखिए...

19:03 (IST) 6 Apr 2024
रमजान में मक्का पहुंचीं हीना खान

टीवी एक्ट्रेस हीना खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस मक्का पहुंची हैं। इसमें उन्हें ट्रेडिशनली देखा जा सकता है।

17:57 (IST) 6 Apr 2024
14 साल बाद कमबैक कर रहे फरदीन खान

फरदीन खान अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर फिल्म 'हीरमंडी' से कमबैक किया है। वो 14 साल के बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। 'हीरमंडी' से एक्टर का पोस्टर जारी किया गया है। उन्हें एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।

16:35 (IST) 6 Apr 2024
'रामायण' की स्टारकास्ट को कितना मिल रहा पैसा?

नितेश तिवारी की 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में है। इसकी सारी तैयारियां हो चुकी हैं। शूटिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर को मोटी रकम मिल रही है। वो फीस के मामले में शाहरुख को भी टक्कर दे रहे हैं। चलिए बताते हैं किसे कितना पैसा मिल रहा है।

16:34 (IST) 6 Apr 2024
साले की रोका सेरेमनी में निज जोनस ने पहनी अर्चना कोचर की डिजाइन की हुई ड्रेस

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की हाल ही में रोका सेरेमनी हुई है। ऐसे में अब इस फंक्शन से निक जोनस की फोटो सामने आई है, जिसमें वो कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। उन्होंने अर्चना कोचर की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी।

14:50 (IST) 6 Apr 2024
Yimmy Yimmy गाने पर डांस करने के लिए ट्रोल हुईं दीपिका सिंह

‘दीया और बाती हम’ में संध्या राठी का किरदार निभाकर मशहूर हुई एक्ट्रेस दीपिका सिंह अक्सरशल मीडिया पर डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं हालांकि वो इस वजह से ट्रोल भी बहुत होती हैं क्योंकि उनका डांस लोगों को पसंद नहीं आता है। दीपिका सिंह ने हाल ही में ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘यिम्मी यिम्मी’ पर डांस किया है और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अब लोग उनकी खूब खिंचाई कर रहे हैं और कमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या मजबूरी थी जो दीपिका ये डांस कर रही हैं। यहां पढ़ें खबर

11:57 (IST) 6 Apr 2024
एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने दाखिल की 1200 पन्नों की चार्जशीट

एल्विश यादव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रेव पार्टी आयोजित करने और उनमें सांपों का जहर सप्लाई करने वाले मामले में नोएडा पुलिस ने एक बार फिर एल्विश पर शिकंजा कस लिया है। पुलिस ने एल्विश और अन्य 7 लोगों के खिलाफ 1200 पन्नों की एक चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने सूरजपुर कोर्ट में अपनी चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें 24 गवाहों के बयान दर्ज हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:41 (IST) 6 Apr 2024
अटल बिहारी के किरदार ने बदला पंकज त्रिपाठी का जीवन

पंकज त्रिपाठी एक बेहतरीन एक्टर और एक सुलझे हुए इंसान हैं। वह इस वक्त फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में भारत के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने अभिनय से इस किरदार में जान डाल दी है। अभिनेता के जीवन पर इस रोल का बड़ा असर पड़ा है और इसके बारे में खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:58 (IST) 6 Apr 2024
अदा शर्मा ने बताया खरीद लिया सुशांत का घर या नहीं?

अदा शर्मा से बार-बार सवाल किए जा रहे हैं कि क्या वह सुशांत का घर खरीद रही हैं? इसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा है कि जब सही समय आएगा तब वह इसके बारे में बात करेंगीं। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:08 (IST) 6 Apr 2024
जैकी श्रॉफ ने फैन के मारा थप्पड़

जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फैन उनके साथ फोटो खिंचवाना चाह रहा है। वह जैकी की कमर पर हाथ रखता है जिसके बाद वह फैन को मजाक में थप्पड़ मार देते हैं।

09:05 (IST) 6 Apr 2024
अजीत कुमार की एक्सीडेंट वीडियो पर पब्लिसिस्ट का बयान

अजीत कुमार के एक्सीडेंट का वीडियो लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, जिसके बाद एक्टर की तरफ से एक बयान सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर

09:03 (IST) 6 Apr 2024
'पुष्पा 2' का नया पोस्टर रिलीज

अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन के बाद मेकर्स ने 5 अप्रैल को रश्मिका मंदाना का लुक जारी किया था। जिसके बाद देर शाम फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने टीजर की डेट भी बताई है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर नया पोस्टर शेयर कर बताया कि फिल्म का टीजर 8 अप्रैल को आ रहा है। पोस्टर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर