Bollywood Entertainment News Highlights: प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ (Panchayat 3) का पहला लुक सामने आ चुका है। फर्स्ट लुक फोटो में सचिव जी उर्फ जीतेंद्र कुमार नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसमें अभिषेक त्रिपाठी का रोल प्ले किया है। जीतेंद्र कुमार के अलावा बिनोद और भूषण का भी लुक देखने को मिला है। ‘पंचायत’ के पहले दो सीजन हिट रहे थे। ऐसे में इसके तीसरे सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। रश्मिका मंदाना ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हो चुकी हैं। जहां ‘एनिमल’ (Animal) बोल्ड सीन्स की वजह से विवादों में है। इन सबके बीच एक्ट्रेस ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग में जुट गई हैं। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की बेटी आदिरा का बीते दिन 8वां जन्मदिन था। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने घर पर पार्टी रखी थी, जिसमें करण जौहर, आलिया भट्ट, नील नितिन मुकेश, नेहा धूपिया समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। इसके साथ ही रणवीर सिंह को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे सीक्वेल में देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी किसी की भी ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

Live Updates

मनोरंजन जगत की खबरें

19:29 (IST) 10 Dec 2023
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स' का किया एलान

फिल्मों में अपने अभिनय से धमाल मचाने वाली सामंथा अब प्रोड्यूसर बन गई हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने प्रोडक्शन हाउस 'ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स' की घोषणा की है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया है।

18:37 (IST) 10 Dec 2023
जहीर इकबाल के जन्मदिन पर रुमर्ड गर्लफ्रेंड सोनाक्षी ने किया खास पोस्ट

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपने कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने खास पोस्ट भी किया है।

15:52 (IST) 10 Dec 2023
जूनियर एनटीआर की 'देवरा' की रिलीज डेट का ऐलान

जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म 'देवरा' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। एक्टर ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्हें गुस्सैले और खतरनाक अवतार में देखा जा सकता है। एक्टर की इस फिल्म को 5 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और इसका टीजर भी जल्द ही रिलीज होगा।

15:49 (IST) 10 Dec 2023
बहन की संगीत सेरेमनी में सान्या मल्होत्रा ने डांस फ्लोर पर लगाई आग

सान्या मल्होत्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो डांस फ्लोर अपने मूव्स से आग लगाते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने विशाल ददलानी के गाने 'वन टू थ्री फोर' पर कमाल के डांस मूव्स दिखाए हैं।

15:18 (IST) 10 Dec 2023
शादी के बंधन में बंधीं एक्ट्रेस मुक्ति मोहन

प्लेबैक सिंगर नीति मोहन और डांसर शक्ति मोहन की बहन मुक्ति मोहन शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने एक्टर कुणाल ठाकुर के साथ शादी की है। उनकी वेडिंग फोटोज वायरल हो रही है।

14:36 (IST) 10 Dec 2023
13 दिसंबर से 'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरू करेंगी रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना 'एनिमल' के बाद 'पुष्पा 2' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि वो 13 दिसंबर से अल्लू अर्जुन के साथ इसकी शूटिंग शुरू करेंगी।

14:34 (IST) 10 Dec 2023
धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर बोले बॉबी देओल

बॉबी देओल इन दिनों फिल्म 'एनिमल' की सक्सेस को इन्जॉय कर रहे हैं। इसमें उनकी एक्टिंग की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने पापा धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर अपना रिएक्शन दिया है। पढ़िए पूरी खबर...

13:47 (IST) 10 Dec 2023
सोनाक्षी सिन्हा ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को किया बर्थडे विश

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को बर्थडे विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीरों का कोलाज शेयर कर जन्मदिन विश किया है।

13:43 (IST) 10 Dec 2023
हिमालय में हर साल 7-10 दिन न्यूड बिताते हैं विद्युत जामवाल

विद्युत जामवाल अपने एक्शन सीन्स के लिए जाने जाते हैं। इस बीच वो अपनी न्यूड फोटोज को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने इसे शेयर कर खुलासा किया है कि वो हर साल 7-10 दिन न्यूड हिमालय में ही बिताते हैं।

13:40 (IST) 10 Dec 2023
अर्जुन रामपाल की 'क्रैक' की रिलीज डेट का ऐलान

अर्जुन रामपाल अपकमिंग फिल्म 'क्रैक' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब उन्होंने इसका पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का ऐलान किया है। फिल्म को सिनेमाघरों में 23 फरवरी, 2024 को रिलीजी की जाएगी।

12:04 (IST) 10 Dec 2023
पलक तिवारी का सिजलिंग अवतार वायरल

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अक्सर अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें सिजलिंग वन पीस ड्रेस में देखा जा सकता है।

12:01 (IST) 10 Dec 2023
'एनिमल' का BTS वीडियो वायरल

रणबीर कपूर की 'एनिमल' का बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देख सकते हैं कि एक्टर अपनी 'एनिमल गैंग' के साथ कार में फन करते नजर आ रहे हैं।

11:58 (IST) 10 Dec 2023
400 करोड़ के क्लब में एंट्री को तैयार 'एनिमल'

बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का बोलबाला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मूवी 400 करोड़ के क्लब में एंट्री करने को तैयार है। इस आंकड़े को छूने से महज कुछ कदम ही दूर है। ये 2023 का ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई है। पढ़िए पूरी खबर...

10:03 (IST) 10 Dec 2023
शाहरुख, अक्षय कुमार और अजय देवगन को कोर्ट ने जारी किया नोटिस

शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पान मसाला ऐड के मामले में कोर्ट की ओर से बॉलीवुड स्टार्स के लिए नोटिस जारी किया गया है। पढ़िए पूरी खबर...

09:31 (IST) 10 Dec 2023
शिल्पा शेट्टी ने शेयर की रानी मुखर्जी की बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो कि रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा के बर्थडे सेलिब्रेशन की हैं। फोटोज में उन्हें शमिता शेट्टी और रानी मुखर्जी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसकी थीम क्रिसमस वाली थी।

07:57 (IST) 10 Dec 2023
वेडिंग फंक्शन में पति के साथ यूं नजर आईं माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सामने आया है। उन्हें बीते दिन एक वेडिंग फंक्शन में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें पति के साथ देखा गया। उनका बेहद ही खूबसूरत अंदाज देखने के लिए मिला।

07:55 (IST) 10 Dec 2023
'बिग बॉस 17' से बाहर आए 'तहलका भाई' का वाइफ ने किया धमाकेदार वेलकम

'बिग बॉस 17' से बाहर आए तहलका भाई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनका घर पर ग्रैंड वेलकम किया गया है। उनकी वाइफ ने उनका धमाकेदार वेलकम किया। वो इसमें डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

07:54 (IST) 10 Dec 2023
बोनी कपूर का लेटेस्ट वीडियो वायरल

बोनी कपूर को बीती रात एक फैमिली फंक्शन में स्पॉट किया गया। इस दौरान प्रोड्यूसर का डैशिंग अवतार देखने के लिए मिला। उनका वीडियो भी सामने आया है। इसमें देख सकते हैं कि वो पैपराजी से मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

07:52 (IST) 10 Dec 2023
करीना कपूर ने रेड आउटफिट में इवेंट में ढाया कहर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की, जिसमें उन्होंने रेड आइटफिट में कहर ही बरपा दिया। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें रेड कलर की स्टाइलिश ड्रेस में देखा जा सकता है।

07:51 (IST) 10 Dec 2023
रणबीर कपूर का धमाकेदार वीडियो वायरल

रणबीर कपूर इन दिनों 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फिल्म की रैप अप पार्टी में धमाकेदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं।

07:49 (IST) 10 Dec 2023
‘ब्रह्मास्त्र 2’ में देव का रोल प्ले करेंगे रणवीर सिंह?

रणवीर सिंह को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे सीक्वेल में देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी किसी की भी ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

07:48 (IST) 10 Dec 2023
‘पुष्पा 2’ की शूटिंग में बिजी रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हो चुकी हैं। जहां ‘एनिमल’ (Animal) बोल्ड सीन्स की वजह से विवादों में है। इन सबके बीच एक्ट्रेस ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग में जुट गई हैं।

07:47 (IST) 10 Dec 2023
रानी मुखर्जी की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की बेटी आदिरा का बीते दिन 8वां जन्मदिन था। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने घर पर पार्टी रखी थी, जिसमें करण जौहर, आलिया भट्ट, नील नितिन मुकेश, नेहा धूपिया समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की।

07:47 (IST) 10 Dec 2023
‘पंचायत 3’ का फर्स्ट लुक आउट

प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ (Panchayat 3) का पहला लुक सामने आ चुका है। फर्स्ट लुक फोटो में सचिव जी उर्फ जीतेंद्र कुमार नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसमें अभिषेक त्रिपाठी का रोल प्ले किया है। जीतेंद्र कुमार के अलावा बिनोद और भूषण का भी लुक देखने को मिला है। ‘पंचायत’ के पहले दो सीजन हिट रहे थे। ऐसे में इसके तीसरे सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार था।

मनोरंजन जगत की खबरें