Bollywood News Highlights: टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ में ‘अनीता भाभी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नेहा पेंडसे (Neha Pendse) के घर चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनके नौकर ने 6 लाख की जूलरी उनके घर से चुरा ली है। एक्ट्रेस ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई और नौकर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। हालांकि, इस खबर लीक होने से एक्ट्रेस थोड़ी परेशान हो गई हैं। नेहा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो इस खबर लीक होने से असहज हो गई हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो इसे लेकर क्या कहें। साथ ही उन्होंने चोरी की बात को भी कबूला है। वहीं, पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की अपकमिंग फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का नया गाना ‘राम धुन’ रिलीज कर दिया गया है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक्टर ने इसे शेयर कर लिखा, ‘जब धुनकी लागी राम नाम की, भूल गए सब काम।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज ने खुलासा किया कि प्रेग्नेंसी उनके लिए काफी मुश्किल रही। डिलीवरी के बाद वो डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। 2023 में एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था।
आमिर खान की बेटी आइरा खान और नूपुर शिखरे ने 3 जनवरी को एक दूसरे के साथ रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है। अब वह 8 जनवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी करने वाले हैं। इसके लिए शुक्रवार को पहले आमिर खान और उनका और किरण राव का बेटा जुनैद उदयपुर के लिए रवाना हुए। इसके बाद आइरा और नूपुर परिवार के बाकी लोगों के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए।
Bigg Boss 17 में अभिषेक कुमार को शो से बाहर कर दिया गया है। बिग बॉस ने अंकिता की राय पूछी थी और उन्होंने कहा कि अभिषेक को बाहर जाना चाहिए।
एक खास इंटरव्यू में तनीषा ने बताया कि जब उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, उस दौरान उनका बड़ा एक्सीडेंट हो गया था। वह कुछ देर के लिए कोमा में चली गई थीं और उनकी मां तनुजा को लगा था कि वह मर गई थीं। तनीषा ने साल 2003 में आई फिल्म ‘श्श्श्श’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी उसी बीच उनका एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि उन्हें गहरी चोट आई थीं और वह बेहोश हो गई थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
आइरा खान और नूपुर अब 8 जनवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं। इसके लिए आमिर खान अपने छोटे बेटे के साथ रवाना हो गए हैं।
अभिषेक कुमार के शो से बाहर होने की खबर के बाद उनके पिता ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें वह ‘बिग बॉस 17’ के होस्ट सलमान खान से अपील करते नजर आ रहे हैं। अभिषेक के पिता चाहते हैं कि उनके बेटे को एक मौका दिया जाएगा। उनका कहना है कि ईशा और समर्थ ने अभिषेक को प्रवोक किया, जिसके कारण उनका हाथ उठा। यहां पढ़ें पूरी खबर
सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो एक्शन से भरपूर है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसे 19 जनवरी को प्राइम वीडियो से रिलीज किया जाएगा।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते में लगातार खटास कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। 'बिग बॉस 17' के अपकमिंग एपिसोड के लेटेस्ट प्रोमो में देखने के लिए मिल रहा है कि जब विक्की मन्नारा के पास जाकर बैठ जाते हैं तो इसे लेकर अंकिता सवाल उठाती हैं और इस बीच पति-पत्नी के बीच बहस हो जाती है। दोनों के रिश्ते में लगातार दरार बढ़ती ही जा रही है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'इंडियन पुलिस फोर्स' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इसकी स्टारकास्ट फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में पहुंचे। इस दौरान सबका डैशिंग अंदाज देखने के लिए मिला।
विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' की एक्ट्रेस मेधा शंकर (Medha Shankar) को नेशनल क्रश का टैग मिल गया है। वो रियल लाइफ में बेहद ही क्यूट और ग्लैमरस हैं। उनकी तुलना तृप्ति डिमरी से होने लगी है। पढ़िए खबर...
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर लंबे समय से खबर आ रही है कि दोनों अलग हो चुके हैं। अब ये कपल कहीं साथ नजर नहीं आता है। लेकिन मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी थी और उन्हें अपना प्यार बताया था। इसी बीच अब खबर आ रही है कि अर्जुन और मलाइका दो महीने पहले ही एक दूसरे से अलग हो चुके हैं और इसका कारण शादी को लेकर हुआ विवाद है। यहां पढ़ें पूरी खबर
एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान ने 3 जनवरी को अपने मंगेतर नूपुर शिखरे के साथ शादी कर ली है। ये शादी इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है, इसका कारण है आइरा की वेडिंग ड्रेस और नूपुर का शॉर्ट्स और सैंडो में दौड़ते हुए बारात लेकर आना। नूपुर 8 किलोमीटर तक दौड़ते हुए शादी करने पहुंचे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सबके मन में एक ही सवाल है कि वह घोड़ी पर बारात लेकर आने की बजाय भागते हुए क्यों आए? आइरा ने इसका जवाब अपनी इस्टाग्राम स्टोरी पर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
कॉमेडियन कपिल शर्मा को बीती रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो न्यू ईयर 2024 के सेलिब्रेशन से फैमिली के साथ मुंबई वापस लौट आए हैं। वायरल वीडियो में कॉमेडियन को बच्चों और पत्नी के साथ देखा जा सकता है।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों फिल्मों 'डंकी' (Dunki) को लेकर चर्चा में हैं। छोटे बजट की उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। ऐसे में चलिए बताते हैं वो किस प्रोडक्शन हाउस के साथ ज्यादा हिट्स दे चुके हैं। पढ़िए पूरी खबर...
सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय स्टारर वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा। इसे दोपहर 2 बजे रिलीज किया जाएगा। वेब शो को 19 जनवरी को प्राइम वीडियो से स्ट्रीम किया जाएगा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज (Ileana D'cruz) ने प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद का दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि वो इसके बाद डिप्रेशन का शिकार हो गईं। उनकी जिंदगी एकदम से ही बदल गई। पढ़िए पूरी खबर...
'बिग बॉस 17' से आयशा खान और मुनव्वर फारुकी एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों को आपस में बहस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान कॉमेडियन एक्ट्रेस से कहते दिख रहे हैं कि वो किसी रिलेशनशिप में नहीं आना चाहते हैं। साथ ही वो मानते हैं कि आयशा का उनके साथ रहना ठीक नहीं है।
दीपिका पादुकोण 38 साल की हो गई हैं। उनका जन्म डेनमार्क में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में काम किया और ट्रेडिशनल लुक में हमेशा ही सभी का दिल जीता है। लेकिन, अब वो अपनी इस छवि को बदलती नजर आ रही हैं। चलिए बताते हैं कैसे? पढ़िए पूरी खबर...
टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया उर्फ 'रामायण' की सीता (Dipika Chikhlia) ने आयोध्या के राम मंदिर को लेकर पीएम मोदी से अपील की और साथ ही दुख भी जाहिर किया है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। पढ़िए पूरी खबर...
अनन्या पांडे इन दिनों आदित्य रॉय कपूर के साथ अपनी डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी एक फोटो आदित्य के साथ सामने आई है, जिसमें वो आइस स्कैटिंग डेट पर नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।
एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज ने खुलासा किया कि प्रेग्नेंसी उनके लिए काफी मुश्किल रही। डिलीवरी के बाद वो डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। 2023 में एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था।
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की अपकमिंग फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का नया गाना ‘राम धुन’ रिलीज कर दिया गया है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक्टर ने इसे शेयर कर लिखा, ‘जब धुनकी लागी राम नाम की, भूल गए सब काम।’
टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ में ‘अनीता भाभी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नेहा पेंडसे (Neha Pendse) के घर चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनके नौकर ने 6 लाख की जूलरी उनके घर से चुरा ली है। एक्ट्रेस ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई और नौकर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। हालांकि, इस खबर लीक होने से एक्ट्रेस थोड़ी परेशान हो गई हैं। नेहा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो इस खबर लीक होने से असहज हो गई हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो इसे लेकर क्या कहें। साथ ही उन्होंने चोरी की बात को भी कबूला है।