Trending Bollywood Celebrity News updates: मिस वर्ल्ड 2024 (Miss World 2024) के विनर का ऐलान कर दिया गया है। इसके फिनाले का आयोजन बीती शाम मुंबई में किया गया था। इसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी कमाल परफॉर्म किया था। इस बार प्रतियोगिता में 115 अलग-अलग देशों के कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था। इसमें भारत की सिनी शेट्टी भी थीं लेकिन, वो पहले ही इससे बाहर हो गई थीं। सिनी शेट्टी टॉप 5 में भी नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में मिस वर्ल्ड का ताज चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने अपने नाम किया है। इसके साथ ही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें एक्टर विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इससे उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। ऐसे में अब पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो एक्टर इसमें डेंजर लंका का रोल प्ले करने वाले हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
टीवी सीरियल ‘महाभारत’ से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले ‘कृष्ण’ उर्फ नीतीश भारद्वाज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में हैं। पत्नी के साथ उनकी कानूनी लड़ाई चल रही है। ऐसे में अब बेटियों को लेकर एक्टर ने अपना दर्द बयां किया है। पढ़िए पूरी खबर…
Miss World 2024 इवेंट में नीता अंबानी को अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस दौरान उन्हें ‘ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड’ से नवाजा गया है। उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें वो अवॉर्ड के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ (Rang De Basanti) को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि उनकी इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। चलिए बताते हैं क्यों…
अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘शैतान’ (Shaitaan) रिलीज होते ही छा गई है। इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा खासा रिस्पांस मिला। ऐसे में अब इसकी रिलीज को दो दिन हो चुके हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। चलिए बताते हैं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट…
भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं। पिछले साल एक्ट्रेस ने राजनीति में एंट्री की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी। इसके साथ ही अब एक साल के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर ऐलान किया है कि उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया है। संभावना ने पार्टी ज्वॉइन करने के फैसले पर अफसोस जताया है।
ए़डल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोनी (Sophia Leone) का निधन हो गया है। वो 26 साल की थीं, जिन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर से फैंस हैरान हैं और परिवार सदमे में है। पढ़िए पूरी खबर…
यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी’ विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। मारपीट मामले में पुलिस की ओर से नोटिस भेजा गया है। पढ़िए मामला।
संजय लीला भंसाली ने अपने म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक से अपना पहला गाना ‘सकल बन’ को उनके पहले नेटफ्लिक्स सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ से लॉन्च किया है। एक ऐसा माहौल बनाया जिसे पहले कभी देखा नहीं गया था, गाने को ग्रैंड तरीके से मिस वर्ल्ड 24 के ग्लोबल स्टेज पर लॉन्च किया है।
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी अक्सर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऐसे में अब उन्हें बीते दिन फिर से एक साथ मुंबई में स्पॉट किया गया है। इस दौरान दोनों के बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया है। इसके बाद एक बार फिर से इनके अफेयर की चर्चा शुरू हो गई है।
मिस वर्ल्ड 2024 में इंडिया को रिप्रजेंट करने वाली सिनी शेट्टी का वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब भले ही नहीं जीता मगर इंडिया को इतने बड़े प्लेटफॉर्म तक ले गईं। इसके लिए लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
उर्फी जावेद का एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी के लिए मोतिचूर के लड्डू लेकर पहुंची हैं। वो लड्डू की खूब तारीफ करती हैं।
यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों दूसरे यूट्यूबर के साथ मारपीट को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों ही दोनों इस मामले को लेकर अपनी-अपनी सफाई दी थी। एल्विश का मारपीट का वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद अब एक्टर को पुलिस की ओर से नोटिस भेजा गया है।
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें एक्टर विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इससे उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। ऐसे में अब पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो एक्टर इसमें डेंजर लंका का रोल प्ले करने वाले हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
मिस वर्ल्ड 2024 (Miss World 2024) के विनर का ऐलान कर दिया गया है। इसके फिनाले का आयोजन बीती शाम मुंबई में किया गया था। इसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी कमाल परफॉर्म किया था। इस बार प्रतियोगिता में 115 अलग-अलग देशों के कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था। इसमें भारत की सिनी शेट्टी भी थीं लेकिन, वो पहले ही इससे बाहर हो गई थीं। सिनी शेट्टी टॉप 5 में भी नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में मिस वर्ल्ड का ताज चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने अपने नाम किया है।