Trending Bollywood Celebrity News updates: बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने बीती शाम इफ्तार पार्टी दी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारों ने शिरकत की और ग्लैमर का तड़का लगाया। इस पार्टी में राजनीति से कम बल्कि फिल्मी जगत से ज्यादा लोग पहुंचे थे। हर साल की तरह ही इस बार भी इस पार्टी का ग्रैंड आयोजन किया गया था। इसमें बॉलीवुड से सलमान खान, ओरी, एमसी स्टैन से ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार तक पहुंचे थे। पार्टी में श्वेता तिवारी, श्रेया सरन, जरीन खान और उर्वशी रौतेला ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर ग्लैमर का तड़का लगाया। इसके साथ ही आज यानी कि 25 मार्च को होली का सेलिब्रेशन देशभर में किया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सेलेब्स भी पीछे नहीं रहे। होली से पहले ही सोशल मीडिया पर स्टार्स के होली सेलिब्रेशन की पुरानी फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर सामने आई थी।

Live Updates
11:05 (IST) 25 Mar 2024
भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू ने परिवार संग मनाई होली

होली के मौके पर भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने फैमिली के साथ होली का सेलिब्रेशन किया है। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

11:04 (IST) 25 Mar 2024
नव्या नवेली ने मामा अभिषेक की होलिका दहन

नव्या नवेली ने होली के मौके पर होलिकी दहन की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने मामा अभिषेक बच्चन के साथ होलिका दहन की। उन्हें तिलक भी लगाया।

10:54 (IST) 25 Mar 2024
होली से क्यों नफरत करते हैं करण जौहर?

25 मार्च को होली सेलिब्रेशन किया जा रहा है। इस मौके पर आपको करण जौहर और बच्चन फैमिली से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं। करण ने अभिषेक की एक हरकत की वजह से होली मनाना छोड़ दिया। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में…

10:05 (IST) 25 Mar 2024
बाबा सिद्दीकी की पार्टी में 90s की एक्ट्रेस का जलवा

बाबा सिद्दीकी ने बीती शान इफ्तार पार्टी दी। इसमें बॉलीवुड से कई सितारों ने शिरकत कर ग्लैमर का तड़का लगाया है। इसमें 90 के दशक की हीरोइनों के साथ-साथ नई एक्ट्रेसेस का जलवा देखने के लिए मिला है। पढ़िए पूरी खबर…

10:04 (IST) 25 Mar 2024
बाबा सिद्दीकी की पार्टी में छाईं टीवी एक्ट्रेस

बाबा सिद्दीकी ने बीती शान इफ्तार पार्टी दी। इसमें बॉलीवुड से कई सितारों ने शिरकत कर ग्लैमर का तड़का लगाया है। इसमें टीवी की हीरोइनों के साथ-साथ नई एक्ट्रेसेस का जलवा देखने के लिए मिला है। पढ़िए पूरी खबर…

09:14 (IST) 25 Mar 2024
साड़ी में खूब जंचीं करिश्मा तन्ना

बाबा सिद्दीकी की पार्टी से करिश्मा तन्ना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो साड़ी में जंच रही हैं। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।

09:12 (IST) 25 Mar 2024
शरारे में बेहद ही खूबसूरत दिखीं जरीन खान

बाबा सिद्दीकी की पार्टी से जरीन खान का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो शरारे स्टाइल ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।

09:10 (IST) 25 Mar 2024
साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं पूजा हेगड़े

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी से पूजा हेगड़े का लुक वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस को साड़ी में बेहद ही खूबसूरत देखा गया है। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।

08:44 (IST) 25 Mar 2024
पार्टी में पति के साथ पहुंचीं श्रेया सरन

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रेया सरन को बाबा सिद्दीकी की पार्टी में पति अंद्रेई कोस्चिव के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री देखने के लिए मिली।

08:00 (IST) 25 Mar 2024
प्रीति जिंटा का दिखा ग्लैमरस लुक

90 के दशक की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला है। एक्ट्रेस को शरारे स्टाइल ड्रेस में देखा गया। इस दौरान वो बेहद ही खूबसूरत दिखीं।

07:58 (IST) 25 Mar 2024
साड़ी में स्टनिंग दिखीं श्वेता तिवारी

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में श्वेता तिवारी ने शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस का लुक साड़ी में देखते ही बन रहा था। वो स्टनिंग लगीं। पार्टी में एक्ट्रेस ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के साथ पोज दिया।

07:57 (IST) 25 Mar 2024
पलक तिवारी का ब्लैक ड्रेस में दिखा किलर लुक

बाबा सिद्दीकी की पार्टी में पलक तिवारी ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्हें ब्लैक कलर की किलर ड्रेस में देखा गया। इसमें वो डीपनेक में देखते ही बन रही थीं। उनकी खूबसूरती देख फैंस अपना दिल हार गए।

07:55 (IST) 25 Mar 2024
एक फ्रेम में 90s की एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और शिल्पा शेट्टी

बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में 90s की एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और शिल्पा शेट्टी को एक ही फ्रेम में देखा गया। दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिली। वो साथ में जंच रही थीं।

07:49 (IST) 25 Mar 2024
बाबा सिद्दीकी की पार्टी में पठानी अंदाज में पहुंच सलमान खान

बीती शाम बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी होस्ट की थी, जिसमें बॉलीवुड से कई सितारों ने शिरकत की थी। इसी पार्टी से सलमान खान का वीडियो सामने आया है। वो इसमें पठानी अंदाज में पहुंचे थे।

07:47 (IST) 25 Mar 2024
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सितारों का हुजूम

बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने बीती शाम इफ्तार पार्टी दी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारों ने शिरकत की और ग्लैमर का तड़का लगाया। इस पार्टी में राजनीति से कम बल्कि फिल्मी जगत से ज्यादा लोग पहुंचे थे। हर साल की तरह ही इस बार भी इस पार्टी का ग्रैंड आयोजन किया गया था। इसमें बॉलीवुड से सलमान खान, ओरी, एमसी स्टैन से ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार तक पहुंचे थे। पार्टी में श्वेता तिवारी, श्रेया सरन, जरीन खान और उर्वशी रौतेला ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर ग्लैमर का तड़का लगाया।

07:47 (IST) 25 Mar 2024
बॉलीवुड सेलेब्स का होली सेलिब्रेशन

आज यानी कि 25 मार्च को होली का सेलिब्रेशन देशभर में किया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सेलेब्स भी पीछे नहीं रहे। होली से पहले ही सोशल मीडिया पर स्टार्स के होली सेलिब्रेशन की पुरानी फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर सामने आई थी।