Trending Bollywood Celebrity News updates: नए साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने धूम-धाम से इसका स्वागत किया है। इस मौके पर सभी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें जश्न का माहौल देखा जा सकता है। इसी कड़ी में रणदीप हुड्डा ने नई दुल्हनिया के साथ 2023 को बाय-बाय कहते हुए फोटोज शेयर की है। वो पत्नी लिन लैशराम के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों रोमांटिक दिखे और उन्होंने केरल में नए साल का जश्न मनाया। वहीं, नए साल के जश्न के मौके पर इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को साथ में देखा गया। दोनों कार में अपना चेहरा छुपाते दिखे। इनका वीडियो सामने आते ही एक बार फिर से अफेयर की चर्चा शुरू हो गई है। इसके साथ ही शाहीर शेख और रुचिका कपूर को लेकर खबर सामने आ रही है कि कपल दूसरे बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने दोनों बच्चियों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
महेश बाबू ने नए साल का आगाज अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ किया है। उन्होंने नम्रता के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने परिवार के साथ नया साल मनाया है।
साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इसमें उन्हें बेहद ही बोल्ड देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'टिल्लू 2' का पोस्टर है। इसमें अनुपमा को को-एक्टर संग रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। उनकी तस्वीर ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने फैंस को न्यू ईयर 2024 विश किया है।
न्यू ईयर 2024 पर परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा ने बेहतरीन तोहफा दिया। उन्होंने इंस्टग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें बैड पर चॉकलेट के रूप में एक शानदार तोहफा मिला।
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने नए साल 2024 के मौके पर अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर की है। वो समंदर किनारे पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने शानदार तरीके से नए साल का वेलकम किया है।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाले हैं। ऐसे में एक्टर ने न्यू ईयर 2024 के मौके पर फिल्म के सेट से अपना एक स्टिल शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने फैंस को नए साल की बधाई दी और कहा कि 'ईद 2024 को मिलते हैं।'
जन्हवी कपूर, करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 8' के अपकमिंग एपिसोड में बहन खुशी कपूर के साथ शिरकत करने वाली हैं। इसका प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें वो रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया से जुड़ा राज खोलते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनका नंबर उनके फोन में स्पीड डायल में रहता है।
मनोज बाजपेयी अपनी बेहतरीन अदायगी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने न्यू ईयर 2024 के मौके पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर कर किलर लुक दिखाया है। इसमें उनके ऐब्स भी देखने के लिए मिल रहे हैं। इसमें उनका लुक काफी पसंद किया जा रहा है।
जूनियर एनटीआर ने नए साल 2024 के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने जानकारी शेयर की कि इसकी पहली झलक 8 जनवरी, 2024 को शेयर की जाएगी। वही, फिल्म 5 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
जॉन अब्राहम को लेकर खबर सामने आ रही है कि नए साल 2024 की शुरुआत के साथ ही एक्टर ने नया बंगला खरीदा है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर 71 करोड़ का नया बंगला खरीदा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो फरवरी 2024 में शादी के बंधन में बंध सकती हैं। एक्ट्रेस जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं।
एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) आज 45 साल की हो गई हैं। वो अपने करियर में करीब 40 फिल्मों का हिस्सा रही हैं। आज उनका नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। पढ़िए पूरी खबर...
नए साल 2024 के जश्न के मौके का रवि किशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसे उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो लाइव परफॉर्मेंस के दौरान गाना गा रहे हैं। इसे शेयर करने के साथ ही एक्टर ने फैंस को नए साल की ढेरों शुभकामनाएं दी है।
Dua Lipa एक विदेशी सिंगर हैं। वो ग्रैमी अवॉर्ड विनर हैं। उन्होंने नए साल 2024 का वेलकम इंडिया में किया। ऐसे में नए साल के जश्न के मौके पर सिंगर ने दिल को छू लेने वाली पोस्ट लिखी है। उन्होंने कहा कि वो खुद को लक मानती हैं कि उन्हें इंडिया में आने का मौका मिला और वो नए साल का स्वागत कर पाईं।
नए साल 2024 के जश्न के मौके पर मलाइका अरोड़ा का जबरदस्त स्वैग देखने के लिए मिला। वो स्टाइलिश ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत दिखीं। उनका वीडियो सामने आया है। ब्रेकअप की खबरों के बीच एक्ट्रेस को एक बार फिर से अकेले ही देखा गया। इस दौरान अर्जुन कपूर नदारद दिखे।
शाहीर शेख और रुचिका कपूर को लेकर खबर सामने आ रही है कि कपल दूसरे बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने दोनों बच्चियों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
नए साल के जश्न के मौके पर इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को साथ में देखा गया। दोनों कार में अपना चेहरा छुपाते दिखे। इनका वीडियो सामने आते ही एक बार फिर से अफेयर की चर्चा शुरू हो गई है।
नए साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने धूम-धाम से इसका स्वागत किया है। इस मौके पर सभी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें जश्न का माहौल देखा जा सकता है। इसी कड़ी में रणदीप हुड्डा ने नई दुल्हनिया के साथ 2023 को बाय-बाय कहते हुए फोटोज शेयर की है। वो पत्नी लिन लैशराम के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों रोमांटिक दिखे और उन्होंने केरल में नए साल का जश्न मनाया।