Trending Bollywood Celebrity News Updates: सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म ‘पटना शुक्ला’ की स्क्रीनिंग में सलमान खान भी पहुंचे। सलमान खान सतीश कौशिक को याद करके इमोशनल हो गए, उन्होंने कहा कि सतीश हमारे बहुत क्लोज थे। वहीं दुबई के Madame Tussauds में अल्लू अर्जुन का स्टेच्यू लगा है जिसे रिवील करने खुद अल्लू अर्जुन वहां पहुंचे थे। इस वक्त हर तरफ लोकसभा चुनाव 2024 की चर्चा हर तरफ हो रही है। इसी बीच गोविंदा को लेकर खबर आई है कि उन्होंने शिवसेना का दामन थाम लिया है। परिणीति चोपड़ा इस वक्त फिल्म ‘चमकीला’ को लेकर चर्चा में हैं इसके साथ ही उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। इसपर अब परिणीति ने खुद रिएक्ट किया है। उन्होंने एक मजेदार पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनके कपड़ों के हिसाब से प्रेग्नेंसी के कयास न लगाए जाएं। मशहूर गायक कमलेश अवस्थी का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुनव्वर फारूकी से एक इवेंट में एल्विश यादव के उनकी हिरासत की खबर के बाद वाले ट्वीट के बारे में पूछा गया, जिसके जवाब में मुनव्वर ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया है। सलमान खान ने अपने फैंस को ईद की बधाई दी है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
एनिमल की सफलता के बाद OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'फाइटर' को मिला पहला, अनिल कपूर ने मनाया जश्न।
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने इसी महीने शादी की है। कृति सोशल मीडिया पर शादी और रस्मों की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। उन्होंने ससुराल में अपनी पहली रसोई की फोटो भी शेयर की थी, जिसमें कृति ने दिखाया था कि ससुराल वालों के लिए उन्होंने हलवा बनाया। अब कृति ने पुलकित की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह भी अपने ससुराल वालों के लिए हलवा बनाते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
रजनीकांत स्टारर फिल्म Thalaivar 171 का पहला लुक जारी हो चुका है। डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने इसे ट्विटर पर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी किया है।
शो के प्रमोशनल इवेंट के दौरान कपिल ने अपने साथ काम कर रहे सभी कलाकारों की तारीफ की। खासतौर पर उन्होंने सुनील ग्रोवर और अर्चना पूरन सिंह को सराहा। उन्होंने सुनील ग्रोवर की फैन फॉलोइंग के बारे में बात की। यहां पढ़ें पूरी खबर
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने पिछले चुनाव में ‘यूपी में का बा’ गाकर बीजेपी पर जमकर कटाक्ष किए थे। अब ‘का बा’ शब्दों को लेकर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने मोदी सरकार के सामने सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
हेमा मालिनी ये बात मानते हैं कि वह बसंती वाले किरदार की छवि से कभी बाहर नहीं आ सकतीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
हिंदी सिनेमा के जाने माने सिंगर कमलेश अवस्थी का निधन हो गया है। गायक ने 79 साल की उम्र में अपने अहमदाबाद स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से संगीत की दुनिया में मातम छा गया है। उनका निधन लंबी बीमारी के बाद हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पिछले एक महीने से कोमा में थे और 28 मार्च को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
हाल ही में खबर आई थी कि मुनव्वर फारूकी को हुक्का बार में रेड के दौरान हिरासत में लिया गया था और फिर छोड़ दिया था। इसके बाद एल्विश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि बिग बॉस करने के बाद समय खराब हो जाता है क्या। इसे लेकर जब मुनव्वर से बोला गया तो उनका रिएक्शन कुछ ऐसा था...
सलमान खान हमेशा ईद के मौके पर अपनी फिल्में रिलीज करते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद कहा है। सलमान ने ईद की बधाई देते हुए कहा कि फैंस के बिना उनकी फिल्में अधूरी हैं।