Bollywood News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता ऑनलाइन पढ़ रहे हैं। ‘गदर 2’ के मेकर्स ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। जिसमें बाप-बेटे के प्यार को दिखाया गया है। ये फिल्म भी जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मार्गोट रॉबी-रयान गोसलिंग की फिल्म Barbie 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 5 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। चार्ली चैपलिन की बेटी जोसेफिन चैपलिन का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसके साथ ही हॉलीवुड के पॉप सिंगर टोनी बेनेट का भी निधन हो गया है। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का पहला पोस्टर आ चुका है। आयुष्मान ने खुद फिल्म के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर फैंस को जानकारी दी है कि उनके साथ गोवा जाते वक्त फ्लाइट में कुछ लोगों ने बदसलूकी की है। एक्टर आशीष विद्यार्थी अपनी दूसरी पत्नी रुपाली के साथ ऑटो में मुंबई के मौसम के मजे लेते नजर आ रहे हैं। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट 22 जुलाई
शर्लिन चोपड़ा का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें शर्लिन चोपड़ा हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी में भी शर्लिन काफी बोल्ड लग रही हैं।
अनन्या पांडे हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ वेकेशन मनाकर इंडिया लौटी हैं। दोनों ने भले ही इस बात को छिपाकर रखा लेकिन उनकी साथ में कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। आखिरकार एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनपर फैंस सवाल पूछ रहे हैं।
दिशा पाटनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। जहां दिशा सिनेमा जगत में नाम कमा रही हैं वहीं, उनकी बहन खुशबू पाटनी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर देश की सेवा कर रही हैं।
शर्लिन चोपड़ा का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें साड़ी में डीपनेक ब्लाउज में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस अपने बोल्ड की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। लोग उनके लुक को 'चीप' बता रहे हैं। देखिए…
विंक गर्ल और साउथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर की लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। उन्होंने बिकिनी में फोटोज शेयर की है। वो इन दिनों थाईलैंड में वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं।
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें वो अपना बिकिनी लुक फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ये तस्वीरें आदित्य रॉय कपूर को डेटिंग की खबरों के बीच शेयर किया है। लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि इन तस्वीरों को उन्होंने क्लिक है? हालांकि, उन्होंने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें वो अपना बिकिनी लुक फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ये तस्वीरें आदित्य रॉय कपूर को डेटिंग की खबरों के बीच शेयर किया है। लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि इन तस्वीरों को उन्होंने क्लिक है? हालांकि, उन्होंने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह के साथ लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। इसमें दोनों के बीच क्लोज बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है। दोनों अपकमिंग फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं।
यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। पढ़िए पूरी खबर…
श्रद्धा कपूर को हाल ही में एयरपोर्ट पर सादगी भरे लुक में स्पॉट किया गया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें सलवार सूट में बेहद ही खूबसूरत देखा गया।
पवन सिंह का वाइफ ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के साथ तलाक का मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। ज्योति का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस विवाद पर बेबाकी से बात करते हुए नजर आ रही हैं। पढ़िए पूरी खबर…
सारा अली खान केदरानाथ धाम से लौटने के बाद अब अमरनाथ यात्रा पर निकलीं हैं। उन्होंने बाबा बर्फानी के धाम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें महादेव के दर्शन करते हुए देखा जा सकता है। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के करियर प्लान का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो एक्टिंग में नहीं आने वाली है। पढ़िए पूरी खबर…
मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने लेटेस्ट वीडियो में ग्रीन जूस के साथ एयरपोर्ट पर डैशिंग अंदाज में देखा गया।
विवेक अग्निहोत्री को ट्विटर पर एक यूजर ने कहा कि उन्हें मणिपुर फाइल्स बनानी चाहिए। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि सारी फिल्में उन्हीं से बनवाएंगे क्या? यहां पढ़ें पूरी खबर…
निकी तंबोली अपने बोल्ट लुक्स और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टॉपलेस होकर पोज देती नजर आ रही हैं।
रणवीर सिंह हाल ही में आलिया भट्ट के साथ मनीष मल्होत्रा के फैशन शो की शोभा बढ़ाते नजर आए थे। दोनों शो स्टॉपर थे। इस इवेंट में दीपिका पादुकोण भी थीं और रणवीर के साथ उनके कुछ खूबसूरत पल भी कैप्चर किए गए। इसके बाद दीपिका ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनपर रणवीर ने लिखा,”जान ले ले मेरी।”
आशीष विद्यार्थी ने हाल ही में असम की रहने वाली रुपाली बरुआ के साथ दूसरी शादी की है। उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया गया, लेकिन एक्टर ने बहुत अच्छे तरीके से ट्रोलर्स को जवाब दिया है। वह अपनी पत्नी के साथ अच्छे पल बिता रहे हैं। आशीष ने कुछ घंटों पहले एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और रुपाली ऑटो में बैठकर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का पोस्टर जारी हो चुका है। जिसमें आयुष्मान तो लड़के दिख रहे हैं, लेकिन पर्दे के पीछे उनकी परछाई लड़की वाली है। यहां पढें पूरी खबर और देखें पोस्टर
चार्ली चैपलिन की बेटी जोसेफिन चैपलिन का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका निधन 13 जुलाई को हो गया था, लेकिन परिवार ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है कि उनके साथ गोवा जाने वाली फ्लाइट में कुछ लोगों ने शराब के नशे में बदसलूकी की है। वह उर्फी का नाम लेते हुए उन्हें गलत बातें कह रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
सनी देओल और अमीषा पटेली की फिल्म 'गदर 2' का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसमें तारा सिंह और उसका बेटा, यानी सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा को दिखाया है।
Apne desh aur parivaar ki raksha ke liye, har chunauti ka samna karne ke liye taiyaar hai Tara Singh! ????#Gadar2 aa rahi hai bade parde par ? lagane iss Independence Day!
— ameesha patel (@ameesha_patel) July 21, 2023
Cinemas mein 11th August se ?️@ZeeStudios_ @Gadar_Official pic.twitter.com/7RUWfShLe4
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की खबरें यहां पढ़ें।