Bollywood News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता ऑनलाइन पढ़ रहे हैं। ‘गदर 2’ के मेकर्स ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। जिसमें बाप-बेटे के प्यार को दिखाया गया है। ये फिल्म भी जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मार्गोट रॉबी-रयान गोसलिंग की फिल्म Barbie 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 5 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। चार्ली चैपलिन की बेटी जोसेफिन चैपलिन का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसके साथ ही हॉलीवुड के पॉप सिंगर टोनी बेनेट का भी निधन हो गया है। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का पहला पोस्टर आ चुका है। आयुष्मान ने खुद फिल्म के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर फैंस को जानकारी दी है कि उनके साथ गोवा जाते वक्त फ्लाइट में कुछ लोगों ने बदसलूकी की है। एक्टर आशीष विद्यार्थी अपनी दूसरी पत्नी रुपाली के साथ ऑटो में मुंबई के मौसम के मजे लेते नजर आ रहे हैं। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट 22 जुलाई

21:07 (IST) 22 Jul 2023
शर्लिन चोपड़ा ने ग्रीन साड़ी में बिखेरा जलवा

शर्लिन चोपड़ा का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें शर्लिन चोपड़ा हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी में भी शर्लिन काफी बोल्ड लग रही हैं।

20:24 (IST) 22 Jul 2023
अनन्या पांडे ने शेयर की वेकेशन की फोटोज, फैंस ने पूछे ऐसे सवाल

अनन्या पांडे हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ वेकेशन मनाकर इंडिया लौटी हैं। दोनों ने भले ही इस बात को छिपाकर रखा लेकिन उनकी साथ में कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। आखिरकार एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनपर फैंस सवाल पूछ रहे हैं।

19:31 (IST) 22 Jul 2023
इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट हैं दिशा पाटनी की बहन

दिशा पाटनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। जहां दिशा सिनेमा जगत में नाम कमा रही हैं वहीं, उनकी बहन खुशबू पाटनी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर देश की सेवा कर रही हैं।

19:12 (IST) 22 Jul 2023
यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा 'गदर 2' का गाना 'खैरियत'

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले फिल्म का नया गाना रिलीज किया गया है, जो कि सैड सॉन्ग है। इसके बोल 'खैरियत' हैं। गाने का वीडियो यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

19:08 (IST) 22 Jul 2023
डीपनेक में शर्लिन चोपड़ा हुईं ट्रोल

शर्लिन चोपड़ा का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें साड़ी में डीपनेक ब्लाउज में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस अपने बोल्ड की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। लोग उनके लुक को 'चीप' बता रहे हैं। देखिए...

18:24 (IST) 22 Jul 2023
प्रिया प्रकाश वॉरियर का छाया बोल्ड अवतार

विंक गर्ल और साउथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर की लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। उन्होंने बिकिनी में फोटोज शेयर की है। वो इन दिनों थाईलैंड में वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं।

17:49 (IST) 22 Jul 2023
अनन्या पांडे ने फ्लॉन्ट किया बिकिनी लुक

अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें वो अपना बिकिनी लुक फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ये तस्वीरें आदित्य रॉय कपूर को डेटिंग की खबरों के बीच शेयर किया है। लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि इन तस्वीरों को उन्होंने क्लिक है? हालांकि, उन्होंने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

17:48 (IST) 22 Jul 2023
अनन्या पांडे ने फ्लॉन्ट किया बिकिनी लुक

अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें वो अपना बिकिनी लुक फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ये तस्वीरें आदित्य रॉय कपूर को डेटिंग की खबरों के बीच शेयर किया है। लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि इन तस्वीरों को उन्होंने क्लिक है? हालांकि, उन्होंने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

17:41 (IST) 22 Jul 2023
रणवीर सिंह संग दिखी आलिया भट्ट की क्लोज बॉन्डिंग

आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह के साथ लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। इसमें दोनों के बीच क्लोज बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है। दोनों अपकमिंग फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं।

17:33 (IST) 22 Jul 2023
नई लड़की के साथ अरमान मलिक का वर्कआउट वीडियो वायरल

यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। पढ़िए पूरी खबर...

15:50 (IST) 22 Jul 2023
सलवार सूट में श्रद्धा कपूर का सादगी भरा लुक वायरल

श्रद्धा कपूर को हाल ही में एयरपोर्ट पर सादगी भरे लुक में स्पॉट किया गया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें सलवार सूट में बेहद ही खूबसूरत देखा गया।

15:47 (IST) 22 Jul 2023
पवन सिंह को लेकर वाइफ ज्योति सिंह ने कही बड़ी बात

पवन सिंह का वाइफ ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के साथ तलाक का मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। ज्योति का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस विवाद पर बेबाकी से बात करते हुए नजर आ रही हैं। पढ़िए पूरी खबर...

13:45 (IST) 22 Jul 2023
अमरनाथ यात्रा पर निकलीं सारा अली खान

सारा अली खान केदरानाथ धाम से लौटने के बाद अब अमरनाथ यात्रा पर निकलीं हैं। उन्होंने बाबा बर्फानी के धाम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें महादेव के दर्शन करते हुए देखा जा सकता है। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

13:34 (IST) 22 Jul 2023
आलिया भट्ट ने बताया बेटी राहा कपूर का करियर प्लान

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के करियर प्लान का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो एक्टिंग में नहीं आने वाली है। पढ़िए पूरी खबर...

12:36 (IST) 22 Jul 2023
फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा का दिखा ऐसा अंदाज

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने लेटेस्ट वीडियो में ग्रीन जूस के साथ एयरपोर्ट पर डैशिंग अंदाज में देखा गया।

11:47 (IST) 22 Jul 2023
विवेक अग्निहोत्रि को यूजर ने दी मणिपुर पर फिल्म बनाने की सलाह, दिया ये जवाब

विवेक अग्निहोत्री को ट्विटर पर एक यूजर ने कहा कि उन्हें मणिपुर फाइल्स बनानी चाहिए। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि सारी फिल्में उन्हीं से बनवाएंगे क्या? यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:39 (IST) 22 Jul 2023
सपना चौधरी का हरियाणवी गाना 'नंदी के बीर' रिलीज

सपना चौधरी का लेटेस्ट हरियाणवी सॉन्ग 'नंदी के बीर' रिलीज कर दिया गया है। उनका लेटेस्ट वीडियो दर्शकों को खूब भा रहा है। इसे नोनू राणा ने गाया है। देखिए...

10:41 (IST) 22 Jul 2023
निकी तंबोली का नया वीडियो, टॉपलेस होकर करा रहीं फोटोशूट

निकी तंबोली अपने बोल्ट लुक्स और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टॉपलेस होकर पोज देती नजर आ रही हैं।

10:22 (IST) 22 Jul 2023
दीपिका पादुकोण की खूबसूरत तस्वीर पर रणवीर सिंह का रिएक्शन

रणवीर सिंह हाल ही में आलिया भट्ट के साथ मनीष मल्होत्रा के फैशन शो की शोभा बढ़ाते नजर आए थे। दोनों शो स्टॉपर थे। इस इवेंट में दीपिका पादुकोण भी थीं और रणवीर के साथ उनके कुछ खूबसूरत पल भी कैप्चर किए गए। इसके बाद दीपिका ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनपर रणवीर ने लिखा,"जान ले ले मेरी।"

10:20 (IST) 22 Jul 2023
दूसरी पत्नी के साथ सड़कों पर ऑटो से घूम रहे आशीष विद्यार्थी

आशीष विद्यार्थी ने हाल ही में असम की रहने वाली रुपाली बरुआ के साथ दूसरी शादी की है। उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया गया, लेकिन एक्टर ने बहुत अच्छे तरीके से ट्रोलर्स को जवाब दिया है। वह अपनी पत्नी के साथ अच्छे पल बिता रहे हैं। आशीष ने कुछ घंटों पहले एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और रुपाली ऑटो में बैठकर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।

10:17 (IST) 22 Jul 2023
फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का नया पोस्टर जारी

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का पोस्टर जारी हो चुका है। जिसमें आयुष्मान तो लड़के दिख रहे हैं, लेकिन पर्दे के पीछे उनकी परछाई लड़की वाली है। यहां पढें पूरी खबर और देखें पोस्टर

10:14 (IST) 22 Jul 2023
चार्ली चैपलिन की बेटी का निधन

चार्ली चैपलिन की बेटी जोसेफिन चैपलिन का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका निधन 13 जुलाई को हो गया था, लेकिन परिवार ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:10 (IST) 22 Jul 2023
उर्फी जावेद के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है कि उनके साथ गोवा जाने वाली फ्लाइट में कुछ लोगों ने शराब के नशे में बदसलूकी की है। वह उर्फी का नाम लेते हुए उन्हें गलत बातें कह रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:08 (IST) 22 Jul 2023
गदर 2 का मोशन पोस्टर रिलीज

सनी देओल और अमीषा पटेली की फिल्म 'गदर 2' का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसमें तारा सिंह और उसका बेटा, यानी सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा को दिखाया है।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की खबरें यहां पढ़ें।