Trending Bollywood Celebrity News updates: साउथ एक्टर प्रभास की ‘सालार’ की कमाई का सिलसिला बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म ने दो ही दिन में वर्ल्डवाइड 295 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, अब इसके तीसरे दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है। फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि पहले रविवार को भी इंडिया में जबरदस्त कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट में शुरुआती आंकड़ों में बताया जा रहा है कि मूवी ने करीब 61 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 208.05 करोड़ पहुंच गया है। इसके साथ ही अरबाज खान 56 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बने। उन्होंने 15 साल छोटी शौरा खान से शादी की है। कपल ने अर्पिता खान के घर पर निकाह किया है। शूरा पेशे से एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने क्रिसमस का सेलिब्रेशन भी धूम-धाम से किया है, जिसकी तस्वीरों को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
मनोरंजन की खबरें
एक्टर रोनित रॉय ने अपनी पत्नी नीलम बोस रॉय संग दोबारा शादी कर ली है।
भारतीय मूल के स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा हमारे बीच नहीं रहे। महज 32 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जंयती पर फिल्म की पूरी टीम के साथ पंकज त्रिपाठी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।
अरबाज खान (Arbaaz Khan) की शादी से एक के बाद एक कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें सभी को उनकी वेडिंग फंक्शन को काफी इंन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। एक वीडियो में एक्टर को निकाह के बाद लिपलॉक करते हुए देखा जा सकता है। पढ़िए पूरी खबर...
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहली बार बेटी राहा कपूर का चेहरा दिखाया है। उन्होंने क्रिसमस के मौके पर फैंस को सरप्राइज दिया है। देखिए तस्वीरें...

अरबाज खान ने बीते दिन दूसरी शादी की है। इस वेडिंग फंक्शन से एक्टर के बेटे का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि अरहान पापा की शादी में गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'डंकी' ने इंडिया में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। चौथे दिन रविवार को इसके कलेक्शन में भारी उछाल दर्ज की गई है। पढ़िए पूरी खबर...
तीसरे दिन यानी कि रविवार को भी साउथ स्टार प्रभास की 'सालार' का जलवा देखने के लिए मिला। फिल्म महज तीन दिनों में ही ट्रिपल सेंचुरी मारने में सफल रही है। पढ़िए पूरी खबर...
अरबाज खान, शूरा खान के साथ अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी वेडिंग का स्नीक पीक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टर अपनी वेडिंग को खूब इंन्जॉय कर रहे हैं।
अरबाज खान की दूसरी शादी की चर्चा जोरों पर है। इधर एक्टर ने दूसरा निकाह किया और उधर उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा को चर्च के बाहर स्पॉट किया गया। इस पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...
अनन्या पांडे की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उन्हें अपने नए घर में क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ दो लोग और नजर आ रहे हैं, मगर एक्ट्रेस ने उनका चेहरा हाइड कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लग रहे हैं कि वो आदित्य रॉय कपूर हैं।
अरबाज खान के निकाह में सिंगर हर्षदीप कौर भी पहुंचीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक्टर की निकाह सेरेमनी में परफॉर्म किया। उन्होंने गाना गाया।
अरबाज खान बीते दिन शौरा खान के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 56 साल की उम्र दूसरा निकाह किया है। उनकी वेडिंग में बॉलीवुड से कई सेलेब्स पहुंचे थे। इसी बीच रवीना टंडन का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने बेस्टी के निकाह में जमकर थिरकते हुए दिखाई दे रही हैं। उनके निकाह में एक्ट्रेस अपनी बेटी राशा थडानी के साथ पहुंची थीं।
सुनील शेट्टी अक्सर अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए चर्चा में रहते हैं। ऐसे में अब वो अपनी नई कार को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी है, जिसके साथ उन्हें पोज देते हुए भी देखा जा सकता है।
कृति सेनन ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस का सेलिब्रेशन किया है। वो अपनी फैमिली के साथ डिनर पर स्पॉट की गईं। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो परिवार के साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं।
Houdini सिंगर Dua Lipa ने राजस्थान में क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। फोटोज में वो अपने दोस्तों के साथ नजर आई हैं।
आलिया और रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें क्रिसमस की पार्टी के बाद देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस ने सिर पर सेंटा वाली कैप लगाए दिखीं।
साउथ एक्टर प्रभास की ‘सालार’ की कमाई का सिलसिला बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म ने दो ही दिन में वर्ल्डवाइड 295 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, अब इसके तीसरे दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है। फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि पहले रविवार को भी इंडिया में जबरदस्त कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट में शुरुआती आंकड़ों में बताया जा रहा है कि मूवी ने करीब 61 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 208.05 करोड़ पहुंच गया है।
अरबाज खान 56 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बने। उन्होंने 15 साल छोटी शौरा खान से शादी की है। कपल ने अर्पिता खान के घर पर निकाह किया है। शूरा पेशे से एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक मेकअप आर्टिस्ट हैं।
मनोरंजन की खबरें